दोस्तों देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने “Kisan Tractor Yojana “ की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि किसान ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
Pradhanmantri Kisan Tractor Yojana
देश के किसान जिनके पास खेती करने के लिए जमीन है उन सबके लिए भारत सरकार ने PM किसान ट्रैक्टर योजना को शुरू किया है | इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 25 % से लेकर 45% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी | सब्सिडी की राशि आवेदक के बैंक अकाउंट में DBT मोड़ के जरिए भेजी जाएगी| इस योजना से किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर द्वारा आधुनिक ढंग से खेती कर सकेंगे|
उद्देश्य (Objective)
देश के ऐसे किसान जिनके पास ट्रैक्टर खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं उन सबको सरकार द्वारा नए ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी प्रदान करना है ताकि किसान पुराने ढंग को छोड़कर आधुनिक ढंग से खेती करेंगे| इससे उनका समय भी बचेगा और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी |
फायदे (Benefits)
- देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सरकार ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी दे रही है |
- इस योजना के जरिए किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 25 से 45% तक की सब्सिडी मिलेगी |
- सब्सिडी की राशि आवेदक को तब मिलेगी जब वे नया ट्रैक्टर खरीदेंगे|
- खरीदे हुए ट्रैक्टर का बिल उन्हें सबंधित कार्यालय में दिखाकर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर लेना है|
- सब्सिडी की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा की जाएगी |
- जब किसानों को ट्रैक्टर मिल जाएंगे तब वे इसका इस्तेमाल खेती के लिए कर सकेंगे |
- खेती करने से फसलों की पैदावार बढ़ेगी जिससे किसानों की आमदनी में निरंतरता के साथ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी|
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- किसान वर्ग ही योजना का लाभ ले सकते हैं |
- जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उनके पास खुद की जमीन होनी चाहिए |
- किसान के पास पहले से ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए |
- आवेदनकर्ता आयकर दाता नहीं होना चाहिए |
- किसान के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए और वह आधार से लिंक होना चाहिए |
दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- किसान प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन से जुड़े दस्तावेज
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- मोबाइल नंबर
PM किसान ट्रैक्टर योजना रजिस्ट्रेशन
इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड़ के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे करें किसान ट्रैक्टर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन –
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें |
- उसके बाद आपको होम पेज में “Apply Now” का बटन दिखाई देगा |
- आपको इस बटन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद अगली स्क्रीन में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
- अब आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है जैसे कि नाम , मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, पिन कोड, कैप्चा कोड आदि |
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं |
- फिर आपको अंत में अप्लाई बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से आप ऑनलाइन द्वारा किसान ट्रैक्टर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे |
ऑफलाइन आवेदन
- सबसे पहले आपको कृषि विभाग में जाना है |
- इसके बाद आपको वहां से “Kisan Tractor Yojana Registration Form” प्राप्त करना है |
- अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरनी है |
- फिर आपको जरूरी दस्तावेज जो मांगे गए हैं वो सभी फॉर्म के साथ अटैच करने हैं |
- इसके बाद आपको ये फॉर्म कृषि विभाग में जमा करवा देना है |
- फॉर्म जमा होने के बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी | अगर आपके द्वारा फॉर्म में सारी जानकारी मान्य है तो योजना के अंतर्गत सब्सिडी राशि आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी |
Quick Links
Online Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
कौन कर सकता है किसान ट्रैक्टर योजना के लिए आवेदन?
देश के वे किसान जिनके पास खेती करने के लिए जमीन है |
किसान ट्रैक्टर योजना के जरिए क्या सहायता मिलती है ?
ट्रैक्टर खरीदने पर 25 से 45% तक की सब्सिडी किसानों को मिलती है |
PM Kisan Tractor Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://tractoryojana.in/) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरके या ऑफलाइन द्वारा भी किसान ट्रैक्टर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि किसान ट्रैक्टर योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप प्रधानमंत्री किसान खाद योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |