दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की छात्राओं के लिए प्रतिभा किरण योजना की शुरुआत की है | इस योजना के जरिए छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे 5000 रूपए की मदद पाने के लिए कैसे करें आवेदन ?
क्या है Pratibha Kiran Yojana ?
मध्य प्रदेश की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिभा किरण योजना को शुरू किया है | इस योजना के अंतर्गत 12 वीं के बाद पढ़ाई जारी रखने वाली छात्राओं को 5000 रूपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है | स्कॉलरशिप पाने के बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी | ये योजना उन छात्राओं के लिए चलाई गई है जिनके परिवार की आर्थिक दशा सही नही है, जिसके चलते वे 12 वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं | अब इन छात्राओं को इस योजना का सहारा मिलेगा ताकि वे अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़ें |
MP प्रतिभा किरण के बारे में
योजना का नाम | Pratibha Kiran Yojana |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | 12 वीं कक्षा पास छात्राएं |
मिलने वाला फायदा | 5000 रूपए की स्कॉलरशिप प्रदान करना |
आवेदन | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hescholarship.mp.gov.in/Index.aspx |
उद्देश्य (objective)
योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना है जिन्होंने 12वीं पास की है और वे गरीब वर्ग से संबंध रखती हैं| ऐसी सभी छात्राओं को +2 के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी |
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक को मध्य प्रदेश का नागरिक होना चाहिए |
- लाभार्थी छात्रा होनी चाहिए |
- छात्रा द्वारा 12 वीं पास की होनी चाहिए और इसी कक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए |
- इस योजना का लाभ बीपीएल परिवार की छात्राएं प्राप्त कर सकती हैं |
जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- BPL प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा से जुड़े दस्तावेज
- बैंक डिटेल्स
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
फायदे (Benefits)
- 12 वीं कक्षा के बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 5000 रूपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी |
- स्कॉलरशिप राशि छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी |
- जो छात्राएं गरीब वर्ग से हैं और उनके 60 % अंक आए हैं उन्हें प्रतिभा किरण योजना का लाभ मिलेगा |
- इस योजना से छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी |
- अब गरीब वर्ग की छात्राओं को अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी |
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- इसके बाद आपको “Schemes Of Higher Education Dept.” के सेक्शन में जाना है |
- उसके बाद आपको “Pratibha Kiran Scholarship Yojana” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अगला पेज खुलेगा |
- इस पेज में आपको “नया एप्लिकेंट आवेदन करें / New” वाले बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको समग्र आईडी दर्ज करनी है और “Verify बटन” पर क्लिक कर देना है |
- इस प्रोसेस के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरीफाई करना है |
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी भरनी है और दस्तावेज अपलोड कर देने हैं |
- इसके बाद आपको “Submit बटन” पर क्लिक कर देना है |
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा |
Pratibha Kiran Yojana Status
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- अब आपको “Schemes Of Higher Education Dept.” के सेक्शन में जाना होगा |
- उसके बाद आपको “Pratibha Kiran Scholarship Yojana” के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
- अब अगला पेज ओपन हो जाएगा |
- यहाँ पर आपको “पहले से रजिस्टर्ड एप्लिकेंट / Existing” वाले बटन को प्रेस करना है |
- इसके बाद अगले पेज में स्टेटस फॉर्म खुलेगा |
- आपको इस फॉर्म में एप्लिकेंट आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालना है|
- फिर आपको “सर्च/ Search” के बटन पर क्लिक कर देना है |
- इस तरह से आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना का स्टेटस आसानी से चेक कर सकेंगे |
Important Links
Registration | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Pratibha Kiran Yojana के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
MP प्रतिभा किरण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है ?
12 वीं कक्षा की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं
Pratibha Kiran Yojana से क्या मदद मिलती है?
छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है |
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट (https://hescholarship.mp.gov.in/Index.aspx) पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना क्या है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा? अगर आप MP निवास प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |