Skip to content
Home » Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2025 : कैसे करें Registration

Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2025 : कैसे करें Registration

दोस्तों उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए “एकल महिला स्वरोजगार योजना” की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए महिलाओं को खुद का व्यवसाय चलाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है | आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि महिलाएँ किस तरह से व्यवसाय कर सकेंगी और योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा ?

Ekal Mahila Swarojgar

क्या है Ekal Mahila Swarojgar Yojana ?

ये योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई महिलाओं को खुद का व्यवसाय या बिजनेस चलाने के लिए एक पहल है | जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1,00,000/- रुपये तक के प्रोजेक्ट पर 50% तक का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। जिससे वे खुद का कोई भी व्यवसाय कर सकेंगी| एकल महिला स्वरोजगार योजना का लाभ विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, किन्नर और अपराध व एसिड हमले से पीडित महिलाएँ उठा सकेंगी| सरकार राज्य की ऐसी महिलाओं को रोजगार के लिए सहायता प्रदान करेगी ताकि वो अपने घर के खर्चों को आसानी से उठा सकें |

उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में 

योजना का नाम Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana
शुरू की गई उत्तराखंड सरकार द्वारा 
लाभार्थी एकल निराश्रित महिलाएं
मिलने वाला फायदा स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना 
आवेदन ऑनलाइन/ ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://uk.gov.in/

योजना में शामिल व्यवसाय 

जो महिलाएँ स्वरोजगार के लिए सहायता प्राप्त करना चाहती हैं तो वे नीचे दिए गए किसी भी व्यसाय का चुनाव करके आर्थिक मदद प्राप्त कर सकती हैं –

  • कृषि,
  • भेड़-बकरी पालन,
  • पशुपालन,
  • औद्यानिकी,
  • फलव खाद्य प्रसंस्करण
  • बागवानी
  • कुक्कुट पालन,
  • मत्स्य पालन,
  • दुकान 

लेटेस्ट अपडेट 

महिलाओं को सस्ती दरों पर 75% तक अनुदान देने के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसमे से एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार परियोजना लागत पर 75% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। इन सभी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहकारी बैंक से 50000 से 200,000/- रुपये तक लागत वाली परियोजना पर अधिकतम 75% तक की सब्सिडी दी जाएगी। शेष 25% धनराशि भी बिना गारंटर को ऋण स्वरूप प्रदान की जाएगी। 25 वर्ष से 45 वर्ष आयु की सभी एकल महिलाएँ योजना मे शामिल की जाएंगी| 

उद्देश्य (objective)

एकल महिला स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है जिससे इन महिलाओं को घरेलू खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पात्रता (Eligibility)

  1. आवेदक को उत्तराखंड का नागरिक होना चाहिए|
  2. इस योजना के लिए केवल महिलाएँ ही पात्र होंगी | 
  3. महिला की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए|
  4. आवेदिका के परिवार की सालाना आय 72000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
  5. विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता व अविवाहित महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं |
  6. ऐसी महिलाएँ जो किसी भी संगठित सेवा, सरकारी, गैर सरकारी उपक्रम में कार्यरत हैं उन्हें योजना के दायरे में नहीं लाया जाएगा |
  7. इसके साथ ही जो महिलाएँ राजकीय व पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रही हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

फायदे (Benefits)

  1. महिलाओं को खुद व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा मिलेगी मदद |
  2. महिलाएँ अपनी इच्छा से कोई भी व्यवसाय कर सकेंगी |
  3. लाभार्थी महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद उनके बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी |
  4. इस योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा |
  5. महिलाओं को अब घर के खर्चों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |
  • उसके बाद आपके सामने “Ekal Mahila Swarojgar Yojana” का लिंक दिखाई देगा |
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद अगले पेज मे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरनी है |
  • उसके बाद आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं |
  • फिर आपको Submit बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इस तरह से आप योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |
RegistrationClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Ekal Mahila Swarojgar Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

एकल निराश्रित महिलाएं

इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?

महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है |

एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? 

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://uk.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि एकल महिला स्वरोजगार योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आप उत्तराखंड पशु सखी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|