दोस्तों अगर आप ब्लॉग बनाते हैं तो आपको अपने ब्लॉग को प्रमोट करना आना चाहिए | जब आप ब्लॉग को प्रमोट कर लेते हैं तो आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने Blog Ko Promote कर सकते हैं ?
ब्लॉग प्रमोट करना क्या है ?
ब्लॉग प्रमोट करने का मतलब है अपने ब्लॉग को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाना | ऐसा करने से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ने लगता है और लोग आपके बनाए गए आर्टिकल देखते हैं | अपने ब्लॉग को ग्रो करने के लिए आपको इसे प्रमोट करना होता है | बड़े बड़े ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए ब्लॉग प्रमोट करते हैं | इस प्रक्रिया को आप भी कर सकते हैं |
Blog Ko Promote करना क्यों है जरूरी ?
जब आप नई साइट या नया ब्लॉग बनाते हैं तो उस ब्लॉग को चलाने के लिए आपको आर्टिकल लिखने होते हैं | फिर इसे पब्लिश करना होता है | अधिकतर ब्लॉगर का काम बस इतना ही होता है, उन्हें सही मायने में ये पता नहीं होता कि ब्लॉग को प्रोमोट करने से उनके ब्लॉग पर यूजर्स अधिक से अधिक या सकते हैं | इसके लिए ब्लॉग को प्रमोट करना जरूरी हो जाता है | जिससे आपके ब्लॉग को सही मायने में नई दिशा मिलती है और वह आगे बढ़ने लगता है |
ब्लॉग को प्रमोट कैसे करें ?
अपने ब्लॉग को प्रमोट करने के लिए आप ऐसा आर्टिकल लिखें जो लाइफ टाइम चले और यूजर्स को पसंद आए | जितना आप आर्टिकल लिखने में मेहनत करते हैं थोड़ा सा समय आप ब्लॉग को प्रमोट करने में जरूर लगाएं | जब आप अपने बनाए गए आर्टिकल को पब्लिश करने के बाद उसे प्रमोट करेंगे तो यूजर्स तक आपके आर्टिकल की सारी जानकारी पहुंचेगी | इससे आपका ब्लॉग रैंक करना शुरू हो जाएगा |
Blog Ko Promote करने के तरीके
अगर आप अपने ब्लॉग को प्रमोट करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे | जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से अपने ब्लॉग को प्रमोट कर सकते हैं | Blog Ko Promote कैसे किया जाता है और इसे प्रमोट करने के तरीके क्या हैं इसकी जानकारी हमने आपको नीचे स्टेप वाई स्टेप के जरिए समझाई है –
1. Quora
क्वोरा ब्लॉग प्रमोट करने का सबसे बेस्ट ऑप्शन है | ये एक वेबसाइट है | यहां पर आपको g-mail ID से अपना अकाउंट बनाना होता है और जिस विषय में आप आर्टिकल या ब्लॉग लिखते हैं | इसके लिए आप Blogging Niche से Related लोगों के सवालों के जबाव दें और वहां पर आप अपने ब्लॉग का लिंक Add करें |
जब भी कोई यूजर्स आपके जवाब को पढ़ेगा तो वह आपके द्वारा एड किए गए लिंक पर क्लिक जरूर करेगा | जिससे वह आपकी वेबसाइट पर पहुंचेगा | ऐसा करने से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगेगा|
2. YouTube
यूट्यूब पर आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए कई तरह की वीडियो बना सकते हैं | इसके लिए आप अपने ब्लॉग का एक YouTube Channel बनाएं और इस पर आप विडियो पब्लिश करें| इसके साथ ही आप डिस्क्रिप्शन में अपने ब्लॉग का लिंक जरूर डालें | ऐसा करने से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगेगा और आपका YouTube Channel भी निरंतरता के साथ ग्रो करने लगेगा |
3. Social Media
सोशल मीडिया के जरिए भी आप अपने ब्लॉग को प्रमोट कर सकते हैं | ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके द्वारा आप अपने ब्लॉग पर यजर्स की संख्या को बढ़ा सकते हैं | जब भी आप कोई आर्टिकल पब्लिश करते हैं तो उसे आप सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें | ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने के लिए आप निचे दिए गए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं –
- Linkdin
4. Guest Post
गेस्ट पोस्ट के जरिए आप अपने ब्लॉग को आसानी से प्रमोट कर सकते हैं | इसके जरिए ब्लॉगर या वेबसाइट ओनर एक पोस्ट तैयार करके किसी दूसरे की हाई अथॉरिटी वेबसाइट में पब्लिश करवाता है| इसके लिए गेस्ट पोस्ट करने वाले ब्लॉगर को आर्टिकल पोस्ट में अपना नाम और ब्लॉग का URL डालना होता है | ऐसा करने से ब्लॉग पर रेफरल ट्रैफिक बढाने, बैकलिंक प्राप्त करने, अन्य ब्लॉगर के साथ बेहतर रिश्ते बनाने या ब्लॉग की लोकप्रियता को बनाने मे मदद मिलती है |
5. Wikipedia
विकिपीडिया पर हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग विजिट करते हैं| यहां पर आप Gmail ID के द्वारा अपना अकाउंट बनाएं और Wikipedia के आर्टिकल में कुछ अन्य जानकारी जोड़ें| इसके बाद Anchor Text में अपने ब्लॉग पोस्ट का लिंक डालें | इस तरह से आपको Wikipedia से बैकलिंक मिलेगा | इसके बाद यूजर आपकी वेबसाइट पर विजिट करेंगे, जिससे आपकी साइट पर ट्रैफिक बढ़ने लगेगा |
6. Paid Promotion
ट्रैफिक लाने के लिए आप फेसबुक या गूगल पर अपने ब्लॉग का Advertisement करें | इससे आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आने लगेगा | Paid Traffic के जरिए आप अपने ब्लॉग निच में Interest रखने वाले लोगों को ही अपना Ad दिखाएं |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Blog Promote के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
ब्लॉग प्रमोट कौन कर सकता है ?
ब्लॉगर या आर्टिकल लिखने वाले |
Blogging Promote करने के लिए क्या चाहिए ?
इसके लिए आपका ब्लॉग बना होना चाहिए और आपके द्वारा ब्लॉग लिखा होना चाहिए |
ब्लॉग को प्रमोट कैसे करें ?
हमने आपको ब्लॉग को प्रमोट करने के 6 तरीके बताएं हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि ब्लॉग प्रमोट कैसे किया जाता है ? अगर आप ब्लॉगिंग से पैसे कमाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |