Skip to content
Home » Guruji Student Credit Card Yojana : उच्च शिक्षा के लिए मिल रहा है 15 लाख का लोन, कैसे करें Apply

Guruji Student Credit Card Yojana : उच्च शिक्षा के लिए मिल रहा है 15 लाख का लोन, कैसे करें Apply

दोस्तों झारखंड सरकार ने राज्य के छात्रों के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 15 लाख रूपए तक का ऋण दिया जाता है | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस योजना का फायदा उठाने के लिए कैसे करें अप्लाई ?

Guruji Student Credit Card

Guruji Student Credit Card Yojana

झारखंड राज्य के छात्रों को पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक मदद प्रदान की जाती है | उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे, जिसकी सहायता से वे 15 लाख रुपये तक का ऋण कम ब्याज दर पर बैंकों से प्राप्त कर सकेंगे। इस ऋण को लेते समय आवेदक को किसी बंधक या गारंटर की भी आवश्यकता नहीं पडेगी | ऋण राशि को चुकाने अवधि 15 वर्ष निर्धारित की गई है ताकि इस योजना का लाभ पाने वाले छात्र बिना किसी आर्थिक परेशानी के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें |

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में 

योजना का नाम Guruji Student Credit Card Yojana
शुरू की गई झारखंड सरकार द्वारा 
लाभार्थी गरीब परिवार के छात्र व छात्राएं 
मिलने वाला फायदा उच्च शिक्षा के लिए ऋण प्रदान करना 
आवेदन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://gscc.jharkhand.gov.in/

उद्देश्य (objective)

झारखंड गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य उन छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मदद पहुंचाना है जिन्होंने 12 वीं कक्षा पास कर ली है और वे आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं पर आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ती है |

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को झारखंड राज्य का नागरिक होना चाहिए |
  • गरीब वर्ग के छात्र छात्राएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
  • ऐसे सभी छात्र योजना का लाभ ले सकते हैं जिन्होंने 12 वीं कक्षा पास की है लेकिन पैसे के आभाव के कारण वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. जन्म प्रमाण पत्र 
  6. 12 वीं कक्षा की मार्कशीट 
  7. बैंक डिटेल्स
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. मोबाइल नंबर

फायदे (Benefits)

  1. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रूपए का ऋण 4% ब्याज दर पर दिया जाता है |
  2. ऋण का भुगतान करने की सीमा 15 वर्ष निधारित की गई है |
  3. अब पात्र छात्र आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे |
  4. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछडे वर्ग के विद्यार्थियों को ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्राथमिकता मिलेगी।
  5. इस योजना का फायदा लेने वाले छात्रों को अब अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी |

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

Jharkhand Guruji Student Credit Card

  • उसके बाद वेबसाइट का होम पेज़ ओपन होगा | 
  • यहाँ पर आपको Register का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको इस ऑपशन पर क्लिक करना है|

Jharkhand Guruji Student Credit Card Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • उसके बाद अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा | 
  • अब आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी भरनी है और Register बटन पर क्लिक कर देना है |

Guruji Student Credit Card Yojana Login

  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसकी मदद से आपको लॉगिन करना है |
  • लॉगिन होने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज़ पर Guruji Student Credit Card Yojana का लिंक मिलेगा| आपको इस लिंक पर क्लिक करना है | 

Guruji Student Credit Card Yojana Registration

  • इसके बाद अगले पेज में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा | इस फॉर्म में आपको पुछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी है | 
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है |
  • अंत में आपको फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट बटन क्लिक कर देना है।
RegistrationClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Guruji Student Credit Card Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

झारखंड राज्य के गरीब वर्ग के छात्र – छात्राएं जिन्होंने 12 वीं पास की है |

इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?

उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |

Guruji Student Credit Card Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? 

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://gscc.jharkhand.gov.in/Student/Student) पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|