दोस्तों ग्राहक सेवा केंद्र एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ पर नागरिकों को सेवाओं का लाभ डिजिटल रूप से मिलता है | अगर आप अपने क्षेत्र में कहीं पर भी ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि Grahak Seva केंद्र खोलकर आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हो | तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और कमाई कैसे कर सकते हैं |
Grahak Seva Kendra Kaise Khole
आजकल हर किसी को नौकरी नहीं मिलती है | जिन लोगों को नौकरी नहीं मिलती है तो वे अपना खुद का बिजनेस शुरू करते हैं जिससे वे हर महीने अच्छी कमाई करते हैं | अगर आपको भी नौकरी नहीं मिल रही तो आप निराश न हों | हम आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आए हैं जिसके जरिए आपको कोई भी बेरोजगार नहीं कहेगा | अगर आपको कंप्यूटर के बारे में थोड़ी सी जानकारी है तो आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर लोगों को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे और साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी जो आपकी आय का मुख्य जरिया बनेगा |
ग्राहक सेवा केंद्र क्या है ?
ग्राहक सेवा केंद्र एक प्रकार का मिनी बैंक होता है, जहाँ पर नागरिकों को बैंकिंग से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है | ग्राहक सेवा केंद्र की आवश्यकता उन क्षेत्रों में अधिक हो सकती है जहाँ पर नागरिकों को संबंधित सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है | अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र ऐसे क्षेत्र में खोलते हैं तो इससे लोगों को सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा और आपकी आय भी बढ़ेगी |
Grahak Seva Kendra के कार्य
अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कार्य आने चाहिए –
- बैंक अकाउंट खोलना
- फंड ट्रांसफर करवाना।
- इंश्योरेंस सर्विस प्रदान करना।
- FD या RD करना ।
- ग्राहक के अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करना
- अकाउंट से पैन कार्ड लिंक करना।
- अकाउंट में पैसा डिपॉजिट करना।
- अकाउंट से पैसा विड्रॉल करना।
- बैंक से ग्राहकों को एटीएम कार्ड जारी करवाना
ग्राहक सेवा केंद्र से होने वाली इनकम
ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के बाद आपकी जो इनकम होगी वो आपको कमशीन के रूप में मिलेगी | आप बैंकिंग सेवाओं का लाभ जितना अधिक लोगों को उपलब्ध करवाएंगे उस आधार पर आपको कमीशन मिलेगा | ऐसे में आप हर महीने में लगभग 25000 से 30000 रुपए आराम से कमा सकते हैं |
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- 10 वीं कक्षा की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज की फोटो
योग्यता
- देश के सभी नागरिक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए पात्र हैं |
- आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए |
- आपकी शैक्षिक योग्यता कम से कम 10 वीं होनी चाहिए |
- आपको कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए |
- आवेदक ईमानदार और मेहनती होना चाहिए |
लोन की सुविधा
अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपको 150,000 रुपए का लोन बैंकों के जरिए आसान किस्तों में मिल जाता है | इस लोन की मदद से आप बिना किसी आर्थिक परेशानी के ग्राहक सेवा केंद्र खोल सकते हैं |
कैसे खोलें Grahak Seva Kendra?
आप ग्राहक सेवा केंद्र 02 तरीके से खोल सकते हैं – पहला तरीका है बैंक के जरिए और दूसरा तरीका है कंपनी के जरिए |
1. बैंक के जरिए कैसे खोलें ग्राहक सेवा केंद्र
Grahak Seva Kendra आप बैंक के जरिए खोल सकते हैं | इसक लिए आपको उसी बैंक से कांटेक्ट करना होगा जिस बैंक का आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते हो। अब आपको बैंक मैनेजर से मिलना है और उन्हे ये बताना है कि मैं अपने क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहता हूं| उसके बाद बैंक मैनेजर आपकी योग्यता एवं निवेश के बारे में पूछेगा | इसके बाद आपकी योग्यता के हिसाब से आपको Grahak Seva Kendra खोलने की अनुमति मिल जाएगी | अब बैंक दवारा आपको यूजरनेम और पासवर्ड दिया जाएगा | जिसकी मदद से आप ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर सकेंगे।
2. कंपनी के जरिए ग्राहक सेवा केंद्र खोलें
अगर आप किसी कंपनी के जरिए ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो आप Vyam Tech, FIA Global, Oxigen Online, Sanjivani जैसी कंपनियों का चुनाव कर सकते हैं | क्योंकि ये सभी कंपनियां भरोसेमंद हैं | जहाँ पर आप बिना किसी परेशानी के ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं | आवेदन के बाद आपकी बताई गई जमीन पर कंपनी दवारा ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की प्रोसेस शुरू कर दी जाएगी |
रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- इसके बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज खुल जाएगा |
- इस पेज में आपको Online Register के बटन पर क्लिक करना है |
- इसके बाद Registration Form खुल जाएगा |
- इसमें आपको आवश्यक जानकारी भरनी है जैसा कि नीचे इमेज में बताया है –
- फिर आपको Submit के बटन को प्रेस कर देना है |
- इस तरह से आप ऑनलाइन दवारा ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकोगे |
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने में परेशानी आ रही है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं –
+91-8420434612
FAQs
Grahak Seva Kendra के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं |
ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या चाहिए ?
आपको कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए |
क्या ग्राहक सेवा केंद्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में खोले जा सकते हैं ?
हाँ बिल्कुल | आप कहीं पर भी ग्राहक सेवा केंद्र खोल सकते हैं |
Grahak Seva केंद्र खोलने के लिए आवेदन कहां करें ?
बैंक या कंपनी के जरिए ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन किया जा सकता है |
ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के बाद इनकम कितनी होती है ?
आप Grahak Seva केंद्र के जरिए हर महीने 25000 से 30000 रुपए आसानी से कमा सकते हैं |
ये थी सारी जानकारी Grahak Seva Kendra Kaise Khole के बारे में |
आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोला जाता है और रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |