Skip to content
Home » उत्तराखंड पशु सखी योजना 2025 : Pashu Sakhi के लिए कैसे करें Registration

उत्तराखंड पशु सखी योजना 2025 : Pashu Sakhi के लिए कैसे करें Registration

दोस्तों उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के पशुओं के स्वास्थय का ध्यान रखने के लिए पशु सखी योजना को शुरू किया है | इस योजना के जरिए पशुओं की देखभाल करने के लिए महिलाओं की तैनात करके उन्हे प्रशिक्षित किया जाएगा| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि Pashu Sakhi के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है?

Pashu Sakhi

उत्तराखंड पशु सखी योजना 2025

पशु सखी योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है| इस योजना के माध्यम से गांव में गाय, भैंस, बैल, मुर्गी, बकरियों जैसे जानवरों को स्वास्थय सेवाएं प्रदान की जाएंगी| इस काम को करने के लिए महिलाओं को पशु-सखी के तौर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि पशुपालको को अपने पशुओं के स्वास्थय की जाँच हेतु सारी जानकारी घर बैठे ही उपलब्ध करवाई जा सके|

Pashu Sakhi Yojana का उद्देश्य 

राज्य की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक पहल की गई है जिसके जरिए एक तो महिलाओं को काम मिलेगा और दूसरा पशुओं के स्वास्थ्य की जाँच घर बैठे ही की जा सकेगी|

पशु सखी के क्या कार्य हैं ?

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को पशु सखी के तौर पर कार्य करना होगा | जो महिलाएँ पशु सखी का काम करेंगी उन्हें नीचे दिए गए इस तरह के कार्य करने पडेंगे-

  1. पशुओं में बीमारियों की पहचान करना।
  2. नियमित समय पर पशुओं को दवा देने का कार्य करना|
  3. बुनियादी तकनीकी सहायता व उपचार प्रदान करना|
  4. पशुओं को नियमित टीकाकरण की सुविधा देना|
  5. क्षेत्र के समस्त पशुधन एवं कुक्कुट संख्या का रिकॉर्ड ब्लॉक स्तर के पशु चिकित्सकों के साथ साझा करना
  6. पशुपालकों को सरकार दवारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करवाना|
  7. फर्स्ट-एड किट द्वारा पशुपालकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करना|

Pashu Sakhi Yojana – चयन प्रक्रिया 

  • सबसे पहला काम ग्राम संगठन अपनी आजीविका उप-समिति दवारा ग्रामीणों को पशु सखी प्रोग्राम के बारे में जानकारी प्रदान करने का होगा|
  • इसके बाद आजीविका उप-समिति द्वारा वीओ स्तर पर पशु सखी की पहचान करने के लिए एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसका संचालन वीओ के अध्यक्ष और सचिव करेंगे|
  • इस बैठक में स्थानीय पशु चिकित्सा सहायक, शल्य चिकित्सक (वीएएस)/विस्तार अधिकारी अथवा पशु चिकित्सा प्रतिनिधि आमंत्रित होंगे। जिनके सहयोग द्वारा लिखित परीक्षा व इंटरव्यू संबंधित क्षेत्र के लिए लिया जाएगा | परीक्षा व इंटरव्यू में पास होने पर पशु सखी का चयन किया जाएगा|
  • इसके बाद वीओ द्वारा चयनित पशु सखी का डाटा प्रोफाइल रिकॉर्ड करने एवं MIS में अपलोड करने के लिए भेजा जाएगा|

कितने किसानों पर होगा पशु सखी का चयन

प्रति 50 महिला किसानों पर एक पशु सखी का चयन किया जाएगा। जिनमें से पशु सखियों को किसानों के पशुओं की देखभाल के लिए लगातार गाँव में जाकर भ्रमण करना होगा। इन सखियों को न्यूनतम 20 दिन का भ्रमण करना होगा और इसके अलावा प्रति माह 50 परिवारों से भी अपना संपर्क साधना होगा|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कितना मिलेगा पशु सखियों को वेतन 

पशु सखियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की भांति ही विभिन्न योजनाओं में भारत सरकार द्वारा निर्धारित वेतन प्रदान किया जाएगा।

पशु सखी बनने के लिए पात्रता 

  1. आवेदक महिला होनी चाहिए और उसे उत्तराखंड राज्य का निवासी होना चाहिए|
  2. ये महिलाएँ स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए|
  3. महिला की आयु 20 वर्ष से लेकर अधिकतम 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  4. आवेदक महिला को कम से कम 8वीं पास होना चाहिए|
  5. पशु सखी को कम से कम 1-2 मवेशी अथवा 2-3 भेड़/बकरी या 2-3 सूअर एवं 10 कुक्कुट पक्षियों के को पालने का अनुभव होना चाहिए|
  6. आवेदक महिला के पास स्वच्छ पशुधन आवास की व्यवस्था होनी चाहिए|
  7. इसके अलावा इन महिलाओं को जुगाली करने वाले पशुओं के ताप निदान का ज्ञान भी होना चाहिए|

Pashu Sakhi Yojana Important Documents 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिक्षा से जुड़े दस्तावेज
  • बैंक खाता नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

उत्तराखंड पशु सखी योजना 2025 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • जो आवेदक पशु सखी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • यहाँ पर आपको Pashu Sakhi Yojana का लिंक दिखाई देगा |
  • आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आगले पेज में Pashu Sakhi Yojana Registration Form खुल जाएगा|
  • आपको ये फॉर्म भरना शुरू करना है |
  • उसके बाद आपको जो दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अपलोड करना है |
  • फिर आपको अंत में submit बटन पर क्लिक कर देना है|
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs

Pashu Sakhi Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –


पशु सखी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?

उत्तराखंड राज्य की महिलाएँ|

Pashu Sakhi Yojana से क्या मदद मिलती है?

पशुओं की देखभाल करना |

पशु सखी योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://ahd.uk.gov.in/) पर जाकर पशु सखी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि उत्तराखंड पशु सखी योजना क्या है और इस योजना के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है| अगर आप परिवार रजिस्टर नकल निकालना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|