Skip to content
Home » Delhi Sanjeevani Yojana 2025 : संजीवनी योजना के लिए कैसे करें Apply

Delhi Sanjeevani Yojana 2025 : संजीवनी योजना के लिए कैसे करें Apply

दोस्तों दिल्ली में आम जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए “Delhi Sanjeevani Yojana 2025” को शुरू करने का ऐलान किया है | इस योजना के जरिए बुजुर्गों को मुफ़्त इलाज की सुविधा दी जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि संजीवनी योजना के लिए कैसे Apply किया जाता है?

Delhi Sanjeevani Yojana

Delhi Sanjeevani Yojana 2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आने वाले हैं | जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना को शुरू करने की घोषणा की है | Delhi Sanjeevani Yojana 2025 के माध्यम से दिल्ली के 60 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ़्त इलाज की सुविधा मिलेगी| सरकार बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी| इस योजना का लाभ प्राइवेट या सरकारी अस्पतालों के जरिए लाभार्थियों को मिलेगा| आवेदक चाहे अमीर है या गरीब सभी संजीवनी योजना का लाभ उठा सकेंगे |

योजना का लाभ लेने के लिए बनेंगे संजीवनी कार्ड

संजीवनी योजना का लाभ लेने वाले बुजुर्गों के संजीबनी कार्ड बनाए जाएंगे | इस कार्ड के जरिए आवेदक प्राइवेट या सरकारी अस्पतालों में अपना निशुल्क इलाज करवा सकेंगे| बुजुर्गों को अपनी तरफ से एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी| बुजुर्गों का जो भी अस्पताल में खर्चा होगा इसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा|

संजीवनी योजना का उद्देश्य 

दिल्ली के बुर्जुर्ग नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सरकार द्वारा उन्हें निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाएगी, ताकि बरिष्ठ नागरिकों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके और उन्हें स्वास्थ्य की चिंता का सामना न करना पड़े| 

Delhi Sanjeevani Yojana के फायदे

  1. बुजुर्ग नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है |
  2. अब बरिष्ठ नागरिक अपना इलाज सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क करवा सकेंगे |
  3. फ्री इलाज की सुविधा मिलने से बुजुर्ग नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा |
  4. ऐसे परिवारों के बरिष्ठ नागरिकों को योजना के दायरे में लाया जाएगा जिनके पास इलाज करवाने के पैसे नहीं हैं |
  5. संजीवनी योजना का लाभ पात्र नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के प्रदान किया जाएगा|

दिल्ली संजीवनी योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक को दिल्ली का स्थायी नागरिक होना चाहिए |
  • 60 साल या इससे अधिक वरिष्ठ नागरिक संजीवनी योजना का लाभ ले सकते हैं |
  • गरीब या अमीर परिवारों के बरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |

Sanjeevani Yojana Important Documents

  1. आधार कार्ड 
  2. स्थायी पता 
  3. आयु प्रमाण पत्र 
  4. मोबाइल नंबर 
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 

Delhi Sanjeevani Yojana 2025 के लिए कैसे करें Apply ?

संजीवनी योजना के लिए जो आवेदक अप्लाई करना चाहते हैं तो उन्हें फिलहाल ऑफलाइन आवेदन करना होगा| ये आवेदन कैसे किया जाएगा आइए जानते हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • आम आदमी कार्यकर्ता दिल्ली के हर घर में जाएंगे |
  • वहां पर वे बुजुर्ग नागरिकों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे|
  • अगर कोई बुजुर्ग योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा तो आम आदमी कार्यकर्ता उस आवेदक का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे|
  • इसके बाद वरिष्ठ नागरिक से पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे और उनका मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा|
  • उसके बाद जब फॉर्म भर लिया जाएगा तो आवेदक को इस फॉर्म में अपने हस्ताक्षर करने होंगे और पासपोर्ट साइज फोटो भी दिए गए बॉक्स में चिपकानी है या कार्यकर्ता को देनी है |
  • इस तरह से संजीवनी योजना के लिए ऑफलाइन अप्लाई कर दिया जाएगा| 
  • फॉर्म भरने के बाद आपको संजीवनी कार्ड प्रदान किए जाएंगे, जिनके जरिए ही आप पात्र अस्पतालों में अपना इलाज फ्री में करवा सकेंगे |
RegistrationOffline
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

संजीवनी योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –


Delhi Sanjeevani Yojana के लिए आवेदन कौन कर सकता है ?

दिल्ली के बुजुर्ग नागरिक

संजीवनी योजना के जरिए क्या सहायता मिलती है?

बुजुर्गों को फ्री इलाज की सुविधा मिलती है |

Sanjeevani Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें?

फिलहाल इस योजना के लिए आप ऑफलाइन मोड़ के जरिए आवेदन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि संजीवनी योजना क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है ? अगर आप दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|