Skip to content
Home » Bihar Kisan Registration Kaise Kare : किसान पंजीकरण, स्टेटस ऑनलाइन चेक

Bihar Kisan Registration Kaise Kare : किसान पंजीकरण, स्टेटस ऑनलाइन चेक

दोस्तों बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए “किसान रजिस्ट्रेशन” प्रक्रिया को शुरू किया है, ताकि किसान रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ?

Bihar Kisan Registration

Bihar Kisan Registration

प्रदेश के किसानों के लिए बिहार सरकार ने ऑनलाइन सेवा शुरू की है, जिसका नाम है – “बिहार किसान रजिस्ट्रेशन” | इस सेवा के जरिए राज्य के किसानों को मिलने वाली सुविधा कृषि विभाग द्वारा DBT Agriculture Portal के जरिए प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल के अंतर्गत किसान घर बैठे ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन हो जाने के बाद किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए DBT मोड़ के जरिए मिलने वाली धनराशि उनके बैंक खाते मे सीधे ट्रांसफर की जाएगी। 

किसान पंजीकरण के अंतर्गत कौन सी योजनाएं शामिल हैं ?

बिहार राज्य के किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, वे योजनाएं हैं –

  1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 
  2. प्रधानमंत्री कृषि सिचाई 
  3. कृषि इनपुट अनुदान 
  4. कृषि इनपुट रबी
  5. कृषि यांत्रिकरण 
  6. जैविक खेती अनुदान 
  7. डीजल अनुदान 
  8. जल जीवन हरियाली 
  9. बीज अनुदान

Bihar Kisan Registration के अंतर्गत शामिल जिले 

  • पटना
  • वैशाली
  • समस्तीपुर
  • भागलपुर
  • बक्सर
  • मुजफ्फरपुर
  • गया
  • वेस्ट चंपारण
  • जहानाबाद
  • औरंगाबाद

पात्रता- मानदंड 

  1. आवेदक बिहार राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए |
  2. लाभार्थी किसान होना चाहिए |
  3. राज्य में 2 हेक्टेयर तक खेती करने वाले परिवार किसान पंजीकरण करने के लिए पात्र होंगे ।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमान पत्र
  • जमीन से जुड़े दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण 
  • मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक किया हुआ 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

फायदे 

  1. जो किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेंगे उनका रिकॉर्ड सरकार के पास रहेगा |
  2. रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसानों को संबंधित सेवाओं का लाभ देने के लिए उनके बैंक खाते में DBT मोड़ के जरिए राशि जमा की जाएगी |
  3. किसान रजिस्ट्रेशन करने से आवेदक की पहचान करना आसान हो जाएगा |
  4. जो लोग फर्जी किसान बनकर कृषि से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे थे, उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |
  5. किसानों को ऑनलाइन सेवा मिलने से अब उन्हें सरकारी कार्यालयों के चककर नहीं काटने पडेंगे|

बिहार किसान ऑनलाइन पंजीकरण 

Bihar Kisan Online Registration

  • उसके बाद आपको पंजीकरण वाले ऑप्शन मे जाकर पंजीकरण करें वाले बटन को प्रेस करना है|
  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा |
  • इस पेज मे आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे। DEMOGRAPHY + OTP / DEMOGRAPHY + BIO-AUTH / IRIS (Working)

Kisan Online Registration

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • आपको इनमें से पहले ऑप्शन वाले (DEMOGRAPHY + OTP) बॉक्स पर टिक करना है।
  • अब आपको आधार नंबर और अपना नाम भरना है |
  • इसके बाद आप Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करें | अब आपके मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा। फिर आपको ये OTP बॉक्स में दर्ज करके Valid OTP पर क्लिक कर देना होगा |
  • अब आप नए पेज में आ जाएंगे |
  • यहाँ आपको 03 विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से आपको पंजीकरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रक्रिया के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |

Bihar Kisan Online Registration Form

  • अब आपको इस फॉर्म में अपना नाम, पता ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर जैसी जानकारी भरनी है |
  • फिर आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह बिहार किसान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया जाएगा |

किसान पंजीकरण की जानकारी कैसे लें ?

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. अब आपको पंजीकरण वाले ऑप्शन मे जाकर पंजीकरण जानें वाले बटन को प्रेस करना है |
  3. इसके बाद नया पेज खुल जाएगा |
  4. अब आपको इस पेज मे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी में से किसी एक का चुनाव कर लेना है |
  5. फिर आपको Search के बटन को प्रेस कर देना है |
  6. जैसे ही आप Search के बटन को प्रेस करेंगे तो पंजीकरण के बारे में सारी जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी |

पंजीकरण रसीद कैसे प्रिन्ट करें ?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपको पंजीकरण वाले ऑप्शन मे जाकर पावती प्रिंट करें वाले बटन को प्रेस करना है |
  • इसके बाद आपको 02 विकल्प दिखाई देगें – पंजीकरण पावती या आवेदन पावती ।
  • आपको इनमें से किसी एक पर क्लिक करना है |
  • अब आपको Data Select करना है और आइडी भरनी है |
  • इसके बाद आपको show record के बटन को प्रेस कर देना है |
  • अब आपके सामने पंजीकरण का रिकॉर्ड आ जायेगा। अब आप इस पेज का प्रिंट ले लें |

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें ?

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. अब आपको आवेदन की स्थिति /प्रिंट के ऑप्शन मे जाकर प्रधानमंत्री किसान योजना का चयन कर लेना है |
  3. इसके बाद आप नए पेज में आ जाओगे |
  4. अब आपको Enter Application Number डालना है और search के बटन पर क्लिक कर देना है |
  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Application Status आ जाएगी।

बिहार किसान फॉर्म आवेदन प्रिन्ट कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपको आवेदन की स्थिति /प्रिंट के ऑप्शन में जाकर प्रधानमंत्री किसान योजना आवेदन प्रिंट करें वाले ऑप्शन का चयन करना है।
  • अब आप नए पेज में आ जाओगे |
  • इस पेज मे आपको पंजीकरण संख्या डालनी है और Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फार्म खुल जाएगा |
  • इसके बाद आपको इस पेज का प्रिंट आउट लेने के लिए प्रिंट के बटन को प्रेस करना है |

आधार लिंक बैंक खाता की जाँच किस तरह करें ?

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. इसके बाद आप संपर्क करें वाले ऑप्शन मे जाकर आधार लिंक बैंक खाता की जांच करें वाले बटन को प्रेस करें |
  3. अब आपको आधार नंबर भरने के बाद कैप्चा कोड डालना है। उसके बाद आप send OTP वाले बटन पर क्लिक कर दें |
  4. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  5. आप इस OTP को बॉक्स मे भर दें |
  6. इस तरह आप आधार लिंक बैंक खाता की जांच कर सकेंगे |

Helpline Number 

जो किसान रजिस्ट्रेशन के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं – 0612223355 |


FAQ

Bihar Kisan Registration के लिए इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

राज्य के किसान |

किसान रजिस्ट्रेशन करने से क्या होगा ?

इससे किसान की पहचान की जा सकेगी|

Bihar Kisan Registration का फायदा क्या है ?

किसान को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए धन राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना है|


ये थी सारी जानकारी Bihar Kisan Registration Kaise Kare के बारे में | 

आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बिहार किसान पंजीकरण कैसे किया जाता है ? अगर आप बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |