दोस्तों LPG गैस कनेक्शन से आधार कार्ड अगर आपने अभी तक लिंक नहीं करवाया है तो आप इसे जल्द लिंक करवा लें | क्योकिं लिंक होने पर ही आप गैस कनेक्शन खरीद सकेंगे | आधार कार्ड लिंक न होने पर आपको गैस सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे LPG गैस कनेक्शन आधार से लिंक किया जाता है |
LPG GAS Connection Se Aadhar Card Link
गैस खत्म होने पर या नया गैस कनेक्शन लेने के लिए आपको गैस कम्पनी में जाकर सम्पर्क करना होता है | तभी आप गैस से जुड़ी सेवाएं प्राप्त करते हैं | ऐसे में भारत सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिन लोगों का LPG गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक है तो उन्हें ही गैस कम्पनी द्वारा सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, और जिन लोगों का LPG गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं है तो वे गैस सेवाओं का लाभ लेने से बंचित रहेंगे |
अगर आपने अभी तक LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो आप इसे जल्द लिंक करवा लें | जब आपका गैस कनेक्शन आधार से लिंक हो जाएगा तभी आपको गैस सेवाओं का लाभ दिया जाएगा |
LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाना क्यों है जरूरी ?
LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवाना बहुत जरूरी है | लिंक होने पर सरकार के पास एक रिकॉर्ड होगा जिसके जरिए ये पता चल सकेगा कि गैस सुविधाओं का लाभ वे लोग ले रहे हैं जिनका LPG गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक है | भारत सरकार ने यह बात भी नोटिस कि है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेईमानी करके दूसरे लोगों की गैस पासबुक लेकर गैस सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं | अगर आपका LPG गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक होगा तो गैस कम्पनी वेरीफाई करेगी कि गैस सेवाओं का लाभ लेने वाला कोई और तो नहीं है |
लिंक होने पर मिलने वाली सेवांए
- इस सुविधा से LPG गैस कनेक्शनधारी की पहचान करना आसान होगा |
- सरकार के पास एक रिकॉर्ड रहेगा कि किन लोगों तक गैस कनेक्शन का लाभ पहुंचा है |
- धोखेबाज लोग अब गैस कनेक्शन का लाभ नहीं ले पाएंगे |
- सरकार ने सभी देशवासियों से आग्रह किया है कि वे LPG गैस कनेक्शन आधार से लिंक करवाएं|
LPG गैस से आधार लिंक करवाने के लिए जरूरी निर्देश
- गैस कनेक्शन उसकी व्यक्ति का होगा जिसने एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार लिंक करवाया होगा |
- इसी के साथ आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से भी लिंक होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
एलपीजी गैस कनेक्शन से कैसे करें आधार कार्ड लिंक ?
LPG गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक करने के तरीके क्या हैं ? आइए जानते हैं –
A. ऑनलाइन के जरिए
- सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- अब आप सेल्फ सीडिंग पोर्टल पर क्लिक करें |
- इसके बाद आप जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। जैसे कि नाम, जिला, राज्य आदि।
- अब आप बेनिफिट टाइप में LPG का चयन करें |
- इसके बाद आपको गैस कंपनी का चयन करना है।
- अब आपके सामने गैस डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आपको अपने डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करना है |
- इसके बाद आपको गैस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
- फिर आपको ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज कर देना है |
- फिर आपको अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से आप गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक कर सकेंगे |
- इसके बाद आपको आधार लिंक से संबंधित जानकारी आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दी जाएगी |
B. डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- अब आपको वेबसाइट से सब्सिडी फॉर्म को डाउनलोड करना है और उसका प्रिंट आउट लेना है |
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करनी है |
- फिर आपको यह आवेदन फॉर्म अपने LPG Distributor के ऑफिस में जाकर गैस कनेक्शन से आधार को लिंक करने के लिए जमा करवा देना है |
- अब Distributor द्वारा आपके फार्म की जांच करने के बाद गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक कर दिया जाएगा |
C. कॉल सेंटर के जरिए
- सबसे पहले आप अपने फोन में 18000-2333-555 नंबर डायल करें |
- अब आपकी Call कॉल सेंटर के अधिकारी के पास जाएगी |
- आपको उन्हें गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए कहना है |
- इसके बाद अधिकारी द्वारा आपका गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक कर दिया जाएगा|
D. SMS के माध्यम से
- सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर अपने एलपीजी वितरक के पास पंजीकृत करवाना है।
- अब आपको इस पंजीकृत मोबाइल नंबर से SMS सेंड करना है |
- इसके बाद एलपीजी वितरक द्वारा आपका गैस कनेक्शन आधार से लिंक कर दिया जाएगा |
FAQ
LPG गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक करने के लिए आपसे इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
कौन कर सकता है LPG गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक ?
ऐसे ग्राहक जिनका गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक नहीं है |
LPG गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कैसे करें ?
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन द्वारा गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कर सकते हो |
गैस कनेक्शन आधार से लिंक न होने पर क्या होगा ?
आपको गैस सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा |
ये थी सारी जानकारी LPG GAS Connection Se Aadhar Card Link Kaise Kare के बारे में |
आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि LPG गैस कनेक्शन से आधार कार्ड कैसे लिंक किया जाता है |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |