दोस्तों देश में महिला रोजगार को बढ़ावा देने के लिए “बीमा सखी योजना” की शुरुआत की गई है| इस योजना के जरिए महिलाओं को बीमा प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि घर बैठे इस योजना के लिए महिलाएं कैसे करें Online Registration?
क्या है Bima Sakhi Yojana ?
देश में महिलाओं को रोजगार के लिए सहायता प्रदान करने के लिए बीमा सखी योजना को शुरू किया गया है | ये योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सहयोग से चलाई जा रही है | इस योजना के अंतर्गत देश की महिलाओं को बीमा करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें रोजगार भी दिया जाएगा | ये महिलाएं बीमा एजेंट के रूप में कार्य करेंगी जिससे उन्हें सरकार द्वारा वेतन भी मिलेगा | इस योजना से महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी |
फायदे (Benefits)
- महिलाओं को पहले साल में ₹7,000 प्रतिमाह, दूसरे साल ₹6,000 और तीसरे साल में 5000 रुपए का वेतन दिया जाएगा |
- पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा|
- इसके अलावा महिलाओं को बीमा पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी मिलेगी।
- शुरूआती चरण में लगभग 35,000 महिलाएं बीमा सखी योजना से जुड़ेंगी |
उद्देश्य (Objective)
- महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
- देश में महिला रोजगार के अवसर बढेंगे |
- महिलाओं को पॉलिसी करवाने के लिए प्रशिक्षण निशुल्क में मिलेगा |
- जो महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी उन सभी महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा|
- पात्र महिलाएं LIC बीमा एजेंट के रूप में कार्य करेंगी |
- इस काम के लिए महिलाओं को हर महीने वेतन मिलेगा |
पात्रता (Eligibility)
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं Bima Sakhi Yojana का लाभ लेने के लिए पात्र हैं |
- महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए |
- आवेदक महिला कम से कम 10 वीं पास होनी चाहिए |
- बीमा सेवाओं में रूचि रखने वाली महिलाएं ही योजना का लाभ ले सकती हैं |
Important Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बीमा सखी योजना के लिए कैसे करें आवेदन
अगर आप इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा |
Online Registration
- सबसे पहले आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- इसके बाद आप होम पेज में आ जाएंगे |
- यहां पर आपको “Bima Sakhi Yojana” का लिंक दिखाई देगा |
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Bima Sakhi Yojana Registration Form” खुल जाएगा|
- अब आपको इस फॉर्म में अपना नाम, पता, आयु, बैंक खाता जानकारी, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भरनी है |
- उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं |
- फिर आपको अंत में Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
Offline Registration
- सबसे पहले आप LIC कार्यालय जाएं |
- अब आप वहां के अधिकारी से मिलें और उनसे “Bima Sakhi Yojana Registration Form” प्राप्त करें |
- इसके बाद आप इस फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करें |
- फिर आप जरूरी दस्तावजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें |
- अब आप ये फॉर्म जमा करवा दें |
Important Links
Online Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
बीमा सखी योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Bima Sakhi Yojana के लिए कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है ?
देश की ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएँ |
इस योजना के जरिए क्या सहायता मिलती है ?
प्रशिक्षण और रोजगार |
Bima Sakhi Yojana के लिए आवेदन कैसे करें ?
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड द्वारा बीमा सखी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बीमा सखी योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है ? अगर आप सिलाई मशीन के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |