नींद नहीं आ रही है तो करें ये उपाय ! जल्द दिखेगा असर
नींद हमारी जरूरत है | हम सुबह से शाम तक काम करते हैं और रात को सोते हैं |
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रात को जैसे ही बिस्तर पर जाते हैं उन्हें बहुत जल्दी नींद आ जाती है और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बिल्कुल भी नींद नहीं आती |
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आपको नींद आने लगेगी | आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय -
नींद न आने पर बेड पर लेटकर आप भ्रामरी, प्राणायाम और शवासन जैसे योग करें |
1
नींद न आने पर आप एक्यूप्रेशर थेरेपी का सहारा ले सकते हैं | इसके लिए आप अपने हाथ के अंगूठे को अपनी आईब्रोज के बीच 30 सेकंड तक रखें और हटाएं| ये प्रक्रिया आप 4 से 5 बार कर सकते हैं |
2
आप सीधे लेट जाएं और अपनी पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं| जब आंखें थक जाएंगी तो आपको जल्दी नींद आ जाएगी |
3
मेडिटेशन करें | इससे आपकी बॉडी रिलैक्स होती है और आपको अच्छी नींद आती है।
4
आप अपने शरीर को पूरे दिन व्यस्त रखें | जब आप पूरे दिन थके होंगे तो रात को आपको अच्छी नींद आएगी |