दोस्तों हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को कृषि के लिए सहायता प्रदान करने के लिए “Haryana Tractor Subsidy Yojana 2025” को शुरू किया है| इस योजना के जरिए किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए कैसे अप्लाई किया करें?
Haryana Tractor Subsidy Yojana 2025
हरियाणा सरकार ने राज्य के अनुसूचित जाति के किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से किसानों को अपने खेतों में कृषि करने के लिए 45HP और उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर खरीदने पर 100,000/- रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सब्सिडी राशि को किसान के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा |
अब किसानों को खेतों में खेती करने के लिए हल जोतने का काम नहीं करना पड़ेगा| सरकार ने इन किसानों की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही Haryana Tractor Subsidy Yojana 2025 की शुरुआत की है ताकि किसान बिना किसी आर्थिक परेशानी के ट्रेक्टर खरीद सकें और अपने खेतों में आरमदायक खेती कर सकें|
ट्रैक्टर सब्सिडी योजना का उद्देश्य
हरियाणा सरकार राज्य के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी लाने के लिए ट्रेक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी दे रही है जिसका लाभ पाकर किसान कम मेहनत में अपने खेतों में खेती कर सकेंगे| इससे उनका समय बचेगा और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी|
Haryana Tractor Subsidy Yojana के फायदे
- किसानों को 45HP और उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर खरीदने के लिए 1 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी|
- इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति के किसान प्राप्त कर सकेंगे|
- सब्सिडी राशि किसान के बैंक खाते में जमा की जाएगी|
- किसान का इस योजना के लिए चयन ड्रा के जरिए किया जाएगा |
- ट्रैक्टर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें दस्तावेजों का वेरीफिकेशन करना होगा | दस्तावेजों की जांच की जाएगी| उसके बाद समिति द्वारा फिजिकल वेरीफिकेशन रिपोर्ट फॉर्म को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा| इसके बाद निदेशालय को ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा। जांच प्रक्रिया बाद निदेशालय स्तर पर किसानों को ई-वाउचर के माध्यम से सब्सिडी दे दी जाएगी|
- जो किसान Tractor Subsidy Yojana के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे केवल उन्हें ही लाभ प्रदान किया जाएगा|
हरियाणा ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शपथ पत्र
- अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण संख्या
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Tractor Subsidy Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को हरियाणा का निवासी होना चाहिए|
- केवल किसान ही ट्रैक्टर सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
- किसान के पास खुद की जमीन होनी चाहिए |
- आवेदक द्वारा इस तरह की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए|
- किसान का बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा होना चाहिए |
Haryana Tractor Subsidy Yojana 2025 कैसे करें अप्लाई ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- इसके बाद आप Farmer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आप Apply for Agriculture Scheme के ऑप्शन को प्रेस करें|
- फिर आपके सामने सभी योजनाओं की सूची खुल जाएगी।
- अब आपको अनुसूचित जाति श्रेणी के किसानों को सब्सिडी पर उपकरण मशीनरी प्रदान करने की योजना के सामने View के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा|
- यहाँ पर आपको Click here to Registration के बटन को प्रेस करना है |
- फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा|
- अब आपको इस फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी|
- उसके बाद आपको दस्तावेजों को अपलोड ककरना होगा |
- फॉर्म जमा करने के लिए आपको अंत में Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा|
Tractor Subsidy Yojana Important Links
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
Tractor Subsidy Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
हरियाणा राज्य के किसान
हरियाणा ट्रैक्टर सब्सिडी योजना से क्या मदद मिलती है?
किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 100,000/- रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है |
Haryana Tractor Subsidy Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://agriharyana.gov.in/) पर जाकर ट्रेक्टर सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि हरियाणा ट्रैक्टर सब्सिडी योजना क्या है और इस योजना के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है| अगर आप हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |