Skip to content
Home » Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025 : 50000 तक इनाम राशि पाने के लिए कैसे करें Apply

Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025 : 50000 तक इनाम राशि पाने के लिए कैसे करें Apply

Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025 – दोस्तों राजस्थान सरकार ने महिला पशुपालकों की आमदनी में सुधार लाने के लिए Pashupalak Samman Yojana को शुरू किया है | इस योजना के जरिए पशुपालकों को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि महिला पशुपालक सम्मान योजना के अंतर्गत 50000 तक इनाम राशि पाने के लिए कैसे अप्लाई करें ?

Pashupalak Samman

Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025

राजस्थान राज्य की महिला पशुपालकों के कल्याण के लिए महिला पशुपालक सम्मान योजना (Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025) की शुरुआत की गई है| इस योजना के माध्यम से महिला पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी लाने के लिए उन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए सरकार पंचायत, जिला, और राज्य स्तर पर महिला पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान करेगी| इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है| जी भी आवेदक महिलाएं महिला पशुपालक सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा|

महिला पशुपालक सम्मान योजना पुरस्कार राशि विवरण

इस योजना के लिए महिला पशुपालकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार 3 स्तर पर प्रदान किया जाएगा –

पंचायत समिति स्तरचयनित महिला पशुपालकों को 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी|
जिला स्तरप्रत्येक जिले से 2 महिला पशुपालकों को 25,000 रुपए की राशि दी जाएगी|
राज्य स्तरराज्य में चयनित होने वाली 2 महिला पशुपालकों को 50,000 रुपए की राशि मिलेगी|

Key Highlights Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025

योजना का नाम Mahila Pashupalak Samman Yojana (महिला पशुपालक सम्मान योजना)
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा 
लाभार्थी महिला पशुपालक 
मिलने वाला फायदा उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10,000 से 50,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन ऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://animalhusbandry.rajasthan.gov.in/ah/

महिला पशुपालक सम्मान योजना का उद्देश्य 

राज्य में महिला पशुपालकों को उत्कृष्ट कार्यों को करने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं “महिला पशुपालक सम्मान योजना” का लाभ लेने के लिए आगे आ सकें|

Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025 Eligibility

  1. आवेदक महिला होनी चाहिए और वह राजस्थान राज्य की निवासी होनी चाहिए|
  2. महिला को पशुपालन क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए – जैसे कि गाय, भैंस, बकरी या अन्य पशुओं की देखभाल करना और उनका पालन करना |
  3. पंचायत या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा आवेदक महिला के कार्य की पुष्टि होनी चाहिए।
  4. आवेदक महिला को मांगे जाने वाले दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पशुपालन से जुड़े दस्तावेज सबमिट करवाने होंगे |

महिला पशुपालक सम्मान योजना के लिए दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पशुपालन का प्रमाण पत्र
  • पशुपालन से जुड़े किसी सरकारी रजिस्ट्रेशन का प्रमाण।
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • पंचायत या स्थानीय प्राधिकरण का प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पशुपालन क्षेत्र में आपके अनुभव का विवरण आदि |

Mahila Pashupalak Samman Yojana 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई ?

इस योजना के लिए 2 तरीके से आवेदन किया जा सकता है जिसकी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Apply Online 

Mahila Pashupalak Samman Yojana

  • इसके बाद आप महिला पशुपालक सम्मान योजना के लिंक पर क्लिक करें |
  • अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको “Register” या “नया पंजीकरण” पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी जैसे कि अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करना है|
  • उसके बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड सेट करना है |
  • फिर आपको रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन डिटेल्स में यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है |
  • इसके बाद अगली स्क्रीन में Mahila Pashupalak Samman Yojana” का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा |
  • आपको इस फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, पशुपालन से जुड़ी जानकारी, बैंक अकाउंट की जानकारी भरनी है |
  • उसके बाद आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी, और फोटो जैसे दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अब आपको फॉर्म जमा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है |

ऑफलाइन आवेदन 

Mahila Pashupalak Samman Yojana

  • उसके बाद आप इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरें |
  • फिर आप मांगे जाने वाले दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर दें |
  • इसके बाद आप इस फॉर्म को पशु चिकित्सालय में जमा करवा दें |
  • ध्यान रहे कि आप इस फॉर्म को 31 जनवरी 2025 से पहले जमा करें |

निष्कर्ष 

“महिला पशुपालक सम्मान योजना प्रदेश की महिला पशुपालकों के लिए चलाई गई एक कल्याणकारी योजना है| इस योजना के जरिए महिला पशुपालकों की आमदनी में निरंतरता के साथ बढ़ोतरी करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है| जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा |”


Apply OnlineClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

महिला पशुपालक सम्मान योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

Mahila Pashupalak Samman Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?

राजस्थान राज्य की महिला पशुपालक |

महिला पशुपालक सम्मान योजना से क्या सहायता मिलती है?

महिला पशुपालकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10,000 से लेकर 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |

Mahila Pashupalak Samman Yojana के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है?

आप इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://animalhusbandry.rajasthan.gov.in/ah/#/home/dptHome) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि महिला पशुपालक सम्मान योजना क्या है और इस योजना के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है? अगर आप राजस्थान अपना खाता देखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|