दोस्तों उड़ीसा सरकार ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए Madhu Babu Pension Yojana को शुरू किया है| इस योजना के जरिए पात्र नागरिकों को हर महीने पेंशन दी जाती है| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि मधु बाबू पेंशन योजना के लिए कैसे करें Registration?
Madhu Babu Pension Yojana 2025
ओडिसा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए “मधु बाबू पेंशन योजना” की शुरुआत की है| इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से लेकर 79 वर्ष तक के आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 500 रुपए और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग नागरिकों को 700/- रुपए की आर्थिक सहायता हर महीने प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थियों को ये सहायता राशि सीधे उनके अकाउंट मे ट्रांसफर की जाती है| इस योजना का लाभ पाने से बुजुर्ग नागरिकों को अब अपने घरेलू खर्चों की पूर्ति के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी|
उद्देश्य
वरिष्ठ नागरिकों को बुढ़ापे में सहारा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खाते में जमा करना है ताकि बुजुर्गों को पैसे की समस्या का सामना न करना पड़े और उनकी आने वाली जिंदगी बेहतर बन सके|
फायदे
- वरिष्ठ नागरिकों को आयु के आधार पर हम महीने पेंशन प्रदान करना है |
- पेंशन राशि 500 से लेकर 700 रुपए निर्धारित की गई है|
- ये पेंशन राशि आवेदक के बैंक खाते में जमा की जाएगी|
- आवेदक इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकेंगे|
- Madhu Babu Pension का लाभ लाभार्थियों को तभी मिलेगा जब वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे|
पात्रता
- आवेदक को ओडिसा राज्य का नागरिक होना चाहिए |
- लाभार्थी वरिष्ठ नागरिक होना चाहिए|
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
- पात्र नागरिक के परिवार की वार्षिक आय 2,00,000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए|
- आवेदनकर्ता के परिवार में कोई भी व्यक्ति आयकर दाता या सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए|
Important Documents
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विकालंगता प्रमाण पत्र (अगर लागु हो तो)
- बैंक अकाउंट नंबर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
मधु बाबू पेंशन योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- उसके बाद आप “Pension Scheme” के ऑपशन पर क्लिक करें|
- अब अगले पेज में आप Select के बटन पर क्लिक करें और Madhu Babu Pension Yojana” को सलेक्ट करें|
- इसके बाद आप Proceed बटन पर क्लिक करें|
- उसके बाद अगली स्क्रीन में मधु बाबू पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
- अब आपको इस फॉर्म को ध्यान से भरना है |
- उसके बाद जो मांगे गए दस्तावेज हैं उन्हें आपको ध्यानपूर्वक अपलोड करना है |
- फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से मधु बाबू पेंशन योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा |
स्टेटस कैसे चेक करें
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- उसके बाद आप “Pension Scheme” के ऑपशन पर क्लिक करें|
- इसके बाद आपको “Track Application Status” के सेकशन में जाना है|
- फिर आपको Madhu Babu Pension Yojana” को सलेक्ट करना है |
- उसके बाद आपको Track बटन पर क्लिक कर देना है |
- इसके बाद आपको अगले पेज में एप्लीकेशन नंबर या आधार नंबर भरना है |
- उसके बाद आपको अपनी जन्म तिथि दर्ज करनी है|
- फिर आपको Search बटन पर क्लिक कर देना है|
- जैसे ही आप Search बटन को प्रेस करेंगे तो मधु बाबू पेंशन योजना स्टेटस की जानकारी अगली स्क्रीन में खुल जाएगी|
Important Links
Registration | Click Here |
Application Status | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
मधु बाबू पेंशन योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Madhu Babu Pension Yojana के लिए आवेदन कौन कर सकता है ?
ओडिसा राज्य के बुजुर्ग नागरिक
योजना के जरिए क्या सहायता मिलती है?
बुजुर्गों को हर महीने पेंशन राशि दी जाती है|
Madhu Babu Pension Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस योजना के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (https://ssepd.odisha.gov.in/) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि मधु बाबू पेंशन योजना क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है ? अगर आप मुर्गी फार्म खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |