दोस्तों राजस्थान के किसानों को जमीन के बारे मे जानकारी प्रदान करने के लिए Girdawari Rajasthan Online 2025 की शुरुआत की गई है| जिसके जरिए प्रदेश के किसान जमीन का पूरा रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट कैसे निकाली जाती है?
Girdawari Rajasthan Online 2025
गिरदावरी ज़मीन से जुड़ा एक प्रमुख दस्तावेज़ है जिसमें ये जानकारी मिलती है कि किसान द्वारा अपने खेत में कितनी रक़ब में कौन-सी फ़सल बोई गई है और उसे बोने में कितना पानी लगाया गया है| इसके अलावा खेत की खसरा संख्या के बारे में भी जानकारी गिरदावरी से प्राप्त की जा सकती है| किसानों को खेती पर लोन लेने के लिए भी गिरदावरी की जरूरत पड़ती है|
जमीन की गिरदावरी हर साल पटवारी के पास होती है। इस दौरान पटवारी चेक करता है कि किस किसान द्वारा कौन-कौन सी फसल कि बुआई कितने बीगा जमीन में की गयी है।
राजस्थान गिरदावरी में दर्ज जानकारी
- ज़मीन के मालिक का नाम
- खसरा नंबर जमीन का
- ज़मीन पर बोई गई फ़सलें
- फ़सल बोने में लगाया गया पानी
- ज़मीन की सीमाएं
- उगाई जाने वाली फ़सलों का प्रकार
- ज़मीन की स्थिति
- Jameen पर उर्वरकों का इस्तेमाल
गिरदावरी के फ़ायदे
- किसान ऑनलाइन गिरदावरी कर सकते हैं| इससे पटवारी पर निर्भरता कम होगी|
- वास्तविक फ़सल के आधार पर किसान गिरदावरी कर सकते हैं|
- गिरदावरी के ज़रिए मिलने वाले आंकड़ों का इस्तेमाल सरकार कई कामों में करती है – जैसे, फ़सलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करना, उर्वरक आपूर्ति निर्धारण, और अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात की योजना बनाना आदि|
- फ़सल बीमा योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन गिरदावरी से ही किया जाता है|
- खराबा होने की स्थिति में, गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवज़ा मिलता है|
- इसके अलावा खेती पर लोन लेने के लिए गिरदावरी ज़रूरी होती है|
Girdawari Rajasthan रिपोर्ट कौन निकाल सकता है ?
- राजस्थान राज्य के नागरिक
- जिनके पास जमीन है या जो खेतीवाड़ी करते हैं |
- इसके अलावा किसान भी गिरदावरी रिपोर्ट निकाल सकते हैं|
राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट निकालने के लिए क्या चाहिए?
- जिला,
- तहसील,
- गांव,
- फ़सल का प्रकार,
- जमीन का खसरा नंबर
कैसे निकालें राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- उसके बाद आप गिरदावरी प्रपत्र संख्या-13 डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करें|
- अब अगला पेज खुलेगा|
- इस पेज में आपको पुछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है|
- इसके बाद आपको कैपचा कोड भरना है |
- फिर आपको Verify बटन पर क्लिक कर देना है|
- इस बटन को प्रेस करने के बाद आपके द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट अगले पेज में आ जाएगी|
- अब आप इस रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकते हैं | उसके बाद आप इस पेज का प्रिन्ट आउट भी ले सकते हैं|
जन सूचना पोर्टल के जरिए गिरदावरी रिपोर्ट निकालें
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- इसके बाद आप योजनाओं की जानकारी वाले बटन पर क्लिक करें|
- अब आपको Scheme के सेकशन में जाना है|
- उसके बाद आपको Copy Of Girdawari के ऑपशन पर क्लिक करना है|
- इसके बाद अगला पेज खुलेगा|
- इस पेज में आपको जिला, तहसील, गाँव और फसल अदि को सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
- इसके बाद आपके सामने खातेदार की जानकारी, खाता संख्या व पुराना खाता संख्या की जानकारी मिल जाएगी।
- अब आप जिस खाते की भी संख्या चाहते हैं तो उसके सामने अधिक जानकारी / Get More के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद गिरदावरी के बारे में सारी जानकारी अगली स्क्रीन में खुल जाएगी|
- अब आप इस पेज को डाउनलोड करके इसका प्रिन्ट आउट ले सकते हैं|
Girdawari Report 2025 Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Girdawari Report के लिए कौन अप्लाई कर सकता है ?
राजस्थान राज्य के नागरिक
राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट के जरिए क्या सहायता मिलती है?
जमीन के बारे में जानकारी मिलती है|
Girdawari Report ऑनलाइन कैसे निकालें
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://webgirdawari.rajasthan.gov.in/Web/Index) पर जाकर गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन निकाल सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट कैसे निकाली जाती है| अगर आप राजस्थान अपना खाता देखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
![](https://kaisekarebatao.in/wp-content/uploads/2024/11/420941688_122105387078188450_1368124344674959685_n.jpg)
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |