दोस्तों हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए किसान ऋण ब्याज माफ़ी योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे करें कर्ज माफी के लिए आवेदन ?
क्या है Haryana Kisan Rin Byaj Mafi Yojana ?
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों का ऋण माफ करने के लिए किसान ऋण ब्याज माफी योजना को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से जिन किसानों ने कृषि से जुड़े कामों के लिए ऋण लिया है या जिन किसानों पर ऋण का भुगतान समय पर न करने के लिए कोई पेनल्टी लगी है उन सबकी पेनल्टी और ब्याज को सरकार द्वारा माफ किया जाएगा। इस योजना से किसान अब आसानी से अपना कर्ज चुका सकेंगे।
किसान ऋण ब्याज माफी योजना के बारे में
योजना का नाम | Haryana Kisan Rin Byaj Mafi Yojana |
शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | किसान |
मिलने वाला फायदा | कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करना |
आवेदन | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fasal.haryana.gov.in/ |
उद्देश्य (objective)
योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों ने कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जो ऋण बैंकों से लिया था उस ब्याज और पेनल्टी को सरकार द्वारा माफ किया जाएगा |
5 लाख से ज्यादा किसानों के ऋण होंगे माफ
किसान ऋण ब्याज माफी योजना के लिए सरकार 5 लाख 47 हजार किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी को माफ करेगी | जिन किसानों ने सितंबर 2023 तक कृषि कार्यों के लिए ऋण लिया था उसे माफ किया जाएगा | इस ऋण को किसान निर्धारित तिथि तक जमा करा सकेंगे| अगर किसान तय तिथि के तहत ऋण का भुगतान करते हैं तो उनकी ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।
उसके बाद अगर कोई किसान दोबारा से कर्ज लेना चाहता है तो उन्हे बिना किसी परेशानी के आसानी से कम ब्याज दर पर ऋण मिल जाएगा। जिसका भुगतान वे आसानी से कर सकेंगे |
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक किसान होना चाहिए और वह हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए |
- जिन किसानों ने खेती या कृषि के लिए बैंकों से लोन लिया है वे सभी किसान ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ऋण से जुड़े दस्तावेज
- बैंक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
फायदे (Benefits)
- किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी |
- जिन किसानों ने अपनी कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंकों से लोन लिया था और वे उस लोन को चुका नहीं पा रहे हैं | उन सबको इस योजना का लाभ मिलेगा |
- सितंबर 2023 तक जिन किसानों ने ऋण लिया था सरकार उन सबका ऋण माफ करेगी|
- अब किसानों को ऋण चुकाने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा |
- जिन किसानों का ऋण माफ किया जाएगा अब वे दोबारा से कम ब्याज दर पर ऋण ले सकेंगे |
हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफ़ी योजना आवेदन प्रोसेस?
- सबसे पहले आप उस बैंक में जाएं जहाँ से आपने ऋण लिया था |
- अब आपको वहां से Kisan Rin Byaj Mafi Yojana Registration Form प्राप्त करना है |
- फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमें सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है |
- उसके बाद आपको मांगे जाने वाले दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं |
- फिर आपको ये फॉर्म बैंक में जमा करवा देना है |
- फॉर्म जमा करवाने के बाद आपका कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ कर दी जाएगी |
Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Haryana Kisan Rin Byaj Mafi Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
किसान ऋण ब्याज माफी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
हरियाणा राज्य के किसान
Kisan Rin Byaj Mafi Yojana से क्या मदद मिलती है?
किसानों के ऋण को माफ़ किया जाता है |
किसान ऋण ब्याज माफी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://fasal.haryana.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि किसान ऋण ब्याज माफी योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा? अगर आप हरियाणा बागवानी बीमा योजना के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |