Skip to content
Home » Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana 2025 : 5 लाख फ्री बीमा पाने के लिए कैसे करें Registration

Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana 2025 : 5 लाख फ्री बीमा पाने के लिए कैसे करें Registration

दोस्तों राजस्थान सरकार ने राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए Mangla Pashu Bima Yojana की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए पशुओं का बीमा करवाया जाएगा ताकि उनकी मृत्यु होने पर पशुपालकों के परिवारवालों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके| आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि निशुल्क बीमा पाने के लिए कैसे किया जाएगा रजिस्ट्रेशन ?

Mangla Pashu Bima Yojana

क्या है Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana ?

राजस्थान सरकार ने राज्य के पशुपालकों के लिए मंगला पशु बीमा योजना को शुरू किया है। इस योजना के पहले चरण में 21 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से 5-5 लाख दुधारू गाय/भैंस, 5-5 लाख बकरी और भेड़ होंगे, 1 लाख ऊंट शामिल किए जाएंगे । ऐसे में अगर किसी बीमित पशु की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में पशुपालकों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा | गाय, भैंस और ऊंट के लिए 40,000 और भेड़-बकरी के लिए ₹4,000 का मुआवजा मिलेगा। इस योजना के लिए बीमा 1 साल के लिए मान्य होगा।

राजस्थान मंगला पशु बीमा योजना के बारे में 

योजना का नाम Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा 
लाभार्थी पशुपालक 
मिलने वाला फायदा बीमित पशुओं की मृत्यु पर पशुपालकों को मुआवजा देना |
आवेदन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mmpby.rajasthan.gov.in/

पशुपालकों को कोई बीमा प्रीमियम नहीं देना होगा

इस योजना के लिए पशुपालक को कोई बीमा प्रीमियम नहीं देना होगा बल्कि ये पूरी प्रक्रिया बिलकुल निशुल्क होगी। सरकार मुआवजे की राशि के भुगतान के लिए पशुओं को यूनिटों में बांटेगी। जिसके लिए पहली यूनिट में बड़ा पशु और दूसरी यूनिट में छोटे-छोट 10 पशु शामिल होंगे।

उद्देश्य (objective)

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य बीमित पशु की अगर मृत्यु हो जाती है तो पशुपालकों को सरकार मुआवजा प्रदान करेगी, ताकि पशुपालकों को आर्थिक सहायता मिलने से वे पशुपालन के लिए प्रोत्साहित हो सकें |

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिए |
  • जनाधार कार्ड धारक पशुपालक योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे |
  • इस योजना के लिए सभी गोपाल क्रेडिट कार्ड धारक पशुपालक, लखपती दीदी पशुपालकों को प्राथमिकता मिलेगी|
  • पशुओं का बीमा करवाने के लिए केवल टैग्ड पशु का ही पंजीकरण किया जाएगा |

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  1. जन आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र 
  3. आय प्रमाण-पत्र
  4. पशुपालन के लिए भूमि से जुड़े कागजात
  5. पशुपालक का पासपोर्ट साइज फोटो,
  6. पशुओं की फोटो
  7. बैंक डिटेल्स
  8. मोबाइल नंबर 

फायदे (Benefits)

  1. मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों को देशी/संकर दूध देने वाले पशु यथा-गाय एवं भैंस, भारवाहक पशु-ऊँट/ऊँटनी एवं अन्य छोटे रोमन्थी पशु जैसे बकरी व भेड़ पर 1 वर्ष के लिये फ्री बीमा का लाभ मिलेगा |
  2. पहले चरण में 21 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा होगा, जिसमें से 5-5 लाख दुधारू गाय/भैंस, 5-5 लाख बकरी और भेड़ होंगे, 1 लाख ऊंट आदि शामिल किए जाएंगे |
  3. इस योजना के लिए लाभार्थीयो का चयन लॉटरी द्वारा किया जायेगा।
  4. प्रदेश के गोपाल क्रेडिट कार्ड धारक पशुपालक, लखपती दीदी पशुपालक तथा लॉटरी द्वारा चयनित जनआधार कार्ड धारक पशुपालक के अधिकतम 02 दुधारू गाय/02 दुधारू भैंस/01 दुधारू गाय एवं 01 दुधारू भैंस/10 बकरी/10 भेड/1 उष्ट्र वंश पशु को निशुल्क बीमा का लाभ मिलेगा |
  5. इस योजना में बीमित गाय, भैंस और ऊंट की आकस्मिक मृत्यु होने की दशा में 40,000 का मुआवजा मिलेगा | इसके साथ भेड़-बकरी के लिए 4,000 का मुआवजा देने का प्रावधान है |

Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana Registration Process

Mangla Pashu Bima Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा | यहा पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें वाले ऑपशन को प्रेस करना है |

Mangla Pashu Bima

  • इसके बाद अगले पेज में आपको “मैं पंजीकरण के उद्देश्य से जन आधार के उपयोग के लिए अपनी सहमति देता हूँ” मैंने सभी नियम और शर्तें पढ़ ली हैं| यहां पर आपको दिए गए बॉक्स पर टिक करना है |
  • इसके बाद आपको जनाधार संख्या दर्ज करनी है और Fetch Details के बटन पर क्लिक कर देना है |
  • अब अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा | 
  • आपको इस फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है और मांगे जाने वाले दस्तावेजों को अपलोड करना है |
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप राजस्थान मंगला पशु बीमा योजना के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
Registration Click Here 
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

मंगला पशु बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?

राजस्थान राज्य के पशुपालक 

Mangla Pashu Bima Yojana से क्या मदद मिलती है?

पशुपालकों के पशुओं की मृत्यु होने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |

राजस्थान मंगला पशु बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट (https://mmpby.rajasthan.gov.in/) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि मंगला पशु बीमा योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा? अगर आप राजस्थान गिरदावरी रिपोर्ट निकालना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|