Skip to content
Home » MP Gaon Ki Beti Yojana 2025 : बेटियों को हर साल मिलेंगे 5000 रुपए, कैसे करें Apply

MP Gaon Ki Beti Yojana 2025 : बेटियों को हर साल मिलेंगे 5000 रुपए, कैसे करें Apply

दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने गाँव की बेटियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए गाँव की बेटी योजना को शुरू किया है | इस योजना के जरिए 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाली कन्याओं को हर महीने स्कॉलरशिप दी जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि बेटियों को कैसे मिलेगी 5000 रुपए की राशि और इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा ?

MP Gaon Ki Beti

क्या है MP Gaon Ki Beti Yojana ?

मध्य प्रदेश की गाँव में रहने वाली कन्याओं के लिए राज्य सरकार ने “गाँव की बेटी योजना” की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से 12वीं कक्षा मे अच्छे अंक लाने वाली गाँव की बालिकाओं को हर महीने 500 रुपए की राशि स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। बेटियों को ये स्कॉलरशिप साल मे 10 महीनो तक दी जाएगी| जिसमें से छात्राओं को हर साल 5,000 रुपए की राशि मिलेगी। इस योजना से गाँव की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा |

गाँव की बेटी योजना के बारे में 

योजना का नाम MP Gaon Ki Beti Yojana
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 
लाभार्थी गाँव की बालिकाएं 
मिलने वाला फायदा उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना 
आवेदन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://hescholarship.mp.gov.in/Index.aspx

उद्देश्य (objective)

मध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना का उद्देश्य 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाली  कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना है ताकि आर्थिक परिवार से संबंधित छात्राओं को अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़नी पड़े |

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का नागरिक होना चाहिए |
  • ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी|
  • SC / ST वर्ग, कमजोर वर्ग और BPL परिवारों से संबंधित छात्राएं योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • छात्रा के 12वीं कक्षा में 60% या इससे ज्यादा अंक होने चाहिए |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आयु का प्रमाण
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. शैक्षणिक दस्तावेज (12 वीं कक्षा की मार्कशीट)
  7. समग्र आईडी
  8. बैंक डिटेल्स
  9. मोबाइल नंबर
  10. पासपोर्ट साइज फोटो

फायदे (Benefits)

  1. प्रत्येक गांव से प्रति वर्ष 12 वीं कक्षा मे प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को हर महीने 500 रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी |
  2. हर साल छात्राओं को 5,000 हज़ार रुपए की सहायता राशि मिलेगी |
  3. गाँव की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की प्रोत्साहित किया जाएगा|
  4. साक्षरता दर में भी बढ़ोतरी होगी।
  5. अब छात्राओं को 12 वीं के बाद अपनी पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़नी पड़ेगी |
  6. लड़कियों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा |

गाँव की बेटी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई ?

Gaon Ki Beti Yojana Apply

  • अब आपको “Schemes of Higher Education Dept.” के सेक्शन में जाना है |
  • उसके बाद आपको “Registration(Old/New) for Gaon Ki Beti Yojna/Pratibha Kiran Yojna(2024-25)” के लिंक पर क्लिक करना है |
  • अब अगला पेज खुल जाएगा |

Gaon Ki Beti Yojana Registration

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • इस पेज में आपको “नया एप्लीकेंट आवेदन करें/ New” के ऑप्शन पर क्लिक करना है |

Gaon Ki Beti Yojana Registration form

  • इसके बाद आपको समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करके वेरीफाई बटन पर क्लिक कर देना है |
  • अब अगला पेज खुलेगा |
  • यहां पर आपको Save Registration Details वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद आपके सामने User ID और Password आएगा | आपको इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • उसके बाद आपको Gaon Ki Beti Yojana का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा|
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी भरनी है और मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है |
  • उसके बाद आपको फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट बटन क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |
RegistrationClick Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Gaon Ki Beti Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

गाँव की बेटी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

12 वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाली छात्राएं 

इस योजना के जरिए क्या मदद मिलती है?

छात्राओं को हर महीने स्कॉलरशिप दी जाती है |

MP Gaon Ki Beti Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? 

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://hescholarship.mp.gov.in/Index.aspx) पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि गाँव की बेटी योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? अगर आप अन्नदूत योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें