Skip to content
Home » Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2025 : युवाओं को व्यवसाय के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपए, कैसे करें Apply

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2025 : युवाओं को व्यवसाय के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपए, कैसे करें Apply

दोस्तों छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के लिए “मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना” को शुरू किया है | इस योजना के जरिए युवा नागरिकों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए कैसे मिलेगा ऋण और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा ?

CG Yuva Swarojgar Yojana

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2025

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार नागरिकों को खुद का व्यवसाय चलाने के लिए राज्य सरकार ने “युवा स्वरोजगार योजना” की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से युवा नागरिकों को स्वरोजगार करने के लिए 2 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक का ऋण कम ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा | ऋण राशि आवेदक के बैंक अकाउंट में प्रदान की जाएगी| लाभार्थी इस ऋण का इस्तेमाल अपनी इच्छा से कोई भी व्यवसाय या बिजनेस शुरू करने के लिए कर सकेंगे | इस योजना का लाभ राज्य के उन युवा नागरिकों को प्रदान किया जाएगा जिनके पास स्वरोजगार शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं | युवा स्वरोजगार योजना का लाभ पाकर राज्य में बेरोजगारी दर में कमी लाई जाएगी |

CG युवा स्वरोजगार योजना के बारे में 

योजना का नाम Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana
शुरू की गई छत्तीसगढ़ सरकार दवारा
लाभार्थी राज्य के युवा नागरिक
मिलने वाला फायदा स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान करना
आवेदन ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://industries.cg.gov.in/

योजना के जरिए मिलने वाली ऋण राशि का विवरण 

  1. उद्योग की स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये का ऋण प्रदान करना 
  2. व्यवसाय के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये का लोन 
  3. निम्न स्तर के व्यवसाय के लिए ₹100000 तक का ऋण 
  4. विकलांग तथा अपंग महिलाओं के लिए 1,50,000 रूपए तक का लोन 
  5. अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए 1,50,000 ऋण की व्यवस्था की जाएगी |

फायदे | Benefits

  1. रोजगार के लिए राज्य के युवाओं को 02 लाख रूपए से लेकर 25 लाख रूपए का ऋण सरकार द्वारा देय होगा | 
  2. पात्र युवाओं को गारंटी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा|
  3. युवा नागरिक अपने कौशल के अनुसार अपना उद्यम स्थापित कर सकेंगे|
  4. राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी |
  5. युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा |
  6. अब राज्य के युवाओं को बिना किसी आर्थिक परेशानी के आसानी से खुद का व्यवसाय चलाने के लिए मदद मिल सकेगी |

उद्देश्य | Objective

योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर बैंकों के जरिए ऋण प्रदान करना है ताकि इन युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े |

पात्रता | Eligibility

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का नागरिक होना चाहिए।
  • लाभार्थी की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8 वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • राज्य के बेरोजगार लड़के व लड़कियां ही योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे | 
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक को इस तरह की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए |

जरूरी दस्तावेज | Important Documents 

  1. पहचान प्रमाण पत्र 
  2. स्थायी प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र 
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
  6. बैंक डिटेल्स
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. मोबाइल नंबर 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए कैसे करें अप्लाई ?

  • सबसे पहले आपको अपने बैंक में जाना है |
  • अब आपको वहां के अधिकारी से “Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana” का आवेदन फॉर्म प्राप्त  करना है |

  • आपको इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है |
  • उसके बाद आपको वो दस्तावेज अटैच करने हैं जो आपसे मांगे गए हैं |
  • फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इस फॉर्म को बैंक में जमा करवा देना है |
  • जब फॉर्म जमा हो जाएगा तो उसके बाद ऋण राशि आवेदक के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी |
  • इस तरह से आप स्वरोजगार योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं |
Registration FormClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Yuva Swarojgar Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

छत्तीसगढ़ राज्य के बेरोजगार नागरिक |

इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?

युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया जाता है |

Yuva Swarojgar Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें ? 

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://industries.cg.gov.in/) पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आप छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|