Skip to content
Home » Vidhwa Punar Vivah Yojana 2025 : दोबारा शादी करने पर कैसे करें Registration

Vidhwa Punar Vivah Yojana 2025 : दोबारा शादी करने पर कैसे करें Registration

दोस्तों झारखंड सरकार ने राज्य की विधवा महिलाओं के लिए Vidhwa Punar Vivah Yojana को शुरू किया है | इस योजना के जरिए विधवाओं को दोबारा से शादी करने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना के लिए कैसे किया जाएगा रजिस्ट्रेशन ?

Vidhwa Punar Vivah

क्या है Jharkhand Vidhwa Punar Vivah Yojana ?

झारखंड सरकार ने प्रदेश की विधवा महिलाओं के सम्मान के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी | राज्य की जो महिलाएं विधवा हो गई हैं अब उन्हें दूसरी शादी करने पर सरकार द्वारा 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी| ये प्रोत्साहन राशि विधवा महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी | Vidhwa Punar Vivah Yojana का लाभ पाने से विधवाओं की नई जिंदगी की शुरुआत होगी | जिससे उनका आने वाला कल उत्साह और सुख से भरा होगा |

विधवा पुनर्विवाह योजना के बारे में 

योजना का नाम Vidhwa Punar Vivah Yojana
शुरू की गई झारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की विधवाएं 
मिलने वाला फायदा दूसरी शादी के लिए आर्थिक मदद पहुंचना
आवेदन ऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/

उद्देश्य (objective)

विधवा पुनर्विवाह योजना का उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को दूसरी शादी करने के लिए आर्थिक सहायता देना है ताकि उनकी आने वाली जिंदगी बेहतर बन सके |

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को झारखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए |
  • लाभार्थी विधवा महिला होनी चाहिए |
  • महिला के पास पति की मृत्यु का प्रमाण होना चाहिए |
  • आवेदक के पास विवाह निबंधन प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • लाभार्थी द्वारा पुनर्विवाह कि तिथि से 01 वर्ष के अंदर आवेदन किया गया होना चाहिए |
  • विधवा महिला का बैंक अकाउंट आधार से लिंक किया गया होना चाहिए |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. विधवा महिला का आधार कार्ड
  2. पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  3. मरने वाले पति का स्थायी पता
  4. बैंक खाता डिटेल्स
  5. जन्मतिथि का प्रमाण
  6. वर्तमान विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  7. शादी की फोटो
  8. मोबाइल नंबर

फायदे (Benefits)

  1. विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने के लिए 2 लाख रुपए की मदद मिलेगी |
  2. अब विधवा महिलाओं को दूसरी शादी करने का अधिकार मिलेगा |
  3. विधवाएं नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगी |
  4. राज्य सरकार प्रदेश की सभी विधवाओं को योजना का लाभ प्रदान करेगी |
  5. पुनर्विवाह होने से विधवा महिलाओं का मान सम्मान बढ़ेगा और इन महिलाओं पर गलत धारना रखने वाले लोगों की सोच वदलेगी |

Vidhwa Punar Vivah Yojana के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?

विधवा महिलाएं इस योजना के लिए 2 तरीके से आवेदन कर सकती हैं जिसकी जानकारी आप नीचे से ले सकती हैं –

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • अब आप “Vidhwa Punar Vivah Yojana” के लिंक पर क्लिक करें |
  • इसके बाद अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज करनी है |
  • इसके बाद आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है |
  • अब आपको Submit बटन पर किलक कर देना होगा |
  • इस तरह से आप ऑनलाइन द्वारा विधवा पुनर्विवाह योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे |

Apply Offline

  • सबसे पहले आप बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में जाएं |
  • इसके बाद आप वहां से मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें |
  • अब आप ये फॉर्म भरना शुरू करें |
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी सही से भरनी है |
  • फिर आपको जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच कर देने हैं |
  • फॉर्म को भरने के बाद आपको इसे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में ही जमा करवाना है |
  • फॉर्म के जमा होने के बाद आपके बैंक अकाउंट में पुर्नविवाह योजना की राशि सफलतापूर्वक भेज दी जाएगी |
Registration Click Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Vidhwa Punar Vivah Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विधवा पुनर्विवाह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

झारखंड राज्य की विधवा महिलाएं 

Vidhwa Punar Vivah Yojana से क्या मदद मिलती है?

विधवा महिलाओं को दूसरी शादी के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है |

झारखंड विधवा पुनर्विवाह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://www.jharkhand.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि विधवा पुनर्विवाह योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप झारखंड महिला उद्यमी योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|