दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वृद्ध नागरिकों को पेंशन देने की व्यवस्था शुरू की है | ऐसे में जिन वरिष्ठ नागरिकों ने इस पेंशन का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था | वे सभी वृद्ध नागरिक पेंशन लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं | आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप MP Vridha Pension List चेक कर सकते हैं |
MP Vridha Pension List
देश के सभी राज्यों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार ने पेंशन की व्यवस्था शुरू की है | ऐसे में अगर आप मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपके लिए भी सरकार हर महीने 600/- रुपए प्रदान करेगी | ये पेंशन उन नागरिकों को मिलेगी जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे ज्यादा हो गई है | इन नागरिकों को पेंशन का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन लिस्ट 2024 जारी की है | जिन वृद्ध नागरिकों ने पेंशन पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था अब वे सभी अपना नाम पेंशन लिस्ट में ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं |
राज्य के 35 लाख वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी पेंशन
MP Vridha Pension लिस्ट में उन नागरिकों का नाम होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके पास आय का दूसरा कोई साधन नहीं है | ये सभी नागरिक राज्य सरकार दवारा हर महीने 600/- रुपए की पेंशन प्राप्त करेंगे | पेंशन की राशि आवेदक के बैंक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी | मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन का लाभ राज्य के 35 लाख वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किया जाएगा, ताकि राज्य में इन नागरिकों को अपने खर्चे निकालने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े |
मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन लिस्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए ?
वृद्धा पेंशन लिस्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत पड़ सकती है –
- जिला
- ग्राम पंचायत
- स्थानीय निकाय
- ग्राम / वार्ड
- पेंशन का प्रकार
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- BPL कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पात्रता
- आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी वृद्ध होना चाहिए |
- आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार पेंशन प्राप्त कर सकते हैं |
- सरकारी पेंशन सेवा का लाभ लेने वाल आवेदक पेंशन प्राप्त नहीं कर पाएंगे |
- वृद्धा पेंशन लेने के लिए आपके पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए |
- पेंशन लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए |
फायदे
- राज्य के वृद्ध नागरिक अब ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पेंशन लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते हैं |
- जिन लाभार्थियों का नाम MP Vridha Pension List में होगा उन्हें ही वृद्धा पेंशन मिलेगी |
- अब वृद्ध नागरिकों को पेंशन लिस्ट में नाम देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चककर नहीं काटने पड़ेंगे |
- जो बुजुर्ग नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर होंगे उन्हें ही 600/- रुपए की पेंशन हर महीने मिलेगी|
- पेंशन की राशि वृद्ध नागरिकों के बैंक में जमा की जाएगी |
- पेंशन मिलने के बाद ये नागरिक अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे |
MP वृद्धा पेंशन लिस्ट कैसे चेक करें ?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- अब आपको पेंशन हितग्राहियों की संख्या व सूची- जिले-वार, स्थानीय निकाय-वार, ग्राम पंचायत/वार्डवार” के लिंक पर क्लिक करना है |
- इसके बाद अगला पेज खुलेगा |
- इस पेज में आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत और वार्ड को सेलेक्ट करना है |
- अब आपको पेंशन प्रकार में ‘Social Security Old Age Pension Scheme’ का चयन करना है|
- इसके बाद आपको ‘सूची देखे’ के बटन पर क्लिक कर देना है |
- अब आपकी स्क्रीन पर पेंशन हितग्राहियों की लिस्ट आ जाएगी |
- इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं |
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप MP Vridha Pension List में अपना नाम चेक कर सकेंगे |
सुविधा सेंटर के जरिए मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन लिस्ट में नाम चेक करें
- सबसे पहले आप नजदीकी सुविधा सेंटर जाएं |
- इसके बाद आप वहां पर काम करने वाले अधिकारी को वृद्धा पेंशन लिस्ट में नाम चेक करने के लिए कहें |
- अब सुविधा सेंटर अधिकारी आपसे वृद्धा पेंशन लिस्ट में नाम भरने के लिए जरूरी जानकारी लेगा|
- आपको ये सारी जानकारी उसे बतानी है |
- इसके बाद MP Vridha Pension लिस्ट की जानकारी आपको दे दी जाएगी |
FAQs
मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन लिस्ट के बारे में इस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं –
MP Vridha Pension List कौन चेक कर सकता है ?
ऐसे वृद्ध नागरिक जिन्होंने पेंशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है |
मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन कितनी है ?
600 रुपए प्रतिमाह |
MP Vridha Pension List ऑनलाइन कहां चेक करें ?
आप ये लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (https://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx) चेक कर सकते हैं |
ये थी सारी जानकारी MP Vridha Pension लिस्ट चेक करने के बारे में |
आशा है आपको इस लेख के जरिए ये पता चल गया होगा कि मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन लिस्ट कैसे चेक करते हैं |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |