दोस्तों राजस्थान सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए “Govardhan Jaivik Urvarak Yojana 2025” की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए किसानों को जैविक खाद की यूनिट लगाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के लिए 50 % सब्सिडी पाने के लिए कैसे करें Online आवेदन?
Govardhan Jaivik Urvarak Yojana 2025
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से खेत में वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद) की यूनिट लगाने पर किसानों को 50 प्रतिशत या 10,000 रुपये की सब्सिडी का लाभ दिया जाता है | Govardhan Jaivik Urvarak Yojana 2025 के तहत राज्यभर में 18,000 से अधिक किसानों को सब्सिडी देकर यूनिट लगाने में मदद की जाएगी, ताकि वे खतरनाक रासायनिक खादों से बच सकें|
चयन प्रक्रिया
इस योजना को पूरे राज्य में चलाया जाएगा | जिसका लाभ किसानों को ब्लॉक के माध्यम से मिलेगा| हर ब्लॉक से 50 किसानों का चयन पात्रता के आधार पर किया जाएगा |
Eligibility
- आवेदक को राजस्थान राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए |
- राज्य के किसान ही इस योजना का लाभ उठाएंगे |
- किसान के पास गाय, भैंस या ऊंट आदि पशु होने चाहिए |
- हर यूनिट के लिए किसान को अपने पैसे खर्च करके 8 से 10 किलो केंचुए खरीदकर छोड़ने होंगे|
- यूनिट का आकार 20 फीट लंबा, तीन फीट चौड़ा और ढाई फीट गहरा होना चाहिए |
- सब्सिडी पाने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |
जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन से जुड़े दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण (सब्सिडी पाने के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए)
फायदे
- गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का लाभ प्रदेश के उन किसानों को मिलेगा जिनके पास गाय, भैंस या ऊंट आदि पशु हैं |
- इस योजना के द्वारा खेत में वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद) की यूनिट लगाने पर किसानों को 50 % या 10,000 रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगी |
- किसान को सब्सिडी की राशि उसके बैंक में जमा की जाएगी |
- प्रदेश में हर ब्लॉक से 50 किसान Govardhan Jaivik Urvarak Yojana के लिए चुने जाएंगे |
- इस योजना से जैविक खाद को बढ़ावा मिलेगा |
- मिट्टी और पर्यावरण सुरक्षित रहने के साथ किसानों की कमाई भी बढ़ेगी |
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?
राजस्थान गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना क लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन द्वारा किया जा सकता है | आइए जानते हैं कैसे करें आवेदन –
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- उसके बाद आप किसान सेकशन में जाएं |
- यहाँ पर आपको “गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना” के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इसके बाद अगली स्क्रीन में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
- आपको इस फॉर्म में अपना नाम, पता, आयु, पशु के बारे में जानकारी, बैंक डिटेल्स आदि जानकारी दर्ज करनी है |
- फिर आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं |
- उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
ऑफलाइन आवेदन
- सबसे पहले आप राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर जाएं |
- अब आप Search Box में “Govardhan Jaivik Urvarak Yojana” सर्च करें |
- इसके बाद आपको Application Form Download करना है |
- फिर आपको इस फॉर्म का प्रिन्ट आउट लेना है |
- उसके बाद आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरनी है |
- अब आपको जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं |
- अंत में आपको ये फॉर्म नजदीकी विभाग में जाकर जमा करवा देना है |
Important Links
Online Registration | Click Here |
Application Form Download | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Govardhan Jaivik Urvarak योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
राजस्थान राज्य के किसानों को |
गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से मिलने वाला लाभ क्या है ?
खेत में वर्मी कम्पोस्ट (जैविक खाद) की यूनिट लगाने पर किसानों को 50 प्रतिशत या 10,000 रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा |
Govardhan Jaivik Urvarak Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
आप ई मित्र पोर्टल या राज किसान वेबसाइट के जरिए गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे किया जाता है ? अगर आप चारा कटाई मशीन योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |