Skip to content
Home » Haryana Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2025 : अनाथ बच्चों को कैसे मिलेगी आर्थिक मदद

Haryana Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2025 : अनाथ बच्चों को कैसे मिलेगी आर्थिक मदद

दोस्तों हरियाणा सरकार ने राज्य में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए Haryana Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2025 की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए जिन बच्चों के माता पिता की मृत्यु कोविड से हुई है उन सबको सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि अनाथ बच्चों को कैसे मिलेगी आर्थिक मदद?

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana

Haryana Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2025

हरियाणा राज्य में कोविड की मार झेलने वाले अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को शुरू किया गया है|इस योजना  के अंतर्गत जिन बच्चों ने अपने माँ बाप को कोविड महामारी में खो दिया था उन सभी बच्चों को अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा हर महीने 2500/- रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| यह आर्थिक सहायता अनाथ हुए बच्चों के अभिभावकों को दी जाएगी ताकि वो इन बच्चों की अच्छे से परवरिश कर सकें और उन्हें शिक्षा भी प्रदान करवाई जाए|

उद्देश्य 

प्रदेश में कोविड महामारी के चलते अनाथ होने वाले बच्चों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि इन बच्चों को समाजिक और आर्थिक सुरक्षा दी जा सके | जिससे इनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जाए |

फायदे 

  1. कोविड महामारी के चलते अनाथ होने वाले बच्चों को आर्थिक मदद पहुंचाना है|
  2. बाल आशीर्वाद योजना से पात्र बच्चों को हर महीने 2500/- रुपए दिए जाएंगे|
  3. अनाथ बच्चों के 18 वर्ष पूरे होने तक उन्हें ये आर्थिक सहायता मिलेगी|
  4. इस पैसे से बच्चों के अभिभावक उनका ध्यान रखेंगे और उन्हें बेहतर शिक्षा भी प्रदान करवाएंगे|
  5. इस योजना का लाभ उन्हीं बच्चों को मिलेगा जो ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएंगे|

Eligibility

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • कोविड से अनाथ होने वाले बच्चे 
  • ऐसे बच्चे जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपने माता और पिता दोनों को खोया है|

जरूरी दस्तावेज 

  1. माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  2. निवासी प्रमाण पत्र
  3. परिवार पहचान पत्र
  4. आधार कार्ड
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. शिक्षा से जुड़े दस्तावेज 
  7. मोबाइल नंबर

हरियाणा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana” का लिंक दिखाई देगा|
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद अगले पेज में आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा|
  • अब आपको इस फॉर्म में अपना नाम, पता, आयु, माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं|
  • फिर आपको अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इस तरह से “Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana” के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा |

बाल आशीर्वाद योजना PDF Form

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट से “Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Form” Download करें|
  • उसके बाद आप इस फॉर्म का प्रिंटआउट लें |
  • अब आप इस फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज भी अटैच करें |
  • फिर आप इस फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा दें|
Registration/ Application FormClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

बाल आशीर्वाद योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –


Haryana Bal Ashirwad Yojana के लिए आवेदन कौन कर सकता है ?

कोविड से हुए अनाथ बच्चे 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बाल आशीर्वाद योजना के जरिए क्या सहायता मिलती है?

हर महीने 2500 रुपए की राशि प्रदान की जाती है|

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें?

आप इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://haryana.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड़ के जरिए आवेदन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि बाल आशीर्वाद योजना क्या है और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है ? अगर आप हरियाणा महिला समृद्धि योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|