Uttarakhand Nanda Gaura Yojana 2025 – दोस्तों उत्तराखंड सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के लिए Uttarakhand Nanda Gaura Yojana को शुरू किया है | इस योजना के जरिए बालिकाओं को जन्म से लेकर शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि नंदा गौरा योजना के लिए Online Apply कैसे किया जाता है?
Uttarakhand Nanda Gaura Yojana 2025
हर राज्य की कन्याओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए वहां की सरकारों द्वारा अहम प्रयास किए जा रहे हैं| ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने भी कन्याओं के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है| इन्हीं योजनाओं में से एक योजना का नाम है नंदा गौरा योजना (Uttarakhand Nanda Gaura Yojana 2025)| इस योजना के माध्यम से प्रदेश में जन्म से लेकर शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाओं को 62,000/- रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है | सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सहायता से कन्याओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और उनकी प्रतिष्ठा व मान – सम्मान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी|
नंदा गौरा योजना सहायता राशि विवरण
बेटी के जन्म लेने पर | 11000/- रुपए |
12 वीं कक्षा पास करने पर | 51000/- रूपए |
कुल सहायता राशि | 62000/- रुपए |
Key Highlights Nanda Gaura Yojana 2025
योजना का नाम | Uttarakhand Nanda Gaura Yojana (नंदा गौरा योजना) |
शुरू की गई | उत्तराखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | बालिकाएं (जन्म लेने से लेकर 12 वीं पास करने वाली) |
मिलने वाला फायदा | 62000/- रुपए |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nandagaura.uk.gov.in/ |
नंदा गौरा योजना का उद्देश्य
प्रदेश की कन्याओं को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से नंदा गौरा योजना को शुरू किया गया है| इस योजना से कन्याओं को जन्म से लेकर शिक्षा ग्रहण करने तक आर्थिक सहायता देना है ताकि पात्र कन्याओं का आने वाला कल आर्थिक परेशानी के बगैर सरलता से व्यतीत हो सके |
उत्तराखंड नंदा गौरा योजना के फायदे
- बेटी के जन्म से लेकर और उन्हें 12 वीं कक्षा पास करने पर 62000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करना है|
- इस योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित होगा |
- प्रदेश में भ्रूण हत्या को कम करने में मदद मिलेगी|
- लड़का और लड़की के बीच के अंतर को खत्म किया जाएगा और दोनों को समान दर्जा मिलेगा|
- समाज में बेटियों के प्रति एक सकारात्मक सोच विकसित होगी|
Nanda Gaura Yojana 2025 Eligibility
- आवेदक कन्या होनी चाहिए और वह उत्तराखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए |
- बेटी के जन्म लेने व 12 वीं पास करने वाली लड़कियां
- एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियाँ इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं |
नंदा गौरा योजना के लिए दस्तावेज
इस योजना के लिए 2 चरणों (लड़की के जन्म लेने और 12 वीं पास करने) के लिए दस्तावेज की जरूरत होगी |
A) प्रथम चरण (बेटी के जन्म) के लिए
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- महिला का प्रसव प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
B) दूसरा चरण (12 वीं पास करने) के लिए
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बालिका का आधार कार्ड
- आंगनवाड़ी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- स्वघोषित अविवाहित प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा पास करने का प्रमाण पत्र
- स्कूल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
Uttarakhand Nanda Gaura Yojana 2025 के लिए कैसे करें Online अप्लाई?
नंदा गौरा योजना के लिए आवेदक को आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं जो इस तरह से हैं –
प्रथम चरण – बेटी के जन्म के लिए आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- अब आप नंदा गौरा आवेदन पत्र के ऑपशन पर क्लिक करें|
- इसके बाद आपको फेज-1 आवेदन पत्र (कन्या के जन्म पर) के विकल्प पर क्लिक करना है |
- अब अगली स्क्रीन में आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा |
- आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना होगा |
- फिर आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं |
- उसके बाद आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
दूसरा चरण – 12 वीं कक्षा पास करने के लिए आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- अब आप नंदा गौरा आवेदन पत्र के ऑपशन पर क्लिक करें|
- इसके बाद आपको फेज-2 आवेदन पत्र (बालिका के इंटर उत्तीर्ण करने पर) के विकल्प पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म खुलेगा|
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है|
- इसके साथ ही आपको वो दस्तावेज भी अपलोड करने हैं जो आपसे मांगे गए हैं |
- फिर आपको अंत में Submit बटन को प्रेस कर देना है |
Nanda Gaura Yojana 2025 Application Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- अब आप आवेदन का स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें|
- इसके बाद आपके सामने 2 ऑप्शन नजर आएंगे | पहला होगा – फेज-1 स्टेटस (कन्या के जन्म पर) और दूसरा होगा – फेज-2 स्टेटस (बालिका के इंटर उत्तीर्ण करने पर) आपको इन दोनों में से किसी एक पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अगले पेज में आपको अपनी Application ID और कैप्चा कोड दर्ज करना है |
- फिर आपको दर्ज करें बटन को प्रेस करना है |
- इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
निष्कर्ष
“उत्तराखंड नंदा गौरा योजना प्रदेश की कन्याओं के जीवन की बेहतरी के लिए एक पहल है | इसके जरिए कन्याओं को जन्म के उपरांत और 12 वीं कक्षा पास करने पर आर्थिक मदद दी जाती है | ये सहायता राशि सरकार द्वारा कन्याओं को देने का मुख्य लक्ष्य है कि उनके चरित्र और उनकी मान मर्यादा का ध्यान रखा जाए ताकि गलत विचारधारा रखने वाले लोगों की सोच को बदला जाए और लड़की के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव न किया जाए|”
Uttarakhand Nanda Gaura Yojana 2025 Important Links
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
उत्तराखंड नंदा गौरा योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Nanda Gaura Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
जन्म लेने वाली और 12 वीं कक्षा पास करने वाली बालिकाएं
उत्तराखंड नंदा गौरा योजना से क्या सहायता मिलती है?
बालिकाओं को 62000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है|
Uttarakhand Nanda Gaura Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें?
आप इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://nandagaura.uk.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि उत्तराखंड नंदा गौरा योजना क्या है और इस योजना के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है? अगर आप उत्तराखंड पशु सखी योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |