प्यारे दोस्तों आपने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंको से लोन लिए होंगे | क्या आप जानते हैं कि महिला ग्रुप द्वारा भी लोन लिया जा सकता है | ये लोन उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्हे पैसे की जरूरत होती है और वो सभी महिलाएं महिला ग्रुप से जुड़ती हैं | तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि महिला ग्रुप लोन क्या होता है, ये कहाँ से मिलता है और Mahila Group लोन के लिए आवेदन कैसे किया जाता है |
महिला ग्रुप लोन क्या है ?
महिला ग्रुप लोन महिलाओं का एक समहू होता है जिसमे कम से कम 10 से 15 महिलाएँ जुड़ती हैं और ये महिलाएँ उन महिलाओं को लोन देने का काम करती हैं जिन्हे पैसे की जरूरत होती है या वे महिलाएं जो खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहती हैं | महिला ग्रुप लोन की मदद से लोन लने वाली महिलाओं को आसानी से ऋण मिलता है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा करती हैं |
Mahila Group Loan Amount
महिला ग्रुप लोन के लिए ऋण राशि 50,000 रुपए या इससे ज्यादा हो सकती है | महिलाओं का जितना ग्रुप होगा जैसे कि अगर महिलाओं का 10 का ग्रुप है तो इस राशि को बरावर बाँटा जाएगा|
बिजनेस शुरू करने के लिए लोन कितना मिलेगा
जो महिलाएँ अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं तो उन्हे क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन मिलेगा | लोन राशि 15000 से 200,000 रुपए तक हो सकती है | महिलाओं को ये लोन बिना गारंटर और बिना सिक्योरिटी के आसानी से मिल जाएगा|
महिला ग्रुप लोन के लिए ब्याज दर
- Mahila Group Loan के लिए जो महिलाएँ ऋण लेंगी उन्हे 2% तक का ब्याज देना होगा | ब्याज राशि का भुगतान उन्हे निर्धारित समय पर करना होगा, ताकि ऋण का भुगतान करते समय उनके खाते मे वे राशि होनी चाहिए जो ब्याज के तौर पर उनके बैंक खाते से कटेगी|
- बैंक से Mahila Group लोन के लिए ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है | जिसमे से 10% से 30% वार्षिक ब्याज दर पर महिलाओं को ऋण दिया जाता है और भुगतान करने की अवधि 36 महीने की हो सकती है |
पात्रता व मानदंड
- भारतीय महिलाएँ जिन्हे लोन की आवश्यकता है वे ग्रुप लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं |
- महिलाओं की आयु 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के आस-पास होनी चाहिए |
- 10 से 15 महिलाएँ ग्रुप मे शामिल होनी चाहिए |
- महिलाओं के पास आधार से लिंक किया हुआ बैंक खाता होना चाहिए |
जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड या पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- पति के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- महिला ग्रुप का फोटो
- फैमिली के साथ खींची गई एक जॉइंट फोटो
महिला ग्रुप लोन के फायदे (महिला समहू से ऋण लेने पर)
जो महिलाएँ महिला समहू से ऋण लेंगी उन्हे जो लाभ मिलेंगे वे इस प्रकार से हैं –
- महिला समहू से लोन लेने पर ब्याज दर कम लगती है |
- बिना किसी गारंटर के महिला को ऋण मिल जाता है |
- ऋण लेने पर महिला को सिक्योरिटी भी मिलती है |
- जो महिलाएं लोन ले रही हैं उन्हे किसी भी चीज को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है |
- लोन को समय पर भरने से लाभार्थी महिला को क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट हिस्ट्री का लाभ मिलता है|
- लोन का भुगतान 50 किस्तों मे किया जाएगा |
महिला ग्रुप लोन कैसे मिलता है ?
महिला ग्रुप लोन लेने के लिए 10 से 15 महिलाओं का एक ग्रुप बनाना होता है | उसके बाद ये महिलाएं आपस मे सलाह करती हैं कि किन महिलाओं को लोन की जरूरत है | फिर महिला के आवश्यक दस्तावेज जो लोन लेते हुए फार्म के साथ लगेंगे उन्हे बैंक से Verify किया जाएगा | उसके बाद लाभार्थी महिला को लोन मिल जाएगा|
Loan Rashi कितने दिन के भीतर बैंक खाते मे आ जाती है
जब आपने लोन के लिए अप्लाई कर दिया है तो बैंक दवारा जरूरी कार्यवाही पूरी की जाती है | उसके बाद लगभग 7 दिन के भीतर ही ऋण राशि महिला के बैंक खाते मे पहुँचा दी जाती है |
महिला ग्रुप लोन – Fees
लोन राशि | 15000 से 2,00,000 रूपए |
ब्याज दर | 10% से 30% |
बीमा शुल्क | 750 |
सेवा शुल्क | ऋण राशि पर निर्भर करेगा |
प्रोसेसिंग फीस | बैंक के आधर पर अलग-अलग हो सकती है | |
महिला ग्रुप ऋण बैंक लिस्ट
जो महिलाएँ महिला ग्रुप लोन लेना चाहती हैं तो वे नीचे दिए गए बैंक मे से किसी से भी महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं –
- बंधन बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- HDFC बैंक
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
- जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक
- इंडसइंड बैंक
- आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड
- एल एंड टी माइक्रो फाइनेंस
- सिंधुजा माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड
महिला ग्रुप लोन के लिए आवेदन (Online)
- सबसे पहले आप ऊपर बताए गए किसी भी बैंक की वेबसाइट पर जाएं |
- अब आपको “Loan” का ऑप्शन मिलेगा|
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|
- अब आपको ये फार्म भरना है और दस्तावेज भी अपलोड करने हैं |
- फिर आपको भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना है |
- फार्म सबमिट होने के बाद बैंक 07 के भीतर आपके अकाउंट मे ऋण राशि जमा कर देगा |
ऑफलाइन आवेदन
- सबसे पहले महिला को महिला ग्रुप के पास जाना है |
- उसके बाद उन्हे महिला ग्रुप से लोन लेने का आवेदन फॉर्म लेना है |
- अब आपको ये फॉर्म भरना है |
- फिर आपको इस फॉर्म मे वे राशि भरनी है जितनी आप चाहते हो |
- उसके बाद आपको दस्तावेज भी फॉर्म के साथ अटैच करने हैं |
- फिर आपको इस फॉर्म को महिला ग्रुप के पास जमा करवा देना है |
- महिला ग्रुप इस फॉर्म को बैंक मे जमा करवा देंगी |
- फॉर्म को बैंक मे जमा करवाने के बाद जो महिला ने राशि फॉर्म मे भरी थी, वे राशि महिला के बैंक खाते मे जमा कर दी जाएगी |
Helpline Number
- 1800 2080
इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको बताया कि Mahila Group लोन क्या है और आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हो |

नमस्कार दोस्तों, मैं विकास कुमार इस वेबसाइट पर आपके लिए नए नए काम के आर्टिकल्स लिखता रहता हूँ | दोस्तों मैं B.A. ग्रेजुएट हूँ और हिंदी में मेरी M.A. है | अगर मेरे द्वारा दी गई जानकारी से किसी को फायदा होता है तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है | आशा ये मेरे आर्टिकल्स आपको पसंद आ रहे होंगे |