दोस्तों अगर आप ब्लॉगर हैं तो आपको न्यूज ब्लॉग बनाना आना चाहिए | बहुत सारे ब्लॉगर News Blog बनाकर हजारों में कमाई कर रहे हैं | अगर आप भी न्यूज ब्लॉग के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा |
News Blog क्या है ?
न्यूज़ ब्लॉग समाचारों से जुड़ी जानकारी देने वाला ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है | यह ब्लॉग वर्तमान घटनाओं पर आधारित सामग्री बनाता है| जिसमें समाचारों के बारे में तथ्यात्मक कहानियां होती हैं| इन ब्लॉगों में ब्लॉगर समाचार घटनाओं के बारे में कहानियां या विचार पोस्ट करते हैं| आज के समय में न्यूज ब्लॉग के जरिए कमाई करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है | अगर आप नए ब्लॉगर हैं और अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना चाहते हैं तो आपको News Blog पर आर्टिकल लिखने चाहिए |
न्यूज ब्लॉग कैसे बनाएं ?
अगर आप चाहते हैं कि आपके ब्लॉग को नई पहचान मिले और आपके ब्लॉग पर हर दिन बहुत सारा ट्रैफिक आए तो उसके लिए आपको न्यूज ब्लॉग अभी से बनाना शुरू कर देना चाहिए | ये ब्लॉग समान्य ब्लॉग की तुलना में काफी फायदा देने वाला होता है | अधिकांश लोग News Blog पर ही आर्टिकल लिखते हैं और लाखों रूपए कमाते हैं |
News Blog बनाने की प्रोसेस
न्यूज ब्लॉग बनाने की सारी प्रोसेस हमने आपको नीचे स्टेप वाई स्टेप के जरिए बताई है | अगर आप नए ब्लॉगर हैं और आप अपने ब्लॉग को Grow करना चाहते हैं तो आपके लिए मेरे द्वारा बताया गया ये आर्टिकल काफी फायदेमंद हो सकता है |
1. टॉपिक का चुनाव करें
अगर आप न्यूज ब्लॉग शुरू करना चाहते हैं तो आपको ये डिसाइड करना है कि आप किन टॉपिक पर न्यूज लिखें | शरुआत में आप 3 या 4 टॉपिक सलेक्ट कर सकते हैं | आप स्पोर्ट्स, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी या ज्योतिषी के विषय पर टॉपिक लिख सकते हैं |
2. ब्लॉग WordPress पर बनायें
जब आप टॉपिक सलेक्ट कर लेते हैं तो उसके बाद आपको टॉपिक लिखने के लिए एक प्लेटफॉर्म चाहिए | WordPress एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको फ्री में ब्लॉग बनाने की सुविधा देता है | उसके लिए आपको डोमेन और वेबहोस्टिंग खरीदनी होगी| फिर आप जरूरी plugin Install करनी हैं | इसके साथ ही आप न्यूज़ ब्लॉग के लिए कुछ बेस्ट Theme का इस्तेमाल कर सकते हैं जो इस तरह से हैं –
- ColorMag
- Newsblock
- NewsPaper X
- Fauxis
- GeneratePress
3. News Blog के लिए Basic SEO करें
आपको WordPress पर न्यूज़ ब्लॉग के लिए कुछ बेसिक SEO का इस्तेमाल करना चाहिए| जैसे कि अपने ब्लॉग को Google Search console से जोड़ना, Blog को Google Analytics से जोड़ना, Sitemap को बनाना, Robots.txt File बनाना, SEO Plugin सेटअप करना आदि| अगर आप बेसिक SEO करेंगे तो आपके ब्लॉग के गूगल में रैंक करने के ज्यादा चांस बढ़ जाएंगे|
4. न्यूज़ ब्लॉग पर कंटेंट बनाना शुरू करें
अब आप ब्लॉग के लिए कंटेंट बनाएंगे | आप Google Trends की मदद से ट्रेंडिंग न्यूज़ Find करें | इसके अलावा Twitter में जो हैशटैग ट्रेंडिंग पर रहते हैं आप उन पर भी न्यूज़ बना सकते हैं| इसके साथ ही आप बड़ी न्यूज़ साईट को फॉलो कर सकते हैं जो आपके टॉपिक से Related News पब्लिश करती हैं |
5. News में Images जरूर लगाएं
न्यूज ब्लॉग के लिए आपको हर news में Images का इस्तेमाल करना है जो आपके ब्लॉग को और अधिक खास बनाती है | आप जो भी न्यूज़ पब्लिश करें उससे related लेटेस्ट इमेज का इस्तेमाल जरूर करें | आप गूगल से या किसी वेबसाइट से इमेज अपलोड न करें| ऐसा करना कॉपीराईट हो सकता है|
- आप सोशल मीडिया प्रोफाइल से इमेज ले सकते हैं|
- इसके अलावा Pixabay, Unsplash जैसी कॉपीराइट फ्री इमेज देने वाली वेबसाइटों से भी News Blog के लिए इमेज का इस्तेमाल किया जा सकता है |
6. सोशल मीडिया पर न्यूज ब्लॉग को शेयर करें
आप न्यूज़ ब्लॉग के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पेज बनाएं और जो न्यूज़ आप अपने ब्लॉग में पब्लिश करते हैं उसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें | ऐसा करने से आपके सोशल मीडिया पेज पर फॉलोवर बढेंगें और आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक भी आने लगेगा | आप न्यूज़ ब्लॉग के लिए नीचे दिए गए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बना सकते हैं –
- Telegram
7. हर दिन आर्टिकल पब्लिश करें
आपको न्यूज ब्लॉग पर हर दिन कम से कम 4 या 5 आर्टिकल लिखने हैं और उन्हें पब्लिश करना है | ऐसा करने से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आना शुरू हो जाएगा | अगर आप हर दिन आर्टिकल नहीं लिख सकते हैं तो आप अच्छा कंटेट राइटर लिखने के लिए रख सकते हैं |
8. Web Stories बनाना शुरू करें
आप न्यूज ब्लॉग बनाने के साथ-साथ Web Stories पर भी काम करना शुरू करें | आप कम से कम 2 या 3 वेब स्टोरीज हर रोज बनाएं | ऐसा करने से आपकी वेब स्टोरी Google Discover में चली जाती है जिससे ज्यादा ट्रैफिक आना शुरू हो जाता है |
9. Google AdSense से अप्रूवल लें
जब आप निरंतरता के साथ न्यूज ब्लॉग पर आर्टिकल बनाकर कर पब्लिश करते हैं और आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है तो उसके बाद आप गूगल एडसेंसे से अप्रूवल ले सकते हैं | जब आपका अप्रूवल एक्सेप्ट हो जाएगा उसके बाद आप अपने ब्लॉग से पैसा कमाना शुरू कर दोगे |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
News Blog बनाने के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
न्यूज ब्लॉक कौन बना सकता है ?
ब्लॉगर या आर्टिकल लिखने वाले |
News Blog को ग्रो करने में कितना समय लग सकता है?
अगर आप निरंतरता के साथ काम करते हैं तो इसके लिए कम से कम 2 या 3 महीने लग सकते हैं|
न्यूज ब्लॉग बनाने के लिए किन चीजों को फॉलो करें?
इसके लिए हमने आपको 9 ऐसे तरीके बताएं हैं जिन्हें फॉलो करके आप न्यूज ब्लॉग आसानी से बना सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि न्यूज ब्लॉक कैसे बनाया जाता है? अगर आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
![](https://kaisekarebatao.in/wp-content/uploads/2024/11/420941688_122105387078188450_1368124344674959685_n.jpg)
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |