दोस्तों अगर आपने एक नया ब्लॉग बनाया है तो उसको मोनेटाइज करना होगा | बिना मोनेटाइज के आप ब्लॉग से पैसे नहीं कमा सकते | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि Blog Ko Monetize करने के सबसे आसान तरीके कौन से हैं ?
ब्लॉग क्या है ?
ब्लॉग एक तरह की वेबसाइट होती है, जहां पर आप किसी भी विषय पर अनौपचारिक तरीके से जानकारी को साझा करते हैं | ब्लॉग पर लिखे जाने वाले आर्टिकल को ब्लॉग पोस्ट कहते हैं | ब्लॉग पोस्ट को शेड्यूल के मुताबिक साझा किया जाता है| आप Blog को व्यक्तिगत या व्यावसायिक ज़रूरतों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं |
Blog को मोनेटाइज कैसे करें ?
जब आप नया ब्लॉग बना लेते हैं और उस पर किसी भी बिषय पर आर्टिकल लिखना होता है | उसके बाद अगला स्टेप है कि ब्लॉग से पैसे कैसे कमाने का | इसके लिए आपको Blog Ko Monetize करना होता है | मोनेटाइज करने के बाद ही आपकी Earning शुरू होती है |
उदाहरण के तौर पर आप किसी कंपनी में जॉब के लिए जाते हैं और आपको वहां पर जॉब मिल जाती है | जॉब मिलने के बाद आप उस कंपनी के बताए गए काम को करने लगते हैं | जब आप ऐसा करते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से पैसे दिए जाते हैं | ठीक इसी तरह ही जब आप ब्लॉग बना लेते हैं तो उसके बाद आपको पैसे कमाने के लिए अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करना होता है |
ब्लॉग को मोनेटाइज करने के तरीके
ब्लॉगर अपनी साइट पर तभी काम करेगा जब उसे ब्लॉग से पैसे कमाने आ जाएंगे | ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए ब्लॉगर को आर्टिकल लिखने होते हैं और उन्हें पब्लिश करना होता है | जब आप 25 या 30 आर्टिकल लिख लेते हैं तब आप अपने ब्लॉग को Monetize कर सकते हैं | Blog Ko Monetize करने के लिए नीचे दिए गए तरीके बताए गए हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से ब्लॉग से पैसे कमा सकेंगे |
1. Google AdSense द्वारा Blog को Monetize करें
अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करने के लिए आप Google AdSense का सहारा ले सकते हैं | आप Google AdSense के द्वारा ब्लॉग को मोनेटाइज करने के लिए गूगल की गाइडलाइन के अनुसार काम करें और फिर अपने ब्लॉग को Google AdSense Approval के लिए भेजें | इसके बाद गूगल की टीम द्वारा आपके लिखे गए ब्लॉग को चेक किया जाएगा | अगर आपके ब्लॉग में सारी लिखी गई चीजें सही होंगी तो आपका ब्लॉग Approve कर दिया जाएगा | इसके बाद ही आप अपने ब्लॉग पर गूगल के विज्ञापन दिखा कर पैसे कमा सकेंगे |
2. अन्य Ad Network से ब्लॉग को मोनेटाइज करें
आप गूगल एडसेंस के अलावा अन्य Ad Network से भी ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं | आइए जानते हैं वे कौन से नेटवर्क हैं जिनकी मदद से आप ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं –
- Ezoic
- Sovren
- Adsterra
- Propeller Ads
- Media.net
- Pop Ads
अगर आपको Google AdSense से अप्रूवल नहीं मिल रहा है तो आप ऊपर दिए गए Ad Network में से किसी एक का सहारा ले सकते हैं और अपने Blog Ko Monetize कर सकते हैं |
3. Affiliate Network द्वारा ब्लॉग को मोनेटाइज करें
अधिक कमाई करने के लिए आप Affiliate Network के जरिए भी अपने ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं| अधिकतर ब्लॉगर अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करने के लिए एफिलिएट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं|
इसके लिए आप अपने Blogging Niche से सम्बंधित एफिलिएट नेटवर्क को ज्वाइन करें और फिर उनके प्रोडक्ट को अपने ब्लॉग के द्वारा प्रमोट करें | प्रोडक्ट प्रमोट करने के लिए आपको एक यूनिक affiliate link मिलेगा | जब आपके ब्लॉग पर आने वाला कोई विजिटर आपकी एफिलिएट लिंक से प्रोडक्ट खरीदेगा तो आपको कुछ % कमीशन मिलेगा | कुछ ब्लॉगर सबसे ज्यादा कमाई एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा ही करते हैं| इसके लिए आप नीचे दिए Affiliate Network का इस्तेमाल कर सकते हैं –
- Amazon Associates
- Flipkart Affiliate Program
- CJ Affiliate
4. गेस्ट पोस्ट से ब्लॉग को मोनेटाइज करें
आप गेस्ट Post से भी ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं | जिसमें आप किसी अन्य ब्लॉगर के आर्टिकल को अपने ब्लॉग में पब्लिश करते हैं और बदले में उसके ब्लॉग को बैकलिंक दे सकते हैं |
गेस्ट पोस्ट में ब्लॉगर आपको एक यूनिक पोस्ट लिखकर देंगे जिसे आपको अपने ब्लॉग पर पब्लिश करना होगा और बदले में आपको उन्हें एक बैकलिंक देना होगा | इस काम के लिए आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं | मान लो आपके ब्लॉग पर 1 लाख या इससे ज्यादा का ट्रैफिक आ रहा है तो आप एक Guest Post accept करने का 15 से 20000 रूपये आसानी से चार्ज कर सकते हैं|
5. Sponsorship से Blog Monetize करें
अधिकतर ब्लॉगर Sponsorship द्वारा भी ब्लॉग को मोनेटाइज करते हैं | जब आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है तो कई सारी कंपनियां आपसे Sponsorship के लिए संपर्क करती हैं| इसके लिए आप उनकी Sponsorship Request को Accept करें | Sponsorship में आपको उन कंपनियों के प्रोडक्ट के बारे में अपने ब्लॉग में बताना पड़ता है जिसके बदले में आप उनसे पैसे चार्ज कर सकते हैं|
6. Course बेचकर Blog Monetize करें
आप कोर्स बेचकर भी ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं | आप जिस भी टॉपिक पर ब्लॉग लिखते हैं उससे Related कोर्स बनाकर अपने ब्लॉग के जरिए उसे बेच दें | इससे आप ज्यादा कमाई कर सकते हैं| मान लो आप अपना ब्लॉग Health पर लिखते हैं, तो उसके लिए आपको Health Plan के सम्बंधित कोर्स बनाकर अपनी ऑडियंस को बचने होंगे| इसी तरह से आप ऐसे कोर्स तैयार करें जो सही मायने में आपके ऑडियंस के लिए एकदम लाभकारी हों |
7. डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर ब्लॉग मोनेटाइज करें
अगर आपके पास कोई डिजिटल प्रोडक्ट है तो आप अपने Blog Ko Monetize आसानी से कर सकते हैं | जिसके लिए आप डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर ब्लॉग से अच्छे पैसे कमा सकते हैं| इसके लिए आपको विजिटर के लिए एक उपयोगी डिजिटल प्रोडक्ट बनाना है | आप eBook, Saas, software, video आदि प्रोडक्ट बना सकते हैं| यदि आपका प्रोडक्ट सही मायने में किफायती होगा तो आपको इससे अच्छी कमाई होगी |
8. सर्विस बेचकर ब्लॉग को मोनेटाइज करें
आप सर्विस बेचकर भी ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं | ब्लॉगिंग के लिए आपकी Content Writing, Website Designing, SEO, Graphic Designing जैसी स्किल का विकास होता है| आप इन स्किल के जरिए रिलेटेड सर्विस को बेचकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं|
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Blog Ko Monetize करने के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
ब्लॉग को मोनेटाइज कौन कर सकता है ?
ब्लॉगर या आर्टिकल लिखने वाले उपभोक्ता |
Blog Ko Monetize करने में कितना समय लगता है?
ब्लॉग से पैसे कमाने में लगभग 1 साल का समय लग सकता है |
ब्लॉग को मोनेटाइज करने के तरीके कौन से हैं?
इसके लिए आप ऊपर दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं |
आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि ब्लॉग को मोनेटाइज कैसे किया जाता है? अगर आप ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|
नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |