दोस्तों हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी करने के लिए गोबर खाद योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए लोगों से गोबर की बजाय खाद खरीदने पर उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
क्या है Himachal Gobar Khad Yojana ?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने प्रदेश के नागरिकों के लिए एक ख़ास योजना को शुरू किया है जिसका नाम है – गोबर खाद योजना| इस योजना के अंतर्गत सरकार लोगों से गोबर के बजाय बनी खाद को खरीदेगी| इसके लिए लोगों को गोबर को कंपोस्ट में बदलना होगा और फिर सरकार उनसे ये खाद 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से इसे खरीदा जाएगा| ये खाद पैकेज में उपलब्ध होगी | इस योजना से लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी | जिससे शहरी इलाकों में किचन गार्डन और ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों व बगीचों के लिए आसानी से आर्गेनिक गोबर खाद उपलब्ध हो सकेगी |
गोबर खाद पैकेट में उपलब्ध होगी
इस योजना के लिए आर्गेनिक गोबर खाद 5, 10, 25 और 50 किलो की पैकिंग में उपलब्ध होंगी। किसानों से 3 रुपये प्रतिकिलो की दर पर खाद को खरीदा जाएगा और 6, 8, 10 और 12 रुपये किलो पर इसे बेचा जाएगा| कृषि विभाग के खंड स्तरीय कार्यालयों के अलावा शहरी क्षेत्रों में आर्गेनिक उत्पाद बिक्री केंद्रों पर खाद उपलब्ध होगी। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने मंडी की फर्म को गोबर खाद, पैकेजिंग और वितरण का काम सौंपा है।
कम्पनी देखेगी गोबर खाद से सबंधित काम
किसानों से गोबर खरीद, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन का काम कंपनी द्वारा देखा जाएगा। खाद के बैग के भीतर लाइनिंग लगाने का काम होगा। इसके साथ ही कृषि विभाग की प्रयोगशालाओं में खाद के सैंपलों की जांच भी की जाएगी। कृषि विभाग के फार्म में आर्गेनिक उत्पाद को तैयार करने के लिए भी इस खाद का उपयोग होगा।
पशुपालकों और किसानों की आमदनी बढ़ेगी
प्रदेश में गोबर से सोना पैदा होगा। ऐसे में पशुपालकों और खेती करने वाले किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खाद को 3 रुपये प्रतिकिलो के रेट पर खरीदा जाएगा और इसे 6 से 12 रुपये में बेचा जाएगा|
Gobar Khad Yojana पोर्टल होगा शुरू
इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग की तरफ से गोबर खाद योजना पोर्टल की शुरुआत होगी| इस पोर्टल पर किसानों के अकाउंट बनाए जाएंगे। गोबर खरीद का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही गोबर खाद के एवज में पेमेंट को भी बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा|
उद्देश्य
सरकार लोगों से गोबर के बजाय बनी बनाई खाद को खरीदेगी और उसके बदले लोगों को एवज के रूप में पैसे भी दिए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग गोबर खाद योजना का लाभ लें सके खाद का इस्तेमाल खेती या वागवानी के लिए किया जा सके |
पात्रता
- आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए|
- लाभार्थी किसान या पशुपालक होना चाहिए |
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए |
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी पता
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हिमाचल गोबर खाद योजना के लिए कैसे करें अप्लाई ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा|
- अब आपको “Himachal Gobar Khad Yojana” का लिंक दिखाई देगा |
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अगले पेज में Registration Form खुल जाएगा|
- आपको ये फॉर्म भरना है |
- फिर आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं |
- उसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से आप हिमाचल गोबर खाद योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं |
Important Links
Online Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs
हिमाचल गोबर खाद योजना के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
गोबर खाद योजना के लिए अप्लाई कौन कर सकता है ?
हिमाचल प्रदेश राज्य के नागरिक|
इस योजना के जरिए क्या सहायता मिलती है?
सरकार लोगों से गोबर के बजाय बनी खाद खरीदती है और उसके पैसे आवेदक को दिए जाते हैं |
गोबर खाद योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://agriculture.hp.gov.in/) पर जाकर Himachal Gobar Khad Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि गोबर खाद योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है ? अगर आप खेत का नक्शा देखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |