दोस्तों केंद्र सरकार ने कारीगर और शिल्पकारों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया है | ताकि आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके विश्वकर्मा टूलकिट के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकें | आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि कैसे आप PM Vishwakarma Toolkit E Voucher रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ?
PM Vishwakarma Toolkit E वाउचर रजिस्ट्रेशन
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर को शुरू किया है। जिसके जरिए हाथ से अथवा औजार का उपयोग करने वाले पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को फ्री में टूलकिट मिलेगी या उन्हें टूलकिट खरीदने के लिए 15,000 रुपए का आर्थिक लाभ दिया जाएगा | आवेदकों को इस तरह की सहायता का लाभ तभी प्राप्त होगा जब वे आधिकारिक वेबसाइट (https://pmvishwakarma.gov.in/) के जरिए PM Vishwakarma Toolkit E वाउचर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे |
किन लोगों को मिलेगा PM विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर का लाभ
- आवेदन करने वाले आवेदनकर्ता जो भारत के स्थायी नागरिक होने चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- कारीगर या शिल्पकार जो स्वरोजगार के आधार पर असंगठित क्षेत्र में हाथों और औजारों से काम करते हैं वे सभी आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हैं |
- Vishwakarma Toolkit E वाउचर का लाभ परिवार का एक सदस्य ही प्राप्त कर सकता है |
- आर्थिक सहायता का लाभ आवेदक को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही मिलेगा |
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड, राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
फायदे
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर का लाभ नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, धोबी, माला निर्माता, मछली पकड़ने वाले, मोची, बढ़ई, कुम्हार आदि हाथ से काम करने वाले कारीगरों को मिलेगा।
- Vishwakarma Toolkit E वाउचर का लाभ आवदेक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त कर सकते हैं |
- विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के जरिए कारीगर या शिल्पकार जो स्वरोजगार के आधार पर असंगठित क्षेत्र में हाथों और औजारों से काम करते हैं उन्हें फ्री में टूलकिट मिलेगी या टूलकिट खरीदने के लिए 15,000 रुपए दिए जाएंगे|
- टूलकिट खरीदने की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी |
- फ्री टूलकिट का लाभ केवल परिवार के एक सदस्य को ही मिलेगा |
- इस सुविधा से देश में रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।
PM विश्वकर्मा टूलकिट E वाउचर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको PM Vishwakarma की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपको Applicant/Beneficiary Login का ऑप्शन मिलेगा | आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है और Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- अब आपके सामने PM Vishwakarma Toolkit E Voucher Registration Form खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करनी है |
- इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करना है और उन्हें अपलोड कर देना है |
- इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना है |
- इस तरह से आप ऑनलाइन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |
हेल्पलाइन नंबर
जो आवेदक PM Vishwakarma Toolkit E Voucher के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो वे इन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं – 18002677777 और 17923 |
FAQ
Vishwakarma Toolkit E Voucher रजिस्ट्रेशन के लिए इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लिए आवेदन कौन कर सकता है ?
पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लिए सहायता राशि कितनी है ?
15000 रुपए |
PM Vishwakarma Toolkit E Voucher के लिए रजिस्ट्रेशन कहां करें ?
आप इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर (https://pmvishwakarma.gov.in/) जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
ये थी सारी जानकारी PM Vishwakarma Toolkit E Voucher Registration Kaise Kare के बारे में |
आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि PM विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |