ॐ के उच्चारण से शरीर को मिलने वाले लाभ
शास्त्रों के अनुसार ॐ का जाप ऋषियों मुनियों से लेकर देवी - देवता सभी करते हैं | इसके जाप करने से शरीर में अलौकिक शक्ति का आभास होता है |
ॐ के उच्चारण से शरीर में पॉजिटिव एनर्जी आती है इसके साथ ही शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं -
#1. शरीर तनाव-रहित रहता है
ॐ का उच्चारण करने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है जिससे शरीर तनाव-रहित हो जाता है।
#2. मन शांत रहता है
अगर आप ॐ का उच्चारण सुवह और शाम को करते हैं तो आपका मन शांत रहने लगता है |
#3. अच्छी नींद के लिए
रात को सोते समय अगर आप ॐ का उच्चारण करते हैं तो इससे अच्छी नींद आती है |
#4. थायराइड की समस्या से राहत
ॐ के उच्चारण से गले में कंपन पैदा होती है जिससे थायरायड ग्रंथी पर प्रभाव पड़ता है और थायराइड की समस्या से राहत मिलती है |
#5. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है
ॐ का जाप करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है | इससे खून का प्रवाह सभी अंगों में समान्य रूप से पहुँचने लगता है |
#6. थकान दूर होती है
ॐ के उच्चारण से थकान या कमजोरी दूर होने लगती है | पूरे शरीर में एनर्जी का आभास होने लगता है |
#7. पेट ठीक रहता है
अगर आपको पेट से संबंधित समस्या है तो आप रोज सुबह उठकर ॐ का जाप करें |
दूध के साथ न खाएँ ये फूड्स, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान !
Click Here