दोस्तों जो नागरिक शारीरिक या मानसिक रूप से असमर्थ हैं उन लोगों का Viklang Praman Patra बनाया जाता है| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि विकलांग प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है?
Viklang Praman Patra
विकलांग प्रमाण पत्र स्वास्थ्य निगम द्वारा उन लोगों को जारी किया जाने वाला वह दस्तावेज है, जो जन्म से या फिर किसी कारणवश दुर्घटना से अपाहिज हो जाते हैं| Viklang Praman Patra शैक्षिक संस्थानों, रोजगार तथा अन्य सरकारी योजनाओं के लिये जारी किया जाता है। इस प्रमाण पत्र के जरिए विकलांगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं ताकि उनकी जिंदगी को आसान बनाया जा सके और उन्हें जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से राहत प्रदान की जा सके|
विकलांगता सूची
विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 में कुल 21 तरह की विकलांगताएँ दी गई हैं। जिनकी सूची इस तरह से है –
- मानसिक बीमारी (Mental Illness)
- वाक् एवं भाषा विकलांगता (Speech and Language disability)
- श्रवण विकार/दोष Hearing Impairment (deaf and hard of hearing)
- तेज़ाब हमले से प्रभावित व्यक्ति (Acid Attack victims)
- Parkinson’s disease
- सिकेल सेल रोग (Sickle Cell disease)
- दृष्टिहीनता (Blindness)
- निम्न-दृष्टि / अल्प दृष्टि (Low-vision)
- कुष्ठ रोग से मुक्त व्यक्ति (Leprosy Cured persons)
- बहु-विकलांगता (Multiple Disabilities including deaf-blindness)
- चलन-सम्बंधी विकलांगता (Locomotor Disability)
- बौनापन (Dwarfism)
- बौद्धिक विकलांगता (Intellectual Disability)
- थैलेसीमिया (Thalassemia)
- हीमोफ़ीलिया (Hemophilia)
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (Autism Spectrum Disorder)
- सेरिब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy)
- मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (Muscular Dystrophy)
- पुरानी तंत्रिका सम्बन्धी स्थितियाँ (Chronic Neurological conditions)
- स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबिलिटी (Specific Learning Disabilities)
- मल्टीपल स्क्लेरोसिस (Multiple Sclerosis)
विकलांग प्रमाण पत्र के प्रकार
- श्वेत कार्ड: जब किसी व्यक्ति की विकलांगता 40% से कम हो, तो उसे श्वेत कार्ड जारी किया जाता है|
- पीला कार्ड: जब किसी व्यक्ति की विकलांगता 40% से ज़्यादा, लेकिन 79% तक हो, तो उसे पीला कार्ड जारी किया जाता है|
- ब्लू कार्ड: जब किसी व्यक्ति की विकलांगता 80% या उससे ज़्यादा हो, तो ब्लू कार्ड जारी किया जाता है|
Viklang Praman Patra के फायदे
जो विकलांग प्रमाण पत्र बनवाता है उसे सरकार द्वारा कई तरह के फायदे प्रदान किए जाते हैं जैसे कि –
- रेल किराए में छूट
- आयकर में छूट
- विकलांग बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना
- शिक्षित विकलांग व्यक्तियों को बेरोजगारी भत्ता
- नेत्रदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि
- विकलांगता पेंशन
- अनुकूलित (adapted) वाहन खरीदने पर सब्सिडी
- टोल फ्री फास्टैग के साथ टोल कर पर छूट
- व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण
- सरकारी नौकरियों में आरक्षण
- राज्य परिवहन की बसों में फ्री यात्रा
- विकलांग सरकारी कर्मचारियों के लिए समूह बीमा
- सहायक उपकरण (जैसे व्हीलचेयर) या कृत्रिम अंगों की ख़रीद पर सब्सिडी
विकलांग प्रमाण पत्र कौन जारी करता है?
Viklang Praman Patra बनवाने के लिए, आपको अपने ज़िला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) से संपर्क करना होता है| इसके बाद, विकलांगता का आकलन करने के लिए आपको एक मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित होना होता है| संबंधित अंग की जांच के बाद, मात्र एक दिन में ही विकलांग प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है|
Viklang Praman Patra बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान पत्र जैसे कि – आधार कार्ड या वोटर कार्ड
- रंगीन फ़ोटो
- पते का प्रमाण
- विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर पहले से है)
- चिकित्सा से जुड़े दस्तावेज़
विकलांग प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
आप विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए 2 तरह से आवेदन कर सकते हैं – ऑनलाइन या ऑफलाइन |
Viklang Praman Patra – Apply Online
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- इसके बाद आप Apply For UDID के ऑपशन पर क्लिक करें|
- अब अगले पेज में Registration Form खुल जाएगा|
- आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है |
- उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने हैं|
- फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके द्वारा विकलांग प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाएगा|
विकलांग प्रमाण पत्र – अप्लाई ऑफलाइन
- सबसे पहले आप Viklang Praman Patra” के लिंक पर क्लिक करें|
- उसके बाद अगले पेज में विकलांग प्रमाण पत्र पीडीएफ़ में खुल जाएगा|
- अब आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना है | फिर इसका प्रिन्टआउट लेना है|
- उसके बाद आपको ये फॉर्म भरना शुरू करना है |
- इसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं|
- फिर आपको ये फॉर्म चिकित्सा बोर्ड में जमा करवा देना है |
- फॉर्म जमा करवाने के बाद आपको विकलांग प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा|
Viklang Praman Patra – Application Status
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- अब आप “Track Your Application” के ऑपशन पर क्लिक करें|
- इसके बाद स्टेटस फॉर्म खुल जाएगा|
- इस फॉर्म में आपको UDID Number , Mobile Number , Enrollment Number या Aadhaar Number भरना होगा|
- फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
- जैसे ही आप सबमिट बटन को प्रेस करेंगे तो अगले पेज में विकलांग प्रमाण पत्र की स्थिति आपके सामने आ जाएगी|
विकलांग प्रमाण पत्र Important Links
Registration | Click Here |
Application Form PDF | Click Here |
Status Check | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
Viklang Praman Patra के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
देश के विकलांग नागरिक|
Viklang Praman Patra के जरिए क्या सुविधाएं मिलती है?
विकलांग नागरिकों को स्कॉलरशिप, बेरोजगारी भत्ता या रेल – बस किराए में छूट प्रदान की जाती है|
विकलांग प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://swavlambancard.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन द्वारा विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि विकलांग प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है ? अगर आप ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |