दोस्तों हिमाचल प्रदेश सरकार ने वागवानी का विकास करने के लिए शिवा योजना ” की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से किसानों की आमदनी में सुधार लाया जाएगा जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाएगा?
HP Shiva Yojana
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के वागवानी क्षेत्र में सुधार लाने के लिए शिवा योजना को शुरू किया है | इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सात जिलों के 28 विकास खंडों में 6000 हेक्टेयर क्षेत्रफल को बागवानी के तहत सहायता प्रदान की जाएगी| जिससे 15000 से अधिक बागवानी करने वाले परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा| HP Shiva Yojana 2025 के लिए राज्य में 39 क्लस्टर स्थापित किए गए हैं| जिसमें से 228 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है| जिससे 1250 किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं|
शिवा योजना अंतर्गत शामिल जिले
इस योजना के जरिए जो जिले शामिल किए गए हैं वे जिले हैं –
- बिलासपुर,
- हमीरपुर,
- कांगडा,
- मंडी,
- सिरमौर,
- सोलन
- ऊना
योजना का क्रियान्वयन
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 162 सिंचाई योजनाएं विकसित की जाएंगी| इसके अलावा शिवा योजना के लिए 4 हेक्टेयर क्षेत्र में किये जाने वाले विनिर्माण कार्य जैसे कि भूमि तैयार करना, सोलर मिश्रित तार बाड़बंदी, ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाना व सिंचाई योजनाओं को लगाने के कार्य किए जा रहे हैं|
Shiva Yojana के लिए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे
शिवा योजना के तहत 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में 257 क्लस्टर चिन्हित किए जा चुके हैं| जिनमें से 162 सिंचाई परियोजनाओं में से 121 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है और 177 क्लस्टर भी स्थापित किए जा रहे हैं| इसके साथ ही सौर मिश्रित बाड़बंदी व भूमि तैयार करने के कार्य 73 क्लस्टरों में जारी हैं |
HP Shiva Yojana पर खर्च की गई राशि
हिमाचल प्रदेश शिवा योजना के लिए अभी तक कुल 122 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं| जिनमें से 106 करोड़ रुपये की अदायगी एशियन विकास बैंक की और से की जा चुकी है| इसके अलावा 114 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए 3,687 बागवानों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है|
उद्देश्य
एचपी शिवा योजना प्रदेश के किसानों और बागवानों के लिए एक वरदान साबित होगी, जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी| इस योजना के लिए पात्र जिलों को वागवानी के तहत लाया जाएगा जिससे वागवानी का काम करने वाले परिवार लाभान्वित होंगे|
मिलनी वाली सुविधाएं
- बगीचा लगाने के लिए प्लांटिंग मटेरियल प्रदान करना
- ड्रीप-इरिगेशन लगाना
- अच्छी मंडियों का निर्माण करना
- किसानों को ड्रोन के ज़रिए कीटनाशक छिड़काव की ट्रेनिंग देना |
- सिंचाई के लिए टैंक बनाना
- फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए फ़ेंसिंग लगाने के लिए अनुदान देना|
पात्रता
- आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए |
- राज्य के किसान या बागवानी करने वाले परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
- आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या इससे ज्यादा होनी चाहिए |
- आवेदक को वागवानी के बारे में जानकारी होनी चाहिए |
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि से जुड़े दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज की फोटो
शिवा योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा|
- अब आपको “Apply Online” का ऑप्शन दिखाई देगा |
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अगले पेज में Application Form खुल जाएगा|
- आपको ये फॉर्म भरना है |
- फिर आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं |
- उसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से आप शिवा योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं |
Important Links
Online Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
शिवा योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
HP शिवा योजना के लिए आवेदन कौन कर सकता है ?
हिमाचल प्रदेश राज्य के वे नागरिक जिन्हें वागवानी के बारे में जानकारी है|
Shiva Yojana के जरिए क्या सहायता मिलती है?
वागवानी क्षेत्र का विकास करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है|
शिवा योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://hpshiva.hp.gov.in/CMS/en/Home) पर जाकर Himachal Shiva Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि शिवा योजना क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है ? अगर आप गोबर खाद योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |