Ration Card Ko Aadhar Card se Link Kaise Kare : ऑनलाइन, ऑफलाइन

दोस्तों आपने अपने आधार कार्ड को बैंक से लिंक किया होगा या पैन कार्ड से लिंक किया होगा | लेकिन आपने कभी सोचा है कि राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ भी लिंक किया जा सकता है | अगर आपने अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो इसे आप जल्दी करवा लें | क्योंकि आपका जब राशन कार्ड आधार से लिंक होगा तभी आपको राशन का सामान मिलेगा | इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हो |

Ration Card Aadhar Card se Link

जिस तरह आधार कार्ड आपकी पहचान के रूप में काम करता है उसी तरह राशन कार्ड भी एक प्रकार का दस्तावेज है | जिससे आपको राशन से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलता है | आम तौर पर राशन कार्ड का यूज हम राशन की दुकान से खाद्य सामान लेने के लिए करते हैं | पर आपको इन सभी सुविधाओं का लाभ तभी मिलता है जब आप राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवाते हैं| भारत के हर राज्य का नागरिक जिसने अभी तक अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाया है तो इस काम को करने में उसे देरी नहीं करनी चाहिए | 

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आवेदन 

अगर आपने अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप इसे लिंक करवाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या ऑफलाइन के जरिए भी आप राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं | ये आवेदन आप कैसे करेंगे इसकी जानकारी हम आपको नीचे स्टेप वाई स्टेप बताएंगे |

Ration Card Ko Aadhar कार्ड से लिंक करना क्यों है जरूरी

अगर आपका राशन कार्ड आधार से लिंक है तो आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं | ऐसे में भारत सरकार ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि जिस भी नागरिक का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो उसे इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लेना चाहिए | अगर राशन कार्ड आधार से लिंक होगा तो आम लोग जैसे कि गरीब वर्ग के नागरिकों को राशन का सामान सस्ती दरों पर सही समय पर और हर महीने मिलता रहेगा | अगर हर नागरिक राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाता है तो सरकार के पास एक रिकॉर्ड रहेगा कि कौन से लोग राशन का सामान ले रहे हैं और गरीब वर्ग के लोगों को राशन मिल रहा है या नहीं|

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो बैंक खाता पासबुक
  • परिवार के मुखिया के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • पंजीकृत मोबाईल नंबर 

राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कैसे करें ?

Ration Card Ko Aadhar se Link आप 04 तरीकों से कर सकते हैं | आइए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं – 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1. सबसे पहले आपको अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर जाना है |
  2. इसके बाद आपको  ‘राशन कार्ड को आधार से लिंक करें’ वाले बटन पर क्लिक करना है |
  3. अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा |
  4. इस फॉर्म में आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है |
  5. फिर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना है |
  6. उसके बाद आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है |
  7. फिर आपको आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक कर देना है |
  8. इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  9. ये ओटीपी आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना है और आधार को अपने राशन कार्ड से लिंक करने के लिए अपना अनुरोध सबमिट कर देना है |
  10. इस प्रक्रिया के जरिए आप ऑनलाइन द्वारा राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं |
  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी PDS केंद्र में जाना होगा।

Ration PDS Office

  • उसके बाद आपको अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, परिवार के मुखिया की फोटो और अपना राशन कार्ड साथ में लेकर जाना है।
  • आपको इन सभी दस्तावेजों को PDS केंद्र में जमा करवाना है और आपको वहां के अधिकारी को बताना है कि आप अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं।
  • अब अधिकारी आपका राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करेगा।
  • आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक होने पर आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भी आएगा कि आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो गया है |
  • इस तरह से आप ऑफलाइन के जरिए राशन कार्ड को आधार से लिंक करवा सकोगे |

SMS के जरिए 

  • आपको ‘UID SEED <State Short Code> <Scheme/Program Short Code> <Scheme/Program ID> <Aadhaar Number>’ लिखना होगा|
  • उसके बाद आपको ये मैसेज ‘51969’ पर भेज देना है। (उदाहरण के लिए: UID SEED KA POSC 9778342 114476709021)
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर SMS आएगा कि आपका राशन कार्ड आधार से लिंक कर दिया गया है |

मोबाइल नंबर द्वारा 

  • आप मोबाइल नंबर के जरिए भी राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं | 

ration helpline number

 

  • इसके लिए आपको 1800-345-5505 या 1967 नंबर अपने मोबाइल में डायल करना है |
  • उसके बाद आपको अपनी भाषा का चुनाव करना है |
  • फिर आपको कस्टमर केयर को ये बताना है कि मेरा राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक किया जाए|
  • अब कस्टमर केयर द्वारा आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी वो आपको देनी होगी |
  • इस प्रक्रिया के बाद आपका राशन कार्ड आधार कार्ड के साथ लिंक कर दिया जाएगा और इसका मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर भी भेजा जाएगा |

एप्लीकेशन स्टेटस की जांच कैसे करें 

  • सबसे पहले आप Google Play Store में जाकर ‘Mera Ration’ Application डाउनलोड करें।

Mera Ration app

  • उसके बाद आप ‘आधार सीडिंग’ के विकल्प पर क्लिक करें।

Mera Ration App Download

  • फिर आप ‘राशन कार्ड नंबर’ का चुनाव करें और इसे बॉक्स में दर्ज करें।
  • उसके बाद आप आगे बढ़ने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद सभी सदस्यों की आधार सीडिंग की स्थिति के साथ आपके राशन कार्ड का पूरा विवरण आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा |
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप आधार कार्ड राशन लिंकिंग की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Ration Card State wise PDS Portal 

States PDS Portal
Andhra Pradesh  Click Here 
Arunachal Pradesh Click Here 
Assam Click Here 
Bihar Click Here 
Chhattisgarh Click Here 
Goa Click Here 
Gujarat Click Here  
Haryana Click Here
Himachal Pradesh Click Here 
Jharkhand Click Here 
Karnataka Click Here 
Kerala Click Here 
Madhya Pradesh Click Here 
Maharashtra Click Here 
Meghalaya Click Here 
Mizoram Click Here 
Nagaland Click Here 
Odisha Click Here 
Punjab Click Here
Rajasthan Click Here 
Sikkim Click Here 
Tamil Nadu Click Here 
Telangana Click Here 
Tripura Click Here 
Uttar Pradesh Click Here  
Uttarakhand Click Here 
West Bengal Click Here 

FAQs

Ration Card को आधार से लिंक करने के लिए इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

Q1. राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के फायदे क्या हैं ?

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने से आपको विभिन्न लाभ मिलते हैं जैसे कि आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड की खोज आसान हो जाती है| आप आधार कार्ड नंबर के साथ राशन कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं | इसके साथ ही आप धोखाधड़ी से भी बच सकते हैं |

Q2. Ration Card आधार से लिंक कैसे किया जाता है ?

राशन कार्ड को आधार से लिंक आप ऑनलाइन या ऑफलाइन द्वारा कर सकते हैं |

Q3. क्या राशन कार्ड के लिए आधार लिंक करवाना जरूरी है?

अगर आप आधार के जरिए राशन लेना चाहते हैं तो आपका राशन कार्ड आधार से लिंक होना जरूरी है।


ये थी सारी जानकारी Ration Card Ko Aadhar Card se Link Kaise Kare के बारे में | 

आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कैसे करते हैं | अगर आप राशन कार्ड ट्रांसफर करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें |

Leave a Comment