Skip to content
Home » Matritva Sahayata Yojana 2025 : गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपए, कैसे करें Apply

Matritva Sahayata Yojana 2025 : गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपए, कैसे करें Apply

दोस्तों हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए मातृत्व सहायता योजना की शुरुआत की है| इस योजना के जरिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन ?

Matritva Sahayata Yojana

Matritva Sahayata Yojana 2025

हरियाणा राज्य की महिलाओं के जीवन को सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को शुरू किया है| इस योजना के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान मजदूरी के नुकसान की भरपाई और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तरफ से 5000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी| मातृत्व सहायता योजना से पात्र महिलाएं अपना और अपने बच्चे के स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रख सकेंगी|

सहायता राशि विवरण 

मातृत्व सहायता योजना की सहायता राशि को 02 किस्तों में दिया जाएगा। प्रथम किस्त के रूप में लाभार्थी महिलाओं को 3000/- रूपए प्रसवपूर्व कम से कम एक जांच होने पर दी जाएगी और दूसरी किस्त में 2000/- रूपए की राशि बच्चे के जन्म के पंजीकरण और बच्चे के प्रथम चक्र के टीकाकरण पूरी होने पर प्रदान की जाएगी|

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के बारे में 

योजना का नाम Matritva Sahayata Yojana
शुरू की गई हरियाणा सरकार दवारा
लाभार्थी गर्भवती महिलाएं 
मिलने वाला फायदा 5000 रुपए की सहायता राशि प्रदान करना 
आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://wcdhry.gov.in/

फायदे | Benefits

  1. गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को सरकार सहायता राशि प्रदान करेगी|
  2. राज्य की गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को दूसरे बच्चे (लड़के) के जन्म के बाद 5000 रुपये का मातृत्व लाभ मिलेगा |
  3. इन महिलाओं को ये सहायता राशि 2 किस्तों में मिलेगी |
  4. ये राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते मे DBT मोड के जरिए भेजी जाएगी|
  5. इस राशि की सहायता से ये महिलाएँ अपना व अपने शिशु का ध्यान अच्छे से रख सकेंगी |

उद्देश्य | Objective

इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान करना है|

पात्रता | Eligibility

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का नागरिक होना चाहिए|
  • 40 % से अधिक दिव्यांग महिलाओं सहित मनरेगा जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और किसान सम्मान निधि की पात्र महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं |
  • सहायता राशि लेने के लिए गर्भावस्था के पंजीकरण के बाद कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जांच के साथ ही बच्चे का पंजीकरण और उसे बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी और हेपेटाइटिस बी के टीके लगवाना अनिवार्य है|
  • इस योजना के लिए महिला के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक किया होना चाहिए|

जरूरी दस्तावेज | Important Documents 

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. बैंक डिटेल्स
  5. पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  6. मोबाइल नंबर 

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के लिए कैसे करें अप्लाई ?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • इसके बाद आप “Women Schemes” के सेक्शन में जाएं |
  • अब आप “Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana” के लिंक पर क्लिक कर दें |
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा |
  • इस पेज में आपको “Click here to apply” के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब अगले पेज में आपको “Register Here” बटन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
  • आपको ये फॉर्म ध्यान से भरना है|
  • फिर आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है |
  • इस तरह से आप इस योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे |
RegistrationClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Matritva Sahayata Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मातृत्व सहायता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं 

इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?

महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है|

Matritva Sahayata Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें ? 

इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://wcdhry.gov.in/) पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि मातृत्व सहायता योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे की जाती है? अगर आप हरियाणा महिला समृद्धि योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|