Skip to content
Home » Bihar Jamin Survey 2025 : जमीन सर्वे Form Online कैसे भरें

Bihar Jamin Survey 2025 : जमीन सर्वे Form Online कैसे भरें

दोस्तों जमीन से जुड़े विवादों को कम करने के लिए बिहार सरकार ने Jamin Survey अभियान की शुरुआत की है | जिसके जरिए लोगों को अपनी जमीन का ब्यौरा देने के लिए Form भरना होता है | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे भरा जाता है जमीन सर्वे ऑनलाइन फॉर्म?

Jamin Survey

Bihar Jamin Survey

बिहार सरकार ने एक जमीन सर्वे अभियान चलाया है जो राज्य की सभी जमीनों का विस्तृत और सटीक सर्वेक्षण करता है। इस सर्वेक्षण के जरिए जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट किया जाता है और जमीन से जुड़े विवादों का समाधान किया जाता है| इसके अलावा इस सर्वे के ज़रिए यह भी पता लगाया जा सकता है कि ज़मीन पर किसका मालिकाना हक़ है| इस सर्वे में लोगों को अपनी जमीन का ब्योरा देना आवश्यक होता है, ताकि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुराने और अधूरे भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जा सके |

बिहार जमीन सर्वे कैसे कराएं ?

अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहता है तो उसे स्वघोषणा प्रपत्र 2 और वंशावली प्रपत्र 3 (1) फॉर्म भरना होगा। उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज जमा करने हैं। फिर आपको ये फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करवा देना है | फॉर्म जमा करवाने के बाद बिहार सरकार द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा आपकी जमीन का सर्वेक्षण किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दिशा – निर्देश

  • बिहार में जमीन सर्वे का काम 20 अगस्त 2024 से शुरू किया गया है |
  • यह सर्वे 2025 विधानसभा चुनाव से पहले पूरा किया जाएगा |
  • ज़मीन मालिकों को 45 दिनों के अंदर ज़मीन के कागज़ात सरकार को देने होंगे|
  • इसके साथ ही उन्हें ज़मीन मालिकों को अपनी ज़मीन का ब्योरा भी देना होगा और खेत की मेड़ बनाकर सीमांकन करना होगा|
  • जब आप जमीन सर्वे के लिए आवेदन करेंगे तो उस दौरान आपको मांगे गए जरूरी कागज़ात दिखाने होंगे |
  • ज़मीन के बंटवारे के लिए लिखित दस्तावेज़ चाहिए | 
  • अगर किसी व्यक्ति के पिता की मृत्यु हो गई है और उन्होंने ज़मीन का बंटवारा मौखिक तौर पर किया है, तो इस स्थिति में है ये सर्वे मान्य नहीं होगा |

उद्देश्य

  1. भूमि विवादों को कम करना,
  2. जमिनी रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण करना
  3. सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराना
  4. जमीन सर्वे होने से राज्य में भूमि संबंधित विवाद और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Important Documents

  • वोटर कार्ड की छायाप्रति
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • मृतक का वारिस होने के संबंध में प्रमाण पत्र
  • मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि
  • प्रपत्र-2 रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
  • प्रपत्र-3 (1) वंशावली
  • जमाबंदी संख्या की विवरणी
  • मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष
  • खतियान की नकल (यदि उपलब्ध हो तो)
  • दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण
  • सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो)

बिहार जमीन सर्वे फॉर्म कैसे भरें ?

अगर आप बिहार जमीन सर्वे फॉर्म ऑनलाइन भरना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं जो इस तरह से हैं –

ऑनलाइन फॉर्म भरें 

Bihar Jamin Survey

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • उसके बाद आप बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं के लिंक पर क्लिक करें |

Jamin Survey Bihar

  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा |
  • यहाँ पर आपको रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु प्रपत्र लिंक पर क्लिक करना है |

Jamin Survey Kare

  • इसके बाद अगले पेज में आपको लॉगिन फॉर्म भरना है |
  • अब आपके सामने भू सर्वेक्षण ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा |
  • आपको इस फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी है |
  • उसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
  • जब आप फॉर्म सबमिट करेंगे तो “Bihar Jamin Survey Form” ऑनलाइन भर दिया जाएगा |

स्वघोषणा प्रपत्र 2 फॉर्म कैसे भरें ?

Bihar Land Survey

  • इसके बाद आप स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र-2 यहां डाउनलोड करें के बटन को प्रेस करें |
  • अब अगली स्क्रीन में स्व-घोषणा प्रपत्र-2 खुल जाएगा |

Land Survey Bihar

  • आपको अब ये फॉर्म ध्यान से भरना है और मांगे गए दस्तावेज इस फॉर्म के साथ अटैच करने हैं |
  • उसके बाद आपको ये फॉर्म विभाग में जाकर जमा करवा देना है |

वंशावली प्रपत्र-3(1) फॉर्म कैसे भरें 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • इसके बाद आप “वंशावली हेतु प्रपत्र-3(1) यहां डाउनलोड करें” के बटन को प्रेस करें |
  • उसके बाद अगली स्क्रीन में वंशावली प्रपत्र-3(1) खुल जाएगा |

Land Survey Online

  • अब आपको ये फॉर्म ध्यान भरना है और जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं |
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको ये फॉर्म विभाग में जाकर जमा करवा देना है |

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें ?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • उसके बाद आप “अपलोड किए गए स्व घोषणा /वंशावली यहाँ देखें” के बटन को प्रेस करें |
  • अब अगला पेज खुलेगा |

Bihar Land Survey Form

  • इस पेज में आपको Reference Id भरनी है |
  • उसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • Search के बटन पर क्लिक करने के बाद स्टेटस से जुड़ी जानकारी आप अगले पेज में देख सकेंगे|
Jamin Survey FormClick Here 
Self-declaration Form 2Click Here 
Pedigree Form-3(1)Click Here 
Application Status Click Here 
Official Website Click Here 
Home Page Click Here 

FAQs

Bihar Jamin Survey के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –


जमीन सर्वेक्षण कैसे किया जाता है ?

इसमें आपको जमीन ब्यौरा देना होता है | 

बिहार में भूमि सर्वेक्षण कौन करता है ?

राज्य सरकार द्वारा सर्वेक्षण के लिए लाए गए अमीनों द्वारा जमीन का सर्वेक्षण किया जाता है |

Bihar Jamin Survey form कैसे भरें ?

आप ये फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट (https://dlrs.bihar.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन भर सकते हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बिहार जमीन सर्वे कैसे किया जाता है और भूमि सर्वेक्षण फॉर्म कैसे भरा जाता है ? अगर आप बिहार पैक्स वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |