दोस्तों छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा और आवेदन कैसे किया जाएगा?
क्या है Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Kalyan Yojana ?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 5 लाख 62 हजार 112 भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी | लाभार्थियों को ये राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी | इस योजना से भूमिहीन कृषि मजदूरों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा |
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के बारे में
योजना का नाम | Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Kalyan Yojana |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
लाभार्थी | भूमिहीन कृषि मजदूर |
मिलने वाला फायदा | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/ |
उद्देश्य (objective)
योजना का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूरों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके |
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए |
- ऐसे किसान जिनके पास कृषि करने के लिए भूमि नहीं है |
- निम्न आय वाले परिवारों के किसानों को योजना के दायरे में लाया जाएगा |
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय पर पत्र
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नम्वर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
फायदे (Benefits)
- भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
- पात्र मजदूरों को 10,000 रूपए की आर्थिक मदद सालाना मिलेगी|
- खेतिहर मजदूरों को किसानों की जमीन पर मजदूरी करने पर ये आर्थिक सहायता मिलेगी |
- इस योजना से पात्र मजदूरों की आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकेंगी |
- 5 लाख 62 हजार 112 भूमिहीन कृषि मजदूर इस योजना का फायदा उठा सकेंगे |
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |
- उसके बाद आपके सामने “Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Kalyan Yojana” का लिंक दिखाई देगा |
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अगले पेज मे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरनी है |
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं |
- फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से आप योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |
Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Dindayal Upadhyay Bhumihin Krishi Kalyan Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
छत्तीसगढ़ राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर |
इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?
10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप महतारी शक्ति ऋण योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |