Skip to content
Home » WordPress Blog Kaise Banaye : वर्डप्रेस ब्लॉग बनाने के तरीके

WordPress Blog Kaise Banaye : वर्डप्रेस ब्लॉग बनाने के तरीके

दोस्तों अधिकाँश ब्लॉगर वर्डप्रेस पर ब्लॉग बनाते हैं | WordPress एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आप थोड़ी सी मेहनत करके आसानी से ब्लॉग बना सकते हैं | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि वर्डप्रेस ब्लॉग बनाने के तरीके क्या हैं ?

WorldPress Blog

WordPress क्या है ?

वर्डप्रेस (WordPress) ओपन-सोर्स वेबसाइट डिजाइनिंग प्लेटफ़ॉर्म है | इसका इस्तेमाल आप ब्लॉग, ई-कॉमर्स स्टोर, या व्यावसायिक वेबसाइट बनाने के लिए कर सकते हैं| यह एक सामग्री प्रबंधन प्रणाली (CMS) है| वर्डप्रेस को SEO के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है| इसमें कई तरह के प्लगइन और थीम उपलब्ध हैं| जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट को अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज़ कर सकते हैं| 

ब्लॉग के लिए वर्डप्रेस की जरूरत क्यों है ?

आपको ब्लॉग लिखने के लिए वर्डप्रेस प्लेटफॉर्म की जरूरत पड़ती है | यहाँ पर आप बिना डोमेन नाम और वेब होस्टिंग के ब्लॉग बना सकते हैं| वेबसाइट बनाने के लिए आपको किसी तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है| WordPress की मदद से आप अपनी वेबसाइट को स्केलेबल बना सकते हैं और अपनी वेबसाइट को ई-कॉमर्स स्टोर में बदल सकते हैं|

WordPress Blog के फायदे 

  1. वर्डप्रेस ब्लॉग ब्लॉगर्स को आसानी से अपना ब्लॉग बनाने और प्रबंधित करने में मदद करना है|
  2. यह एक बहुमुखी प्लेटफ़ॉर्म है, जिसकी मदद से ब्लॉगर अपने विचारों को व्यक्त करते हैं और अपने पाठकों से जुडते हैं|
  3. वर्डप्रेस ब्लॉग में कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम होता है, जिससे कंटेंट प्रकाशित करना काफी सुविधाजनक है |
  4. आप WorldPress ब्लॉग में सोशल मीडिया बटन, फ़ॉर्म, सहबद्ध लिंक और अन्य सुविधाएं जोड़ी गई हैं |
  5. वर्डप्रेस ब्लॉग में कस्टम CSS जोड़ा गया है |
  6. WorldPress की मदद से इमेज फ़ॉर्मैट करना काफी आसान है |

वर्ड प्रेस ब्लॉग कैसे बनाएं ?

वर्डप्रेस ब्लॉग एक अनुकूल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ पर आपको आसानी से अपना ब्लॉग बनाने और प्रबंधित करने की अनुमति मिलती है। WorldPress दुनिया का सबसे लोकप्रिय CMS है। यहाँ पर व्यवसाय मालिक, ब्लॉगर और प्रकाशक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति बनाए रखने के लिए हर दिन वर्डप्रेस का ही इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी WorldPress Blog बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके अपनाने होंगे जो इस तरह से हैं –

1. डोमेन और होस्टिंग खरीदें

ब्लॉगिंग करने के लिए आप वर्डप्रेस को सेलेक्ट करें | उसके बाद आपको वर्डप्रेस में ब्लॉग बनाने के लिए डोमेन और होस्टिंग खरीदनी होती है| बिना डोमेन और होस्टिंग के वर्डप्रेस पर आप ब्लॉग नहीं बना सकते | डोमेन और होस्टिंग खरीदने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • सबसे पहले आप डोमेन नाम पंजीकरण रजिस्ट्री पोर्टल पर जाएं|
  • उसके बाद आप अपना अकाउंट बनाएं|
  • फिर आप डोमेन नाम चुनें|
  • इसके बाद डोमेन नाम पंजीकृत करें|
  • अब आप होस्टिंग कंपनी की वेबसाइट पर जाएं|
  • उसके बाद आपको होस्टिंग प्लान चुनना है |
  • इसके बाद आपको होस्टिंग प्लान के लिए पेमेंट करनी है |

2. वर्डप्रेस को Install करें 

वर्डप्रेस को इंस्टॉल करने के लिए आपको डेटाबेस बनाना होगा|डेटाबेस में आपको अपनी वेबसाइट फ़ाइलों को स्टोर और मैनेज करना होगा | WorldPress इंस्टॉल कैसे होगा आइए जानते हैं –

  • सबसे पहले आप WorldPress वेबसाइट से वर्डप्रेस का नवीनतम वर्जन डाउनलोड करें|
  • उसके बाद आप डाउनलोड की गई ज़िप फ़ाइल को निकालें|
  • फिर आप होस्टिंग अकाउंट के cPanel Dashboard में लॉग इन करें|
  • अब आप सॉफ़्टवेयर सेक्शन में जाकर QuickInstall आइकॉन पर क्लिक कर दें |
  • इस प्रोसेस के बाद आप वर्डप्रेस पर क्लिक करें|
  • अब आप ड्रॉप-डाउन Menu से अपना डोमेन नाम का चुनाव करें |
  • इसके बाद आपको यूज़रनेम, ईमेल एड्रेस, और साइट टाइटल जैसे ज़रूरी विवरण दर्ज करनी है |
  • फिर आपको इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना है |
  • अब आपको लॉगिन विवरण दर्ज करके वर्डप्रेस एडमिन में लॉग इन कर लेना है |
  • इस तरह से आप WorldPress में लॉगिन हो जाएंगे |

3. Plugin इंस्टाल करें

अब अगला स्टेप है प्लगइन इंस्टॉल करने का | आप जिस तरह का ब्लॉग बनाना चाहते हैं, उसके हिसाब से आपको प्लगइन को इनस्टॉल करना है | जब आप Pugin Install करेंगे उसके बाद ही आप ब्लॉगिंग कर सकते हैं | वर्डप्रेस प्लगइन इंस्टॉल करने के लिए आप ये स्टेप फॉलो करें –

  • वर्डप्रेस एडमिन में लॉग इन करें
  • Plugin पर जाएं
  • नया जोड़ें पर क्लिक करें|
  • Plugin का नाम खोजें
  • प्लगइन के बारे में जानकारी देखें
  • अब आप Install बटन पर करें
  • इसके बाद आप Plugin को Activate करें | 

वर्डप्रेस के लिए जरूरी प्लगइन जो इंस्टाल की जा सकती हैं – 

  1. Ad Inserter
  2. Google Site Kit 
  3. Smush
  4. Rank Math SEO
  5. Jetpack
  6. Akismet Anti Spam
  7. A3 Lazy Load
  8. Easy Table of Content
  9. Contact Form 7
  10. Easy Hide login

4. Theme Install करें 

आप अपनी साइट के लिए सिंपल थीम का ही इस्तेमाल करें | इससे आपकी साइट पर लोड पड़ने की संभावना कम हो जाती है और जो भी यजर्स आपकी साइट पर बिजिट करता है तो साइट आसानी से कम समय में ओपन हो जाती है| वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए आप GeneratePress Theme का ही इस्तेमाल करें | जो कि Lightweight थीम है और इसकी लोडिंग स्पीड भी बहुत फ़ास्ट है| अधिकतर ब्लॉगर अपनी साइट के लिए GeneratePress Theme का ही इस्तेमाल करते हैं | 

5. ब्लॉग के लिए सभी पेज बनायें

थीम और प्लगइन को इनस्टॉल करने के बाद अगला काम शुरू होता है ब्लॉग के लिए पेज बनाने का | इसके लिए आपको ब्लॉग के लिए सभी Mandatory पेज बनाने होंगे – जैसे About us, Contact Us, Privacy Policy, आदि| आप ऑनलाइन टूल के द्वारा इन पेजेज को आसानी से बना सकते हैं|

6. ब्लॉग को Google Search Console में सबमिट करना

WordPress पर ब्लॉग बनाने के बाद आपको Google Search Console की जरूरत पड़ती है | ये एक निःशुल्क टूल है जिसका इस्तेमाल ब्लॉगर्स अपने ब्लॉग के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए करते हैं| यह टूल ब्लॉगर्स को उनकी SEO रणनीति को बेहतर बनाने और ब्लॉग ट्रैफ़िक बढ़ाने में मदद करता है| जब आप अपने ब्लॉग को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करेंगे तो गूगल के क्रॉलर आपकी वेबसाइट को क्रॉल करना शुरू कर देंगे | जिससे आपकी वेबसाइट गूगल में Show होने लगती है|

7. आर्टिकल लिखें 

ये सारी प्रोसेस होने के बाद अब आपको ब्लॉग पर आर्टिकल पब्लिश करने होंगे | जब आप निरंतरता के साथ हर दिन कम से कम 2 या 3 आर्टिकल पब्लिश करेंगे तो कुछ ही महीनों में आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगेगा | इसके बाद आप Google AdSense, Affiliate Marketing या Sponsorship के जरिए अपने ब्लॉग से पैसे कमाना शुरू कर देंगे |


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

WordPress Blog बनाने के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

वर्डप्रेस ब्लॉग कौन बना सकता है ?

ब्लॉगर या आर्टिकल लिखने वाले |

WordPress ब्लॉगिंग करने के लिए क्या चाहिए ? 

आपके पास कम्प्यूटर या लैपटॉप होना चाहिए और आपकी हिंदी या इंलिश में आर्टिकल लिखने की स्पीड अच्छी होनी चाहिए |

वर्डप्रेस ब्लॉग बनाने के क्या तरीके हैं ?

हमने आपको ब्लॉग बनाने के लिए 7 तरीके बताएं हैं |


आशा करता हूँ आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि वर्डप्रेस ब्लॉग कैसे बनाया जाता है ? अगर आप ब्लॉगिंग से पैसे कमाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें|