दोस्तों दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए “Mahila Samman Yojana” की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे करें महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन?
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana
दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत 18 साल से लेकर 60 साल की महिलाओं को 1000 रुपए की राशि हर महीने प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो बेरोजगार हैं या जिनके पास कोई काम नहीं है| इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी और उन्हें अपने आर्थिक खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा|
महिला सम्मान योजना राशि बढ़ाई जाएगी
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि महिला सम्मान योजना की राशि को 1000 से बढ़ाकर 2100 रुपये किया जाएगा| उन्होंने बताया कि मार्च से लेकर अप्रैल तक महिलाओं के खाते में 2100 रुपये प्रदान किए जाएंगे|
उद्देश्य
पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है ताकि उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके| योजना का लाभ पाने से महिलाओं को आर्थिक दिक्क्तों का सामना नहीं करना पड़ेगा|
फायदे
- महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की मदद प्रदान करना है |
- बाद में इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए किया जाएगा|
- पात्र महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी|
- महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी |
- योजना का लाभ उन महिलाओं को ही मिलेगा जो रजिस्ट्रेशन करेंगी|
पात्रता
- आवेदक महिला होनी चाहिए और वह दिल्ली की निवासी होनी चाहिए |
- महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष या इससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
- आवेदिका गरीब परिवार से संबंधित होनी चाहिए
- महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक किया होना चाहिए |
अपात्रता
- सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं,
- पेंशन लेने वाली महिलाएं,
- आईटीआर फाइल करने वाली महिलाएं
- बिजनेस करने वाली महिलाएं
- इन सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा
Important Documents
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- बैंक अकाउंट नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- आम आदमी कार्यकर्ता दिल्ली के हर घर में जाएंगे |
- वहां पर वे पात्र महिलाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे|
- अगर कोई महिला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी तो आम आदमी कार्यकर्ता उस महिला का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे|
- इसके बाद उस महिला को वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर कार्यकर्ता को देना होगा |
- उसके बाद जब फॉर्म भर लिया जाएगा तो महिला को इस फॉर्म में अपने हस्ताक्षर करने हैं और पासपोर्ट साइज फोटो भी दिए गए बॉक्स में चिपकानी है या कार्यकर्ता को देनी है |
- इस तरह से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर दिया जाएगा |
- फॉर्म भरने के बाद ही महिला के बैंक अकाउंट में Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी |
Important Links
Registration | Offline |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कौन कर सकता है ?
दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के जरिए क्या सहायता मिलती है?
1000 से रुपए (बाद में ये राशि बढ़ाकर 2100 रुपए की जाएगी) |
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
फिलहाल इस योजना के लिए अभी ऑफलाइन मोड़ के जरिए आवेदन किया जा सकता है |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है ? अगर आप Delhi Old Age Pension Yojana के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |