दोस्तों तकनीकी कॉलेजों मे पढ़ने वाले वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक छात्र एक लैपटॉप योजना की शुरुआत की गई है | इस योजना के जरिए पात्र छात्रों को पढ़ाई के लिए फ्री में लैपटॉप दिए जाएंगे| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि फ्री लैपटॉप पाने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
क्या है One Student One Laptop Yojana ?
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने तकनीकी कॉलेजों मे पढ़ने वाले वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए वन स्टूडेंट-वन लैपटॉप योजना को शुरू किया है| इस योजना के अंतर्गत तकनीकी कॉलेज मे पढ़ाई करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग वर्ग के छात्रों को फ्री में लेपटॉप दिए जाएंगे| लैपटॉप मिलने से छात्र अपनी पढ़ाई कर सकेंगे| इस योजना से पात्र छात्रों को प्रौद्योगिकी के उपयोग हेतु मदद मिलेगी | जिससे वे अपने विषय के संबंध में जानकारी डिजिटल रूप से ग्रहण कर सकेंगे|
एक छात्र एक लैपटॉप योजना के अंतर्गत शामिल पाठ्यक्रम
- इंजीनियरिंग,
- मैनेजमेंट,
- फार्मेसी,
- आर्किटेक्चर,
- प्लानिंग
उद्देश्य (Objective)
तकनीकी कॉलेजों मे पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को फ्री में लैपटॉप का वितरण करना है ताकि ये छात्र बिना किसी परेशानी के शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और आगे चलकर इन्हें आसानी से रोजगार मिल सकेगा|
फायदे (Benefits)
- यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई है |
- योजना के अंतर्गत फ्री लैपटॉप विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन प्रौद्योगिकी, कला, वाणिज्य जैसे विषयों के छात्रों को दिए जाएंगे |
- इस योजना के द्वारा कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए फ्री लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएँगे।
- AICTE द्वारा उन सभी कॉलेजों को प्रशंसा पत्र प्रदान करेगी, जो अपने कॉलेज के छात्रों को लैपटॉप प्रदान करवाना चाहते हैं|
- इससे छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी |
- आर्थिक रूप से कमजोर या दिव्यांग छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं |
- छात्रों को निशुल्क लैपटॉप मिलने से उन्हें शिक्षा से सबंधित सारी जानकारी मिलेगी |
पात्रता (Eligibility)
- देश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र – छात्राएं और दिव्यांगवर्ग के छात्र
- तकनीकी कॉलेजों मे पढ़ने वाले विद्यार्थी
- ऐसे सभी छात्र वन स्टूडेंट-वन लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए मान्य होंगे |
दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)
- आय प्रमाण पत्र
- शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
वन स्टूडेंट-वन लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- उसके बाद आपको “One Student One Laptop Yojana” का लिंक दिखाई देगा |
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
- इसके बाद अगली स्क्रीन में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
- आपको इस फॉर्म में नाम, पता , आयु , शिक्षा योग्यता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी है |
- फिर आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं |
- उसके बाद आपको अंत में फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट बटन को प्रेस कर देना है |
- इस तरह से आप योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे |
Quick Links
Online Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
वन स्टूडेंट-वन लैपटॉप योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
One Student One Laptop Yojana का लाभ किसे मिलेगा?
तकनीकी कॉलेजों मे पढ़ने वाले वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को |
एक छात्र एक लैपटॉप योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता क्या है ?
इस योजना के जरिए पात्र छात्रों को फ्री में लैपटॉप वितरित किए जाते हैं |
One Student One Laptop Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://www.aicte-india.org/) पर जाकर वन स्टूडेंट-वन लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि वन स्टूडेंट-वन लैपटॉप योजना क्या है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |