दोस्तों हरियाणा सरकार ने राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सेवा प्रदान करने के लिए “Haryana Jamabandi Nakal “ की शुरुआत की है| जिसके जरिए नागरिक घर बैठे भूमि रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे निकाली जाती है?
Haryana Jamabandi Nakal
हरियाणा के नागरिकों को जमीन से जुड़ी जानकारी देने के लिए जमाबंदी नकल को शुरू किया गया है| ये एक ऑनलाइन पोर्टल है| जिसके जरिए राज्य का प्रत्येक नागरिक जमाबंदी नक़ल ,खसरा खतौनी ,अपना खाता जैसी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है । इतना ही नहीं नागरिक खेत नंबर ,खतौनी नंबर भी देख सकते हैं | अब नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन मिलने से उन्हें पटवारी के चककर नहीं काटने पडेंगे|
जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने का उद्देश्य
राज्य के हर नागरिकों को जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है ताकि नागरिकों को अपनी जमीन का रिकॉर्ड या जमीन के सबंध में अन्य जानकारी लेने के लिए पटवारखाने न जा पड़े| आवेदक घर बैठे ही पोर्टल के जरिए भूमि की जानकारी ऑनलाइन निकाल सकते हैं|
हरियाणा जमाबंदी नकल निकालने के लिए क्या चाहिए?
- District
- Tehsil
- Village
- Jamabandi Year
- Search CERSAI Records
- Select Owner
Haryana Jamabandi Nakal कौन निकाल सकता है?
- राज्य के सभी नागरिक
- ऐसे नागरिक जिन्हें अपनी जमीन के बारे में जानकारी चाहिए|
ऑनलाइन जमाबंदी नकल निकालने के फायदे
- आवेदक को जमीन के बारे में सारी जानकारी बिना किसी परेशानी के कुछ ही मिनटों में प्राप्त हो जाती है|
- ज़मीन खरीदने से पहले मालिकाना हक़ का पता लगाने में मदद मिलती है|
- संपत्तियों के लेन-देन से जुड़े जोखिमों की पहचान करने में आसानी होती है|
- इसके साथ ही जमीन से जुड़ी जालसाज़ी से भी बचा जा सकता है|
- संपत्ति के वर्तमान मालिकाना हक़, किरायेदार, और कराधान विवरण का पता चलता है|
हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे निकालें?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- इसके बाद आप Jamabandi के सेकशन में जाएं | यहाँ पर आप “Jamabandi Nakal for Checking” के ऑपशन पर क्लिक करें|
- अब नया पेज खुलेगा|
- इस पेज में आपको By Owner Name / By Khewat / By Khasara / Survey No./ By Date of Mulation मे से किसी एक पर टिक करना है|
- फिर आपको District/ Tehsil / Village / Jamabandi Year / Search CERSAI Records / Select Owner Select कर लेना है |
- इसके बाद जमीन की सारी जानकारी आपके समाने आ जाएगी|
- अब आपको ये पेज डाउनलोड कर लेना है|
Haryana Jamabandi Nakal Important Links
Jamabandi Nakal Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
हरियाणा जमाबंदी नकल के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Jamabandi Nakal कौन निकाल सकता है ?
हरियाणा राज्य के नागरिक
हरियाणा जमाबंदी नकल निकालने से क्या पता चलता है?
आपके जमीन के बारे में सारी जानकारी मिलती है|
Haryana Jamabandi Nakal ऑनलाइन कैसे निकालें
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://jamabandi.nic.in/defaultpages/default) पर जाकर जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकाल सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे निकाली जाती है| अगर हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |