Skip to content
Home » Haryana Mahila Samridhi Yojana Registration कैसे करें

Haryana Mahila Samridhi Yojana Registration कैसे करें

दोस्तों हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए “Haryana Mahila Samridhi Yojana” की शुरुआत की है | जिसके जरिए महिलाओं को खुद का व्यवसाय करने के लिए ऋण की व्यवस्था की जाती है| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे करें हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन|

Mahila Samridhi Yojana Registration

Haryana Mahila Samridhi Yojana

हरियाणा के मुख्यमंत्री जी ने राज्य की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए महिला समृद्धि योजना को शुरू किया है | इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की उन महिलाओं को सरकार द्वारा स्वरोजगार हेतु लोन दिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं | इस योजना के लिए SC वर्ग की इच्छुक महिलाओं को 5% वार्षिक दर पर 60,000 रुपए तक का लोन दिया जाएगा | लोन राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ही भेजी जाएगी, ताकि वे इस राशि का उपयोग करके अपनी इच्छा अनुसार कोई भी व्यवसाय कर सकें|

कौन से व्यवसाय के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ?

हरियाणा महिला समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाएं नीचे दिए गए व्यवसाय का चयन कर सकती हैं –

  1. ब्यूटी पार्लर
  2. सिलाई की दुकान
  3. बुटीक
  4. कपड़े की दुकान
  5. चूड़ी की दुकान
  6. कॉस्मेटिक की दुकान
  7. चाय की दुकान आदि |

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन 

  • केवल हरियाणा राज्य की महिलाएं 
  • अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाएं
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • ऐसी सभी महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं |

जरूरी दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. पहचान पत्र
  4. बैंक खाता 
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

फायदे 

  • व्यवसाय शुरू करने के लिए 60,000 रुपए का लोन 5% वार्षिक दर पर उपलब्ध करवाना 
  • बेरोजगार महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना 
  • राज्य की अनुसूचित जाति की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे |
  • महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार लाना
  • ऐसी महिलाएं जो रोजगार करना चाहती हैं पर उनके पास पैसे नहीं हैं वे सभी हरियाणा महिला समृद्धि योजना का लाभ उठा सकते हैं |

कैसे करें हरियाणा महिला समृद्धि योजना रजिस्ट्रेशन?

Mahila Samridhi Yojana

  • उसके बाद आप “New User? Register Here” के बटन पर क्लिक करें |
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |

Mahila Samridhi Yojana Haryana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 

  • आपको ये फॉर्म भरना है और Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद अगले पेज में “Haryana Mahila Samridhi Yojana Registration Form” खुल जाएगा |
  • अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरनी है | जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, व्यवसाय, बैंक विवरण आदि |
  • फिर आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं |
  • उसके बाद आपको ये फॉर्म सबमिट कर देना है |
  • इस तरह से आप घर बैठे Haryana Mahila Samridhi Yojana Registration कर सकेंगे | 
Online RegistrationClick Here
Official websiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

Haryana Mahila Samridhi Yojana Registration के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –


हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

राज्य की वे महिलाएं जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं |

योजना के जरिए मिलने वाली लोन राशि कितनी है ?

60 ,000 रुपए तक का लोन 5% वार्षिक दर के लिए दिया जाता है |

हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

आप आधिकारिक पोर्टल (https://saralharyana.gov.in/#) पर जाकर “Haryana Mahila Samridhi Yojana Registration Form” भरें फिर आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है ? अगर आप हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |