दोस्तों गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाना बहुत जरूरी होता है इसके जरिए आप पुलिस चालान से बच जाते हैं | अगर आपने अभी तक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) नहीं बनाया है तो आप इसे जल्द से जल्द बनवा लें | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनता है और उसे कैसे डाउनलोड किया जाता है ?
PUC Certificate
PUC Certificate जिसकी फुल फॉर्म है – Pollution Under Control Certificate | यह हर वाहन के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज होता है | जिसके पास गाड़ी है उस इंसान को PUC Certificate बनाना होता है| इस प्रमाण पत्र के जरिए हमें पता चलता है कि आपका वाहन पर्यावरण के मानकों के अनुकूल है और गाड़ी से निकलने वाला धुंआ प्रदूषण के लिए हानिकारक नहीं है|
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट डाउनलोड
Pollution Certificate (PUC) को अगर आप बनाना चाहते हैं तो उसके लिए पहले आपको PUC Certificate को डाउनलोड करना होगा | ये प्रमाण पत्र आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं | अधिक जानकारी आप स्टेप वाई स्टेप के जरिए नीचे से ले सकते हैं |
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की जरूरत क्यों पड़ती है ?
यह आपकी गाड़ी का जरूरी दस्तावेज है | अगर आपने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अभी तक नहीं बनाया है तो आपका पुलिस चालान काट सकती है | इसलिए आपको चालान से बचने के लिए और गाड़ी की सेफ्टी के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को बनाना चाहिए |
PUC की वैधता
किसी नई कार या बाइक के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता 1 साल के लिए ही होती है| उसके बाद आपको ये प्रमाण पत्र अपडेट करवाना पड़ता है | अगर आपके इस प्रमाण पत्र की बैधता खत्म हो रही है तो आप इसे समय समय पर अपडेट करवाते रहें |
निर्धारित शुल्क
पेट्रोल, CNG और LPG से चलने वाले दो या तीन पहिया वाहनों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की जांच और सर्टिफिकेट बनाने का शुल्क 80 रुपये है। इसके अलावा पेट्रोल और CNG से चलने वाले चार पहिया वाहनों और उससे ऊपर के वाहनों के लिए शुल्क 110 रुपये निर्धारित है और डीजल वाहनों के लिए शुल्क 140 रुपये होगा। PUC Certificate बनाने की प्रक्रिया अलग अलग राज्यों के अनुसार अलग हो सकती है | ऐसे में आप जिस राज्य से आते हैं तो पहले आप पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने की फीस चेक कर लें | उसके बाद ही आप इस प्रमाण को बनाने के लिए शुल्क अदा करें |
Important Documents
आपको इस प्रमाण पत्र को बनाने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है –
- वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
- चेसिस नंबर
- RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कैसे बनाएं ?
Pollution Certificate बनवाने के लिए आपको अपने क्षेत्रीय RTO या प्रदूषण के टेस्टिंग सेंटर पर जाना होगा| उसके बाद वाहन के प्रदूषण की जांच करने के लिए नियुक्त अधिकारी आपके वाहन की जांच प्रक्रिया को शुरू करेगा | जिसके लिए इंजेक्शन पाइप के जरिए एमीशन लेवल की जांच की जाएगी| फिर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट की तस्वीर कंप्यूटर पर लगे स्कैनर दवारा ली जाएगी | उसके बाद ये अधिकारी आपके वाहन का PUC सर्टिफिकेट जेनेरेट करेगा| इस PUC सर्टिफिकेट का लिंक आपके मोबाइल नंबर पर भी भेजा जाएगा |
PUC Certificate Download कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको PUC Certificate के ऑपशन पर क्लिक करना है |
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा |
- इस पेज में आपको वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 कैरेक्टर दर्ज करने हैं |
- अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद PUC Details के बटन पर क्लिक करना है |
- PUC Details के बटन पर क्लिक करने के बाद पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का विवरण आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा |
- अब आपको ये पेज Download कर लेना है |
सुविधा सेंटर दवारा PUC Certificate Downlaod करें
अगर आपको कंप्यूटर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप PUC प्रमाण पत्र सुविधा सेंटर में जाकर भी बनवा सकते हैं | इसके लिए आपको बहाँ पर काम करने वाले कर्मचारी को बताना है कि आप मेरा PUC प्रमाण पत्र डाउनलोड करें | अब ये कर्मचारी आपसे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के बारे में पुछेगा | आपको ये नंबर इस कर्मचारी को बताने हैं |
उसके बाद इस अधिकारी दवारा आधिकारिक वेबसाइट पर आपके द्वारा बताई गई जानकारी भरी जाएगी | उसके बाद पॉल्यूशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके आपको दे दिया जाएगा | अब आपको इस काम के पैसे कर्मचारी को देने हैं |
FAQs
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कौन डाउनलोड कर सकता है ?
जिनके पास टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी है वे सभी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं |
PUC Certificate Download कैसे करें ?
आप ये प्रमाण पत्र सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं |
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने पर क्या होगा ?
अगर आपके पास PUC प्रमाण पत्र नहीं है तो आपका पुलिस चलान काट सकती है|
ये थी सारी जानकारी PUC Certificate Download करने के बारे में |
आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड किया जाता है |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |