दोस्तों देश के बेघर लोगों को खुद का घर प्रदान करने के लिए PM Awas Yojana की शुरुआत की गई है | इस योजना के जरिए पात्र नागरिकों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है | अगर आप भी इस योजना के लिए Online Apply करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है ?
क्या है PM Awas Yojana ?
देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने पीएम आवास योजना को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से जिन लोगों के पास खुद का घर नहीं है उन्हें घर बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | ऐसे में सरकार शहर में रहने वाले लोगों को खुद का पक्का मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए की सहायता देगी | वहीं गांव में रहने वाले लोगों को 130000 रुपए मकान बनाने के लिए दिए जाएंगे | लाभार्थियों को ये सहायता राशि उनके ही बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी|
पीएम आवास योजना अप्लाई ऑनलाइन
देश के जो भी पात्र नागरिक जिनके पास खुद का घर नहीं वे सभी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं | सरकार इन लोगों के बैंक अकाउंट में घर बनाने की सहायता राशि तभी प्रदान करेगी जब वे आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाकर Online आवेदन कर सकेंगे |
PM Awas Yojana Registration के बारे में
योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री जी द्वारा |
लाभार्थी | ऐसे नागरिक जिनके पास घर नहीं है |
मिलने वाला फायदा | योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर घर बनाने के लिए आर्थिक मदद करना |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन करने का उद्देश्य
देश के उन नागरिकों को सरकार की तरफ से घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है जिनके पास खुद का घर नहीं है या जो कच्चे मकानों में रहते हैं | ऐसे सभी नागरकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करना है जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करेंगे |
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- आवेदक को देश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए |
- लाभार्थी के पास खुद का पक्का घर नहीं होना चाहिए |
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹6 लख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
- लाभार्थी का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए |
- आवेदक परिवार के पास मोटर चालित तीन/चार पहिया वाहन या यांत्रिक तीन/चार पहिया कृषि उपकरण नहीं होने चाहिए |
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
फायदे (Benefits)
- सरकार बेघर लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है |
- ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए 130000 रुपए प्रदान किए जाएंगे|
- इसके साथ ही शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को मकान बनवाने के लिए 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी |
- जो लाभार्थी पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा |
- इस योजना से अब तक करोड़ों लोगों को पीएम आवास प्रदान किए जा चुके हैं |
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से अब पात्र नागरिकों को घर बनाने की चिंता नहीं रहेगी |
PM Awas Yojana Registration कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- इसके बाद आपको Citizen Assessment वाले विकल्प पर किलक करना है |
- उसके बाद आपको ये ऑप्शन दिखाई देंगे – Slum Dwellers और Benefits Under 3 Components
- यहां पर आपको किसी एक विकल्प पर क्लिक करना है |
- इसके बाद Slum Dwellers और Benefits under 3 components विकल्प के चुनाव के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा|
- इस पेज में आपको 12 डिजिट का आधार नंबर भरना है और अपना नाम दर्ज करना है |
- फिर आपको Check वाले वटन पर क्लिक कर देना है|
- उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म खुलेगा |
- आपको इस फॉर्म में सबसे पहले परिवार के मुखिया का नाम, राज्य का नाम, जिले का नाम, आयु, वर्तमान पता, मकान संख्या, मोबाइल नंबर, जाति, आधार नंबर, शहर और गांव का नाम आदि के बारे में जानकारी दर्ज करनी है|
- उसके बाद आपको Submit बटन पर किलक कर देना है|
- इस तरह से प्रधानमत्री आवास योजना के लिए आप आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे |
पीएम आवास योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद आपको Citizens Assessment के ऑप्शन पर किलक करना है |
- फिर आपको “Track Your Assessment Status” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा |
- अब अगली स्क्रीन में स्टेटस फॉर्म खुलेगा ।
- यहाँ पर आपको दो ऑपशन दिखाई देंगे । (By Name, Father’s Name & Mobile No or By Assessment ID)
- इनमें से आपको किसी एक ऑप्शन पर किलक कर देना है|
- उसके बाद आपको स्टेटस फॉर्म में दी गई जानकारी दर्ज करनी है ।
- फिर आपको सबमिट बटन पर किलक कर देना है|
- इसके बाद आप अगली स्क्रीन में आवेदन की स्थिति देख सकेंगे|
PM Awas Yojana Helpline Number
- +011-23060484,
- +011-23063285,
- +011-23063567
- +011-23061827,
- +011-23063620,
Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
PM Awas Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
ऐसे नागरिक जिनके पास खुद का घर नहीं है |
PM Awas Yojana से क्या मदद मिलती है?
इस योजना के लिए लाभार्थियों को घर बनाने के लिए पैसे दिए जाते हैं |
पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://pmaymis.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा टूलकिट ई वाउचर के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |