Skip to content
Home » Swadhar Yojana 2025 : स्वाधार योजना के लिए कैसे करें Registration

Swadhar Yojana 2025 : स्वाधार योजना के लिए कैसे करें Registration

दोस्तों महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Maharashtra Swadhar Yojana को शुरू किया है | इस योजना के जरिए छात्रों को पढ़ाई करने के लिए आर्थिक रूप में मदद प्रदान की जाती है| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि स्वाधार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है?

Swadhar

Swadhar Yojana 2025

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी लाने के लिए स्वाधार योजना की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और नव-बौद्ध समुदायों के छात्रों को 51,000 रूपए की सहायता राशि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाती है। छात्रों को ये सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी | जिसका उपयोग वे ट्यूशन, किताबें और आवासीय सुविधाओं जैसे खर्चों को कवर करने के लिए कर सकेंगे | इस योजना का लाभ उन छात्र – छात्राओं को मिलेगा जो कि 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं|

उद्देश्य 

राज्य के अनुसूचित जाति और नव बौद्ध समुदाय के छात्र- छात्राओं को पढ़ाई में होने वाले खर्चे को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि पात्र छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिल सके और वे अपनी पढ़ाई बिना किसी परेशानी के अच्छे से कर सकें|

Key Highlights Swadhar Yojana

योजना का नाम Swadhar Yojana (स्वाधार योजना)
शुरू की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा 
लाभार्थी अनुसूचित जाति और नव बौद्ध समुदाय के छात्र –  छात्राएं 
मिलने वाला फायदा पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना 
आवेदन ऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://sjsa.maharashtra.gov.in/

फायदे 

  1. अनुसूचित जाति और नव बौद्ध समुदाय के छात्र –  छात्राओं को सरकार द्वारा 51000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करना है |
  2. इस योजना से छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी |
  3. छात्रों के पढ़ाई को लेकर सभी आर्थिक खर्चे पूरे किए जा सकेंगे|
  4. इस योजना के जरिए अब छात्र बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे |
  5. स्वाधार योजना का लाभ वे छात्र उठाएंगे जो ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करेंगे |

Eligibility

  1. आवेदक एक विद्यार्थी होना चाहिए और वह महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
  2. SC और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र – छात्राओं के लिए ये योजना शुरू की गई है |
  3. छात्र के परिवार की आर्थिक दशा अच्छी नहीं होनी चाहिए |
  4. ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा पास कर ली है और वे आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं|
  5. छात्र के पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए।

दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिक्षा से जुड़े दस्तावेज 
  • बैंक अकाउंट नंबर 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

स्वाधार योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?

इस योजना के लिए आवेदन 2 तरीके से किया जा सकता है | आइए जानते हैं स्वाधार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है –

Apply Online

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • अब आपको “Swadhar Yojana” के लिंक पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है |
  • उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं |
  • अंत में आपको फॉर्म जमा करने के लिए Submit बटन पर क्लिक कर देना है |

अप्लाई ऑफलाइन 

  • सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय विभाग कार्यालय में जाना होगा |
  • उसके बाद आपको वहां के अधिकारी से मिलना है |
  • फिर आपको “Swadhar Yojana Form” प्राप्त करना है |
  • अब आपको ये फॉर्म भरना है |
  • उसके बाद जो दस्तावेज आपसे मांगे गए हैं वे आपको अटैच करने हैं |
  • फिर आपको ये फॉर्म जमा करवा देना है |

निष्कर्ष 

“स्वाधार योजना प्रदेश के छात्रों के लिए एक कल्याणकारी योजना है | इस योजना के जरिए अनुसूचित जाति और नव बौद्ध समुदाय के छात्रों को उच्चा शिक्षा के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है, ताकि इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर तरह से मदद मिल सके|”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Apply OnlineClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

स्वाधार योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

Swadhar Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?

अनुसूचित जाति और नव बौद्ध समुदाय के छात्र –  छात्राएं 

स्वाधार योजना से क्या सहायता मिलती है?

छात्रों को पढ़ाई के लिए 51000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है|

Swadhar Yojana के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है?

आप इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://syn.mahasamajkalyan.in/Homelogin.aspx?ReturnUrl=%2f) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि स्वाधार योजना क्या है और इस योजना के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है? अगर आप महालक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|