ओला इलेक्ट्रिक Gen 3 S1 X बेस मॉडल है| इसमें 2kW, 3kW और 4kW का बैटरी ऑप्शन मिलता है| 2kW वाले बैटरी पैक की कीमत 79,999 रुपये हैं, 3kW वाले बैटरी पैक की कीमत 89,999 रुपये है| 4kW वाले बैटरी पैक की कीमत 99,999 रुपये है| यह स्कूटर लगभग फुल चार्ज में 242 KM की रेंज देते हैं |
Gen 3 S1 X+ वैरिएंट को केवल 4kWh बैटरी पैक के साथ पेश हुआ है| ये स्कूटर इलेक्ट्रिक मोटर 11KW का पीक पॉवर जेनरेट करता है| इसकी कीमत 1,07,999 रुपये है|
Ola Gen 3 S1 Pro वैरिएंट को दो बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है| इसमें 3kWh और 4kWh बैटरी पैक शामिल है| 3kWh बैटरी पैक वाले स्कूटर की कीमत 1,14,999 रुपये है| वहीं 4kWh बैटरी पैक वाले स्कूटर की कीमत 1,34,999 रुपये है|
Ola Gen 3 S1 Pro+ कंपनी का सबसे महंगा वैरिएंट है| इसे 2 बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है| इसमें 4kWh और 5kWh बैटरी पैक शामिल है| 4kWh बैटरी पैक वाले स्कूटर की कीमत 1,54,999 रुपये है| वहीं 5kWh बैटरी पैक वाले स्कूटर की कीमत 1,69,999 रुपये है| इस स्कूटर का इलेक्ट्रिक मोटर 13KW का पीक पॉवर जेनरेट करता है| ये सिंगल चार्ज में 320 KM की रेंज ऑफर करता है|