दोस्तों ग्राम पंचायत सचिव सरकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाने का काम करता है | ऐसे में ग्राम पंचायत सचिव की अहम भूमिका होती है गांव का सुधार करने में | आज इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि गांव पंचायत सचिव कैसे बना जाता है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे की जाती है |
Gram Sachiv Kaise Bane
ग्राम पंचायत सचिव गांव का जिम्मेदार नागरिक होता है। जो गांव के विकास के लिए कार्य करता है। ये सचिव गांव में होने वाले प्रत्येक कार्य की निगरानी करता है | ग्राम सचिव को हम ग्राम सेवक, ग्राम पंचायत सेवक तथा ग्राम पंचायत सचिव के नाम से भी जानते हैं | ऐसे में भारत सरकार गांवों के विकास के लिए प्रत्येक ग्राम में पंचायत स्तर के लिए एक गांव सचिव की नियुक्ति करती है। ग्राम सचिव गांव का कोई भी नागरिक बन सकता है | इसके लिए आवेदक पढ़ा लिखा नागरिक होना चाहिए और उसे गांव में होने वाले विकास कार्य के बारे में हर प्रकार की जानकारी होनी चाहिए |
ग्राम सचिव कौन बन सकता है ?
- गांव का कोई भी नागरिक ग्राम सचिव बन सकता है |
- ग्राम सचिव बनने के लिए आवेदक ईमानदार होना चाहिए |
- आवदेक को अपने गांव में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी होनी चाहिए |
योग्यता
- ग्राम सचिव बनने के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास करना होगा।
- इसी के साथ आवेदक को मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- ग्राम सचिव बनने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों में एससी/एसटी/ओबीसी आदि को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है |
ग्राम सचिव के कार्य
- अपने गांव का सुधार करना |
- गांव में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने में ग्राम पंचायत की मदद करना।
- गांव में हो रहे सड़क का निर्माण, पंचायत के कार्य, पीने का पानी आदि सभी की व्यवस्था करवाना।
- गांव के विकास कार्यों पर खर्च होने वाली धन राशि का लेखा जोखा तैयार करना |
- सरपंच या अध्यक्ष के अनुमोदन से ग्राम सभा और ग्राम पंचायत या उसकी स्थायी समितियों की बैठक का एजेंडा तैयार करना।
- ग्राम पंचायत कार्यालय में विषयवार फाइलों का रखरखाव करना, ग्राम पंचायत कार्यालय को व्यवस्थित क्रम में रखना और ग्राम पंचायत के पुराने रिकॉर्ड को पंजीकृत करने के बाद सुरक्षित रखना।
- ग्रामीणों के बीच सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करता है |
Gram Sachiv का चयन कौन करता है ?
पंचायत सचिव गैर चयनित प्रतिनिधि होता है, जिसका चयन राज्य सरकार की सेवा द्वारा किया जाता है। अधिकांश राज्यों में गांव सचिव की नियुक्ति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की जाती है |
गांव सचिव को मिलने वाली सैलरी
एक ग्राम सचिव को 30,000 से लेकर 60,000 रुपए महीना वेतन दिया जाता है | ये वेतन राज्यों के आधार पर अलग अलग हो सकता है | वेतन के अलावा ग्राम सचिव को महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, यात्रा भत्ता सहित कई सुविधाएं भी मिलती हैं। ग्राम पंचायत सचिव का कार्यकाल ज्यादा दिन तक रहने पर उसे प्रमोशन भी मिलता है।
ग्राम सचिव बनने के लिए परीक्षा
Gram Sachiv बनने के लिए आपको परीक्षा देनी होती है | इस परीक्षा में आवेदक को 02 पेपर देने होते हैं। पहले पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और जिनके कुल 100 अंक होते हैं। इस परीक्षा के लिए समय 2 घंटे का होता है।
दूसरा पेपर भी 100 अंकों का होता है और इसमें भी 100 प्रश्न आते हैं। इस पेपर का समय भी 2 घंटे का होता है। इन दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग विषयों के बारे में प्रश्न आते हैं | इन पेपर में आने वाले विषय इस तरह से हैं –
- हिंदी
- अंग्रेजी
- गणित
- तार्किक
- सामान्य जागरूकता
ग्राम सचिव बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण सचिव के रिक्त स्थानों को भरने के लिए समय समय पर विज्ञापन जारी करता है |
- विज्ञापन जारी होने के बाद इच्छुक लाभार्थी आवेदन करता है |
- उसके बाद आवेदक को एग्जाम प्रक्रिया से गुजरना होता है|
- एग्जाम पास करने के बाद आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाते हैं |
- इस प्रक्रिया के बाद आपको 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है।
- ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम सचिव को नियुक्त कर दिया जाता है |
हेल्पलाइन नंबर
ग्राम सचिव बनने के लिए आवेदक अपने राज्य के आधार पर आवेदन कर सकता है | अगर किसी आवेदक को रजिस्ट्रेशन हेतु किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह ग्रामीण विकास विभाग में जाकर सम्पर्क कर सकता है |
FAQ
गांव सचिव के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
कौन कर सकता है गांव सचिव बनने के लिए आवेदन ?
कोई भी नागरिक जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिसे अपने गांव के हालात के बारे में पता है | ऐसे नागरिक गांव सचिव बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं |
गांव सचिव की नियुक्ति कौन करता है ?
अपने क्षेत्र के ग्रामीण विकास विभाग |
क्या ग्राम सचिव बनने के लिए परीक्षा देनी होती है ?
हाँ बिल्कुल | इसके लिए आपको 2 तरह के पेपर देने होते हैं |
ये थी सारी जानकारी Gram Sachiv Kaise Bane के बारे में |
आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि गांव सचिव कैसे बनते हैं | अगर आप पेटीएम एजेंट बनना चाहते हो तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |