Skip to content
Home » Ladli Behna Yojana e-KYC 2025 : घर बैठे करें लाड़ली बहना योजना Online केवाईसी

Ladli Behna Yojana e-KYC 2025 : घर बैठे करें लाड़ली बहना योजना Online केवाईसी

दोस्तों जिन महिलाओं ने अभी तक Ladli Behna Yojana e-KYC 2025 नहीं करवाई है उन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा | केवाईसी करवाने पर ही आपके बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि भेजी जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे करें घर बैठे लाड़ली बहना योजना केवाईसी के लिए ऑनलाइन आवेदन |

Ladli Behna Yojana e-KYC

Ladli Behna Yojana e-KYC

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के कल्याण के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1250/- रुपए की राशि हर महीने प्रदान की जाती है | ये राशि आवेदक महिला को तभी प्रदान होगी जब उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया होगा | इसके साथ ही जिन महिलाओं ने Ladli Behna Yojana e-KYC 2025 करवाई होगी | उनके बैंक अकाउंट ही में ही 1250/- रूपए की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जाएगी | 

सरकार की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है कि जो महिलाएँ लाड़ली बहना योजना के माध्यम से e-KYC करवाएंगी उनके बैंक अकाउंट में ही योजना की राशि भेजी जाएगी |

केवाईसी करवाने के फायदे 

  1. फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलती है |
  2. केवाईसी करवाने पर आवेदक की पहचान करना आसान हो जाता है |
  3. e-KYC होने से आधार समग्र से लिंक हो जाता है
  4. इससे समग्र की डुप्लिकेसी खत्म होती है|
  5. केवाईसी करवाने पर योजना की राशि सीधे बैंक में पहुँचती है |
  6. अपात्र लोग इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते |

Ladli Behna Yojana e-KYC 2025 करवाने के लिए क्या चाहिए ?

पात्रता 

  1. मध्य प्रदेश राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएँ 
  2. आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए |
  3. आवेदिका दवरा लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया होना चाहिए |
  4. लाभार्थी का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए |
  5. ऐसी सभी महिलाएँ केवाईसी करवाने के लिए पात्र होंगी |

आवेदन शुल्क 

पात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के लिए केवाईसी करवाने पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है | ये प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है | अगर आप कहीं से ऑनलाइन लाड़ली बहना योजना केवाईसी करवा रहे हैं और वहां पर आपसे आवेदन शुल्क मांगा जाता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं | 

लाड़ली बहना योजना केवाईसी कहां पर करवाएं 

अगर आप Ladli Behna Yojana e-KYC 2025 करवाना चाहते हैं तो आपको इसे नीचे दिए गए सेंटर से ही करवाना चाहिए –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC केंद्र 
  • लोक सेवा केंद्र
  • MP ऑनलाइन किस्योक 
  • समग्र पोर्टल 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना केवाईसी करवाना क्यों है जरूरी ?

केवाईसी उन महिलाओं को करवानी चाहिए जो योजना का लाभ लेने के योग्य हैं और जिन्होंने लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है | Ladli Behna Yojana e-KYC 2025 करवाने के बाद ही आपके बैंक अकाउंट में योजना की राशि भेजी जाती है | केवाईसी न करवाने पर लाड़ली बहना योजना की राशि को रोका जा सकता है | इसलिए आप अपनी पात्रता के आधार पर केवाईसी जरूर करवाएं और योजना का लाभ पाएं |

लाड़ली बहना योजना e-KYC कैसे करें ?

अगर आप ऑनलाइन मोड के जरिए केवाईसी करवाना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं जो इस तरह से हैं –

घर बैठे Online kyc करें 

ladli behna yojna kyc

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा |
  • इस पेज में आपको “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” के सेकशन में जाना है |
  • यहाँ पर आपको “e-kyc” का ऑपशन मिलेगा | आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर केवाईसी फॉर्म खुल जाएगा |

ladli behna yojna kyc online

  • यहाँ पर आपको समग्र आईडी दर्ज करनी है |
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना है | 
  • फिर आपको खोजें बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपकी समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको इसे अगले पेज में दर्ज करना है |
  • फिर आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और Verify कर देना है|
  • इस तरह से आप लाडली बहना योजना के अंतर्गत ऑनलाइन eKYC कर सकेंगे |

केवाईसी स्टेटस कैसे चेक करें 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • अब आप “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” के सेकशन में जाएं |

ladli behna kyc online

  • यहाँ पर आप  ई-केवायसी और डीबीटी की स्थिति जानें के बटन को प्रेस करें |
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा |

ladli behna kyc online Kare

  • इस पेज में आपको समग्र आई.डी. दर्ज और केपचा कोड भरना है |
  • उसके बाद आपको खोजें बटन पर किलक कर देना है|
  • जैसे ही आप खोजें बटन पर क्लिक करेंगे तो लाड़ली बहना योजना केवाईसी स्टेटस की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी |
e-KYC OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

लाड़ली बहना योजना केवाईसी के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –


Ladli Behna Yojana e-KYC कौन कर सकता है ?

मध्य प्रदेश राज्य की पात्र महिलाएँ |

लाड़ली बहना योज्ना केवाईसी करने से क्या होता है ?

आपको लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाली धन राशि बिना किसी परेशानी के मिलती है |

Ladli Behna Yojana e-KYC कैसे करें ?

आप आधिकारिक पोर्टल (https://samagra.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि लाड़ली बहना योजना के लिए केवाईसी कैसे की जाती है ? अगर आप समग्र आईडी ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |