Skip to content
Home » Haryana Bagwani Bima Yojana 2025 : बागवानी बीमा योजना के लिए Apply कैसे करें

Haryana Bagwani Bima Yojana 2025 : बागवानी बीमा योजना के लिए Apply कैसे करें

दोस्तों हरियाणा सरकार ने किसानों के हित के लिए Haryana Bagwani Bima Yojana की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों की भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि बागवानी बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है?

Bagwani Bima

क्या है Haryana Bagwani Bima Yojana ?

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी लाने के लिए बागवानी बीमा योजना को शुरू किया गया है | इस योजना के अंतर्गत जिन किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदा या खराब मौसम के कारण नष्ट हो गई हैं, उन सभी किसानों को इसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ये योजना मुख्य तौर पर बागवानी की फसलों को कवर करेगी| जिसके लिए सरकार द्वारा फलों और सब्जियों की फसल के लिए प्रति एकड़ बीमा राशि निर्धारित की गई है। 

मुआवजा राशि

इस योजना के लिए सब्जियों एवं मसालों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि प्रति एकड़ 15,000 रूपये व अधिकतम 30,000/- रूपये तथा फलों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि 20,000 रूपये व अधिकतम 40,000/- रूपये होगी।

Haryana Bagwani Bima Yojana के बारे में 

योजना का नाम बागवानी बीमा योजना
शुरू की गई हरियाणा सरकार द्वारा 
लाभार्थी किसान 
मिलने वाला फायदा फसलों के नष्ट होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mbby.hortharyana.gov.in/

योजना में 46 फसलें की गई हैं शामिल

बागवानी की कुल 46 फसलों को Haryana Bagwani Bima Yojana में शामिल किया गया है। जिनमें 23 सब्जियों की फसलें, 21 फलों की फसलें और 2 मसाले की फसलें शामिल की गई हैं| इन फसलों के नुकसान पर ही किसानों को बीमा राशि का लाभ दिया जाएगा|

बागवानी बीमा योजना लिस्ट 

इस योजना के जरिए जिन किसानों को 46 फसलों के तहत सहायता प्रदान की जाएगी उसके लिए बागवानी योजना लिस्ट नीचे दी गई है –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. सब्जियाँ 23: अरबी, भिन्डी, करेला, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, गोभी, खीरा, ककड़ी, खरबूज़, प्याज, मटर, आलू, कद्दू, मूली, तोरइ, टिंडा, जुकिनी, टमाटर, तरबूज आदि.
  2. फल 21: आंवला, बेर, चीकू, खजूर, ड्रैगन फल, अंजीर, अंगूर, अमरूद, जामुन, किन्नू, लैमन, नींबू, लीची, माल्टा, संतरा, आम, आड़ू, नाशपाती, आलू बुख़ारा, अनार, स्ट्राबेरी आदि.
  3. मसाले 2: हल्दी और लेहसुन.

किसानों को किन आपदायों के लिए मिलेगी सहायता ?

  1. खराब मौसम,
  2. ओलावृष्टि,
  3. तापमान,
  4. पाला,
  5. बाढ़,
  6. बादल फटना,
  7. नहर व ड्रेन का टूटना,
  8. जलभराव,
  9. आंधी,
  10. तूफान व आग 

सर्वेक्षण प्रक्रिया

बागवानी बीमा योजना के लिए मुआवजा राशि सर्वेक्षण पर आधारित होगी। जिसकी निगरानी, समीक्षा एवं विवादों का समाधान PMFBY के तहत गठित राज्य स्तर व जिला स्तर की समितियों द्वारा किया जाएगा|

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदक को हरियाणा का निवासी होना चाहिए |
  • किसान या बागवानी करने वाले नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड 
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जमीन से जुड़े दस्तावेज
  5. बैंक अकाउंट नंबर
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

उद्देश्य (Objective)

राज्य के उन किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो गई हैं या जिन फसलों को भारी क्षति पहुंची है |

फायदे (Benefits)

  1. सरकार किसानों को प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों की भरपाई के लिए सहायता प्रदान करेगी |
  2. इस योजना में 46 फसलें शामिल की गई हैं | जिसके आधार पर ही किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी|
  3. आपदा राशि किसानों के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी |
  4. किसानों की आय में बढ़ोतरी आएगी |
  5. वे सभी किसान योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएंगे जिनकी फसलें मौसम के चलते खराब हो गई हैं|

Haryana Bagwani Bima Yojana 2025 के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • अब आपको Bagwani Bima Yojana” का लिंक दिखाई देगा |
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी भरनी है |
  • फिर आपको वो दस्तावेज अपलोड करने हैं जो आपस मांगे गए हैं |
  • उसक बाद आपको अंत में Submit बटन को प्रेस कर देना है |

Helpline Number 

  1. 1800 180 2117
  2. 1800 180 2060
Registration Click Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Bagwani Bima Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

बागवानी बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

हरियाणा राज्य के वे किसान जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो गई हैं|

Bagwani Bima Yojana से क्या मदद मिलती है?

किसानों को फसली नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है |

बागवानी बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://fasal.haryana.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बागवानी बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप हरियाणा मासिक भत्ता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|